कोटा। रेलवे द्वारा खातीपुरा (जयपुर)-दरभंगा-खातीपुरा (जयपुर) अमृत भारत एक्सप्रेस नई रेलसेवा (सप्ताह में 6 दिन) का संचालन किया जा रहा है। यह रेलसेवा कोटा मंडल के भरतपुर स्टेशन से होकर गुजरेगी।
इस रेलसेवा की नियमित गाडी संख्या 19725, खातीपुरा (जयपुर)-दरभंगा-खातीपुरा (जयपुर) अमृत भारत एक्सप्रेस 22 जून से खातीपुरा (जयपुर) से शुक्रवार को छोडकर सप्ताह में 6 दिन 22.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 00.55 बजे दरभंगा पहुॅचेगी। यह गाडी कोटा मंडल के भरतपुर स्टेशन पर 01.00 बजे पहुॅचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 19726, दरभंगा-खातीपुरा (जयपुर) अमृत भारत एक्सप्रेस 23 जून से दरभंगा से रविवार को छोडकर सप्ताह में 06 दिन 04.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.40 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुॅचेगी। यह गाडी कोटा मंडल के भरतपुर स्टेशन पर 03.55 बजे पहुॅचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में दौसा, बांदीकुई, मंडावर महुवा रोड, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूण्डला, ईटावा, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, ऐशनाग, गोमतीनगर, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढी, जनकपुर रोड व कमतौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 8 शयनयान, 11 साधारण श्रेणी, 1 पेट्रीकार व 2 पार्सल सहपॉवरकार सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
इन ट्रेनों का वडोदरा के स्थान पर छायापुरी स्टेशन पर ठहराव
पश्चिम रेलवे के वडोदरा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग एवं इंटरलॉकिंग (एनआई) से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते कोटा मंडल से होकर संचालित होने वाली कुछ ट्रेनों का वडोदरा जंक्शन पर अस्थायी रूप से ठहराव निरस्त कर उन्हें छायापुरी स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है।
- ट्रेन संख्या 09152 मधुबनी–उधना स्पेशल 21.06.2026, 24.06.2026, 26.06.2026 तथा 28.06.2026 को वडोदरा जंक्शन पर न रुककर छायापुरी स्टेशन पर 00.20 बजे रुकेगी।
- ट्रेन संख्या 09151 उधना–मधुबनी स्पेशल 24.06.2026 तथा 01.07.2026 को वडोदरा जंक्शन पर न रुककर छायापुरी स्टेशन पर 11.00 बजे रुकेगी।
- ट्रेन संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी जंक्शन एक्सप्रेस 30.06.2026 को वडोदरा जंक्शन पर न रुककर छायापुरी स्टेशन पर 04.10 बजे रुकेगी।
- ट्रेन संख्या 09032 हसनपुर रोड–उधना स्पेशल 23.06.2026 को वडोदरा जंक्शन पर न रुककर छायापुरी स्टेशन पर 16.05 बजे रुकेगी।

