एनसीडीईएक्स पर धनिया वायदा में 4 फीसदी तेजी सर्किट लगा

0
9

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को ऊंचे भावों पर लिवाली कमजोर रहने से सरसों 50 रुपये मंदी रही। देसावरी मांग से लहसुन 300 रुपये ऊंचा बिका।

कारोबारी सूत्रों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर शुक्रवार को जून के धनिया वायदा में 4 फीसदी तेजी सर्किट लगने से भाव 570 रुपये उछल कर 14950 रुपये और अगस्त का वायदा 46 रुपये तेज होकर 14700 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 50 हजार कट्टे और लहसुन की 11000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे –

गेहूं नया मिल लस्टर 2350 से 2421, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2425 से 2525, बेस्ट टुकड़ी 2525 से 2611, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1700 से 1900, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ नया 2100 से 2350 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3501, धान (1509) 3400 से 4250, धान (1847) 3200 से 4101, धान (1718-1885) 3800 से 4700, धान (पूसा-1) 3000 से 4100, धान (1401-1886) 3600 से 4130, धान दागी 1500 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 6000 से 6750, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 6750 से 6801, सरसो 7200 से 7500, अलसी 8000 से 8750, तिल्ली 7000 से 9500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 8200, उड़द 4500 से 7000, चना 5200 से 5500, चना मौसमी नया 5100 से 5500, चना पेप्सी 5100 से 5601, चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल ।

लहसुन 5000 से 20500, ऊटी लहसुन 16000 से 24500, मैथी 5800 से 6400, धनिया बादामी 12000 से 12500, धनिया ईगल 12500 से 13000, धनिया रंगदार 13000 से 14500 रुपये प्रति क्विंटल।