नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज सोमवार को 1723 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया है। शुक्रवार की तुलना में चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल दर्ज की गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका-ईरान वार्ता से जुड़े घटनाक्रम, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और प्रमुख वैश्विक आर्थिक आंकड़े इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों की दिशा तय करेंगे।
इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 146664 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। 23 कैरेट गोल्ड का रेट 146077 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 134344 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 10998 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 14 कैरेट गोल्ड का दाम बढ़कर 85798 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।
शुक्रवार को चांदी का रेट 230982 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था। आज यानी सोमवार को बुलियंस मार्केट में 237779 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। यानी कीमतों में 6797 रुपये का इजाफा हुआ है। बता दें, इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से दिन में दो बार कीमतों का ऐलान किया जाता है।
एक्सपर्ट्स की राय
जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के ईबीजी से जुड़े प्रणव मेर ने कहा, “सोने और चांदी का रुझान फिलहाल सीमित दायरे में बना हुआ है, क्योंकि बाजार की नजर अमेरिका-ईरान वार्ता तथा खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते कच्चे तेल, एलएनजी की आपूर्ति पर है।” पिछले सप्ताह मजबूत रुपये और घटती मांग के कारण बहुमूल्य धातुओं में गिरावट दर्ज की गई।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन वार्ताओं का प्रभाव निवेशकों के जोखिम लेने की धारणा और ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कर सकता है, जिसका सीधा असर बहुमूल्य धातुओं पर पड़ेगा। पिछले सप्ताह मजबूत रुपये और घटती मांग के कारण बहुमूल्य धातुओं में गिरावट दर्ज की गई।

