नई दिल्ली। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में मंगलवार को जबरदस्त तेजी आई। पिछले 24 घंटे ग्लोबल मार्केट कैप करीब 5% फीसदी उछल गया। दोपहर 1 बजे यह 2.53 ट्रिलियन डॉलर था। कल सोमवार दोपहर 1 बजे यह 2.41 ट्रिलियन डॉलर था। ऐसे में 24 घंटे में क्रिप्टो निवेशकों को 0.12 ट्रिलियन डॉलर (11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) का मुनाफा हुआ।
क्रिप्टो मार्केट में तेजी के कारण बिटकॉइन समेत लगभग सभी क्रिप्टो ने भी लंबी छलांग लगाई। 24 घंटे में बिटकॉइन में 5% से ज्यादा का उछाल आया। इस तेजी के साथ यह 74000 डॉलर का आंकड़ा पार कर करीब 74555 डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं बिटकॉइन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे महंगी क्रिप्टो एथेरियम में 8% से ज्यादा की तेजी आई और यह 2370 डॉलर पर पहुंच गया।
मार्केट में तेजी के बड़े कारण
- जनवरी के मध्य के बाद पहली बार क्रिप्टो ETPs में 1.1 अरब डॉलर का निवेश देखा गया है, जो निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है।
- स्ट्रैटेजी (Strategy) द्वारा हाल ही में 13,927 बिटकॉइन की खरीद ने बाजार के सेंटिमेंट को और मजबूत किया है। अब उनके पास कुल 780,897 बिटकॉइन का भंडार है।
- ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के नीचे आने से महंगाई की चिंता कम हुई है, जिससे रिस्क वाले क्रिप्टो जैसे एसेट्स में निवेश बढ़ा है।
बिटकॉइन ने 70,500 डॉलर के करीब अपना सपोर्ट स्तर बनाए रखने के बाद शानदार रिकवरी की है और 74,000 डॉलर के स्तर को फिर से हासिल कर लिया है। यह बेहतर होते रिस्क सेंटिमेंट के बीच अल्पकालिक मजबूती को दर्शाता है। बाजार में आई इस तेजी को संस्थागत मांग, ईटीएफ में 1 अरब डॉलर से अधिक के निवेश और कॉर्पोरेट दिग्गजों द्वारा लगातार की जा रही खरीदारी से समर्थन मिला है।
रेवडीएओ (RaveDAO) क्रिप्टोकरेंसी में अभी भी तेजी जारी है। 24 घंटे में इसने करीब 40 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं 7 दिनों में यह क्रिप्टो 4386% उछल गई है। अगर आपने 7 दिन पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो उनकी वैल्यू बढ़कर आज करीब 45 लाख रुपये होती।

