Thursday, July 9, 2026
Home Blog Page 4755

IIT में 1083 सीटें बढ़ीं, अब 12362 स्टूडेंट्स को मिलेगा दाखिला

कोटा। देश की आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं जीएफटीआई में प्रवेश के लिए कराई जा रही ज्वाइंट सीट एलोकेशन काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन एवं च्वाइस फिलिंग शुरू हाे चुकी है। जोसा द्वारा इस वर्ष की काउंसलिंग की सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दी गयी है। इस साल 23 आईआईटी की कुल 12,362 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

यानी 1083 सीटें बढ़ाई गई हैं। इसी प्रकार 31 एनआईटी की 2,470 सीटें बढ़ाते हुए कुल 20,437 सीटाें पर प्रवेश दिया जाएगा। 25 ट्रिपलआईटी एवं 28 जीएफटीआई में इस वर्ष 4,617 व 5,769 सीटें हो चुकी हैं। इस साल जोसा काउंसलिंग द्वारा कुल 107 कॉलेजों की 43,185 सीटों पर प्रवेश मिलेगा जो कि पिछले साल के मुकाबले 5233 सीटें अधिक हैं।

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि छात्राओं के लिए सुपरन्यूमेररी काेटा 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 17 प्रतिशत करने से इस वर्ष आईआईटी में 1221 अतिरिक्त सीटों पर छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। पिछले साल सुपरन्यूमरेरी काेटे में 800 सीटें थी। पहली बार लागू हुए जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आईआईटी की 638, एनआईटी की 1384, ट्रिपलआईटी एवं जीएफटीआई की 305 व 333 सीटें आवंटित की जाएगी। इस तरह जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी में कुल 2660 सीटों का आवंटन किया जाएगा।

JEE ADVANCED: काउंसलिंग में चॉइस लाॅक नहीं की तो खुद लॉक हो जाएंगे कॉलेज के ऑप्शन
आईआईटी व एनआईटी प्लस सिस्टम के लिए ज्वाइंट सीट अलोकेशन आथोरिटी (जोसा) ने काउंसलिंग शुरू करते हुए बिजनेस रूल्स भी जारी कर दिए हैं। काउंसलिंग 7 राउंड में होगी। मॉक काउंसलिंग के भी 2 राउंड होंगे। काउंसलिंग के लिए स्टूडेंट्स 25 जून तक रजिस्ट्रेशन तथा चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

यदि विद्यार्थी तय समय सीमा में चॉइस लॉक नहीं करता है तो चॉइस स्वतः ही लॉक हो जाएगी। 21 जून तक रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग करने वाले विद्यार्थियों को 22 जून को मॉक सीट अलाॅटमेंट का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 23 जून तक रजिस्टर्ड विद्यार्थियों को मॉक सीट आवंटन का परिणाम 24 जून को जारी किया जाएगा। सामान्य विद्यार्थियों के लिए सीट एक्सेप्टेंस फीस 35 हजार व एससी, एसटी एवं दिव्यांगों के लिए 15 हजार रुपए होगी।

रिपोर्टिंग नहीं करने पर काउंसलिंग से बाहर हो जाएंगे विद्यार्थी
ऑनलाइन सीट आवंटन की प्रक्रिया द्वारा जब विद्यार्थी को कोई सीट आवंटित हो जाती है तो उसे निश्चित समयसीमा में रिपोर्टिंग सेंटर पर रिपोर्ट करना होता है। जेईई मेन के आधार पर सीट आवंटित हुई है तो रिपोर्टिंग सेंटर की लिस्ट में दी गई एनआईटी पर दस्तावेजों के रिपोर्ट करना होगा।

एडवांस्ड के तहत कोई सीट आवंटित होती है तो रिपोर्टिंग सेंटर की लिस्ट में दी गई आईआईटी पर दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा। सीट आवंटन के पश्चात विद्यार्थी को सीट एक्सप्टेंस फीस भी जमा करवानी होगी। यह फीस एसबीआई के ई-चालान द्वारा या ऑनलाइन जमा की जा सकती है। रिपोर्टिंग नहीं करने पर स्टूडेंट काउंसलिंग से बाहर हो जाएगा।

आईआईटी व एनआईटी प्लस सिस्टम के लिए ज्वाइंट सीट अलोकेशन आथोरिटी (जोसा) ने काउंसलिंग शुरू करते हुए बिजनेस रूल्स भी जारी कर दिए हैं। काउंसलिंग 7 राउंड में होगी। मॉक काउंसलिंग के भी 2 राउंड होंगे। काउंसलिंग के लिए स्टूडेंट्स 25 जून तक रजिस्ट्रेशन तथा चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। यदि विद्यार्थी तय समय सीमा में चॉइस लॉक नहीं करता है तो चॉइस स्वतः ही लॉक हो जाएगी।

21 जून तक रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग करने वाले विद्यार्थियों को 22 जून को मॉक सीट अलाॅटमेंट का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 23 जून तक रजिस्टर्ड विद्यार्थियों को मॉक सीट आवंटन का परिणाम 24 जून को जारी किया जाएगा। सामान्य विद्यार्थियों के लिए सीट एक्सेप्टेंस फीस 35 हजार व एससी, एसटी एवं दिव्यांगों के लिए 15 हजार रुपए होगी।

काउंसलिंग में स्टूडेंट्स को तीन ऑप्शन मिलेंगे। फ्रीज करने का मतलब है कि विद्यार्थी आवंटित कॉलेज से संतुष्ट है। फ्लाेट ऑप्शन से स्टूडेंट अपग्रेडेशन चाहता है। इसी कारण वह आगे की काउंसलिंग में जाना चाहता है। स्लाइड ऑप्शन से छात्र कॉलेज व ब्रांच से संतुष्ट है, लेकिन व अभी भी ब्रांच में अपग्रेडेशन का इच्छुक है।

राजस्थान में पीएम किसान सम्मान निधि का 51 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

किसानों को आवेदन 30 जून तक पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश
जयपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की संशोधित गाइडलाइन जारी होने के बाद राज्य सरकार सरकार ने योजना के नोडल अफसर काॅ-ओपरेटिव रजिस्ट्रार को पात्र किसानों के आवेदन 30 जून तक पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने सोमवार को सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए योजना की समीक्षा बैठक ली।

उन्होंने कहा कि पात्र किसानों के लिए हर जिले में हेल्प डेस्क बनाने बनाई जाए। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज जैसी संस्थाओं को भी शामिल करें। इस योजना के तहत हर किसान को तीन किश्तों में एक साल में 2-2 हजार रुपए मिलाकर कुल छह हजार रुपए मिलते हैं।

पीएम किसान सम्मान समृद्धि योजना में पहले सीमांत एवं लघु किसान ही पात्र थे लेकिन केंद्र सरकार की संशोधित गाइड लाइन के अनुसार सीमांत एवं लघु किसानों के साथ बड़े किसानों को भी शामिल कर लिया गया है। राज्य के लगभग 55 लाख किसान पीएम किसान योजना के लिए पात्र है, जिसमें से 38.10 लाख किसानों के आवेदन प्राप्त हो गए है‌ं।

गुप्ता ने कहा कि 34.50 लाख किसानों के आवेदन पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं, जिसमें से 19.34 लाख आवेदनों का पटवारियों द्वारा सत्यापन कर लिया गया है। केन्द्र सरकार के द्वारा पीएम किसान योजना के लिए राजस्थान द्वारा अपनाए गए मॉडल की प्रशंसा की गई है तथा अन्य राज्यों को भी राजस्थान द्वारा अपनाए गए पोर्टल के मॉडल को लागू करने का सुझाव केन्द्र ने दिया है। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी ई-मित्र केन्द्र पर जाकर स्व घोषणा पत्र के आधार पर जमाबंदी से अपना पंजीकरण करा सकता है।

आईएमए का देशव्यापी बंद, शाम को निकाला कैंडल मार्च, बंद रही सेवाएं

कोटा। बंगाल में डाॅक्टर्स पर हो रहे सुनियोजित हमलों के विरोध में आईएमए के देशव्यापी सांकेतिक बन्द के आह्वान पर कोटा एवं आसपास के क्षेत्र में सोमवार को प्रातः 6 बजे से 24 घण्टे का बंद आयोजित किया गया। जिसमें शहर और आसपास के सभी निजी और सरकारी चिकित्सालय में आपीडी सेवाएं बंद रखी गईं।

हालांकि इमरजेंसी सेवाओं को बंद से अलग रखा गया था। इस दौरान कोटा के एमबीएस, जेके लोन, मेडिकल काॅलेज अस्पताल, रामपुरा जिला अस्पताल समेत 40 निजी चिकित्सालयों में आऊटडोर सेवाओं को बंद रखा गया था। वहीं सीएचसी, पीएचसी पर भी मरीज नहीं देखें गए।

आईएमए की ओर से आयोजित बंद को आईएमए की महिला विंग, सेवारत चिकित्सक, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन, कोटा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी, कोटा ऑप्थल्मोलॉजी सोसाइटी, इण्डियन डेंटल एसोसिएशन काॅग्स, मेडिकल स्टूडेंट एसोसिएशन, इन्टर्न एसोसिएशन, सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी समर्थन किया था।

आईएमए से जुड़े चिकित्सक आईएमए हाॅल नयापुरा में इकठ्ठे हुए। जहां चिकित्सकों की टोलियां बनाई गईं और शहर भर में घूमकर चिकित्सालयों में ओपीड़ी की जांच की गई। आईएमए के सचिव डाॅ. केके डंग ने बताया कि चिकित्सकों की ओर से सरकार से सख्त सुरक्षा कानून की मांग की गई है। वहीं, निजी स्तर पर भी स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में भी चर्चा की गईं है।

चिकित्सकों का एक दल ने सिटी एसपी से मिलकर सुरक्षा के उपायों के बारे में चर्चा की। आईएमए के अध्यक्ष डाॅ. एस सान्याल ने कहा कि राजस्थान अधिनियम 2008 की धारा 3 में चिकित्सकों के खिलाफ हिंसा और अभद्रता और संस्थान में तोड़फोड को गैर जमानती बताया गया है।

उन्होंने एसपीसे मिलकर इस कानून की कड़ाई से पालना कराने के लिए आग्रह किया। जिस पर शहर पुलिस अधीक्षक ने चिकित्सालयों में पुलिस की ओर से नीली और लाल रंग में सद्भाव बनाए रखने तथा अभद्रता और तोड़फोड पर गैर जमानती धारा में मामला दर्ज होने की बात का उल्लेख करने संबंधी बैनर लगाने की बात कही।

शाम को आईएमए की ओर से काॅमर्स काॅलेज तलवंडी से कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें चिकित्सकों ने हाथों में मोमबत्ती और मोबाइल लेकर हिंसा का विरोध किया। चिकित्सक हाथों में सुरक्षा देने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। वहीं हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे। कैंडल मार्च परशुराम सर्किल तलवंडी पर पहुंचकर सम्पन्न हुआ।

इस दौरान अध्यक्ष डाॅ. एस सान्याल, सचिव डाॅ. केके डंग, मेडिकल काॅलेज के पूर्व प्राचार्य डाॅ. गिरीश वर्मा, डाॅ. रत्ना जैन, डाॅ. आरके अग्रवाल, डाॅ. जिन्दल, डाॅ. अंशुल सरदाना, डाॅ. एसएन गौतम, डाॅ. आरके मीणा, डाॅ. अशोक तिवारी, डाॅ. मनीषा मिततल, डाॅ. पाटीदार, डाॅ. ज्योति डंग, डाॅ. अशोक जैन समेत कईं चिकित्सक मौजूद रहे।

कोटा मंडी : कमजोर उठाव से उड़द 100 रुपये लुढ़का

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को कमजोर उठाव से उड़द 100 रुपये और चना 50 रुपये प्रति क्विंटल मंदा रहा। लहसुन की आवक 8000 कट्टे की हुई। मंडी में सभी जिंसों का मिलाकर 35,000 बोरी का कारोबार हुआ ।

गेहूं लस्टर 1700 से 1775 गेहूं मिल 1775 से 1800 एवरेज 1850से 1900 लोकवान 1905 से 1900 पीडी 1750 से 1900 गेहूं टुकडी 1875 से 1920 मक्का 1900 से 2000 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 3000 पूसा 1 2500 से 3001 पूसा 4 (1121) 3600 से 4000 धान लाजवाब (1509) 3000 से 3405 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3400 से 3840 सरसों 3400 से 3701अलसी 4000 से 4501तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4250 कलौजी 8500 से 10500 धनिया बादामी 5500 से 6200 ईगल 6000 से 6501 रंगदार नया 7000 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 1800 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंग 5100 से 6150 उड़द 2000 से 4100 चना 3600 से 4125 चना कांटिया 4000 चना काबुली 3500से 4500 चना पेप्सी 3800 से 4100 चना मौसमी 3000 से 4100 मसूर 3800 से 4350 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

अग्रवाल समाज ने प्रतिभाओं को नवाजा, सम्मान पाकर चेहरे खिले

कोटा। महाराजा श्री अग्रसेन सोश्यल ग्रुप द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह रामपुरा स्थित ब्रज गोपालजी के मंदिर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल थे। अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष टीसी गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी गिरधर गोपाल गोयल रहे।

संस्था के सम्भागीय अध्यक्ष संजय गोयल व महामंत्री परमानंद गर्ग ने बताया कि समारोह में 35 छात्र- छात्राओं का सम्मान किया गया। जिनमें 10वीं, 12वीं उत्तीण तथा सीए, नीट, आईआईटी में छात्रों का सलेक्शन होने पर सम्मान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि गोविन्द नारायण अग्रवाल ने कहा कि प्रतिभाएं समाज की धरोहर हैं। इनका सम्मान करना जरूरी है। समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करना गर्व की बात है। अध्यक्षता कर रहे टीसी गुप्ता ने कहा कि बच्चे अपनी क्षमता पहचान कर लक्ष्य निर्धारित करें तो सफलता अवश्य मिलती है।

उन्होंने कहा कि सोश्यल मीडिया से दूर रहे व माता पिता, गुरुजनों का सम्मान करें। इस अवसर पर संस्था के जिलाध्यक्ष महेंद्र गर्ग, महामंत्री प्रमोद मित्तल नमक वाले, उपाध्यक्ष ललित ऐरन, सपना गोयल, राजकुमार गोयल, कमलेश गोयल, मीनाक्षी, अंशु गर्ग, ओमप्रकाश गर्ग, नवीन अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल, राजेश गोयल, ऐशु गर्ग सहित समाज बन्धु उपस्थित थे।

ब्राह्मण समाज ने किया फ़िल्म आर्टिकल-15 का विरोध

कोटा। ब्राह्मण समाज सोमवार को सैकड़ों की संख्या में सर्किट हाऊस पर एकत्रित हुआ, जहां से कलेक्ट्री तक विशाल रैली निकाल कर उग्र प्रदर्शन कर ब्राह्मण समाज ने प्रशासन को ज्ञापन दिया। समाज के प्रमुख नेताओं ने कहा की किसी भी समाज की छवि बिगाड़ने वाली फिल्में नहीं बनाई जाए। फ़िल्में मनोरंजन व भाई चारे को बढ़ाने वाली होती है न कि भाईचारे को बिगाड़ने वाली ।

उक्त फ़िल्म उत्तर प्रदेश 2014 में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के समय हुए कांड पर फिल्माई गई है, जिसमे ब्राह्मण समाज का कोई अभियुक्त नही था ; जो थे वो भी सब बरी हो चुके है ! किंतु फ़िल्म निर्माता ने फ़िल्म को दुर्भावना वश ब्राह्मण समाज पर मिथ्या फिल्मांकन कर समाज को तोड़ने का अपराध किया है ! सरकार फ़िल्म को अविलंब रोके !

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ सभी किसानों को मिले

कोटा। भारतीय किसान संघ ने प्रशासन से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ सभी किसानों को तुरन्त दिलवाने की मांग की है। किसान संघ ने कहा कि सरकार ने चुनावों से पूर्व सम्पूर्ण कर्जमाफी का वादा किया था। जिसके अनुसार अब सभी बैंकों का किसानों का कर्ज माफ किया जाना चाहिए।

संभाग के मीडिया प्रभारी आशीष मेहता ने बताया कि प्रदेशव्यापी आव्हान पर कोटा महानगर तथा लाड़पुरा तहसील के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला कलैक्ट्रेट स्थित तहसील में तहसीलदार कालूलाल जांगिड़ को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

संभाग भर में तहसील स्तर पर भी किसानों के मांगपत्र का ज्ञापन सौंपा है। किसानों की मांग पूर्ण नहीं होने पर 24 जून को कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए जिला केन्द्रों पर किसानों का जमावड़ा होगा। महानगर अध्यक्ष महावीर नागर ने कहा कि किसानों की मासिक आय नहीं होती तथा फसल वर्ष में दो बार ही आती है।

इसलिए, वर्ष में दो बार ही बिजली का बिल देना चाहिए तथा अनुदान की राशि काट कर शेष राशि का ही बिल दिया जाए। जिन किसानों का बिद्युत कनेक्शन कृषि के लिए डिमान्ड जमा हो गई है उन्हें तुरन्त कनेक्शन दिए जाने चाहिए।

तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत गिरदावरी से पूर्व ही प्रीमियम राशि काट ली जाती है। जिससे किसानों को बीमा का लाभ नहीं मिल पाता है। प्रीमियम काटने से पूर्व किसानों से फसल बुवाई घोषणा पत्र लिया जाना चाहिए।

इसके लिए ग्राम स्तर पर बीमा एजेंट, पटवारी, ग्राम सहायक व कृषि पर्यवेक्षक शिविर लगा कर किसानों से घोषणा पत्र लेकर बीमा के लिए भेजे। प्रीमियम जमा होने के बाद बीमा कम्पनी द्वारा प्रत्येक बीमा कराने वाले को उसकी पाॅलिसी देकर आवश्यक जानकारी से अवगत कराए।

उन्होंने कहा कि किसान फसल खराबा व फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने से मजबूरन ऋण नहीं चुका पाते हैं। ऐसे में, बैंक किसानों की जमीन रोडा एक्ट में उपखण्ड अधिकारी के मार्फत कुर्की करती है। जिससे किसान भूमिहीन हो जाता है।

किसानों के ऋण की वसूली रोड़ा एक्ट हटाकर की जाए। राष्ट्रीय कमर्शियल बैंकों द्वारा केसीसी लोन में अत्यधिक ब्याज वसूला जा रहा है। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है, इस पर तुरन्त कार्यवाही कर किसानों को राहत प्रदान को जाए।

उन्होंने कहा कि किसानों को भीमगंजमंडी और नई धानमंडी ऑपरेटिव बैंक शाखाओं के द्वारा पिछले 4 सालों से सहकारी समितियांे द्वारा खाद और ऋण राशि कम दी जा रही है। दूसरी ओर, अन्य को ऑपरेटिव बैंक शाखाओं द्वारा 1 लाख रूप्ए नकद ऋण दिया जा रहा है। इसलिए सभी शाखाओं में इसका लाभ दिलाया जाए।

किसानों को 6 घण्टे थ्री फेज की बजाय 12 घण्टे थ्री फेज बिजली उपलब्ध कराई जाए। बालापुरा लिफ्ट सिंचाई परियोजना मेें जो दो हजार बीघा किसानों की जमीन सिंचाई से वंचित रह गई थी। उसके लिए अलग से लाईन डलाकर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

ज्वैलर्स की मांग घटने से सोना सस्ता, चांदी भी टूटी, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, विदेशों में मंदी और स्थानीय ज्वैलर्स की मांग में कमी आने से राष्ट्रीय राजधानी में आज सोमवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में आज 100 रुपये की गिरावट आई और इसके भाव 33,620 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

वहीं चांदी की कीमतों में आज मामूली गिरावट देखी गई है। चांदी आज 10 रुपये की गिरावट के साथ 38,090 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली घटने के कारण चांदी के भाव में यह गिरावट हुई है।

वहीं वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने के भाव 1,333.90 डॉलर प्रति औंस पर रहे। वहीं चांदी के भाव 14.80 डॉलर प्रति औंस पर रहे। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार की अनिश्चितता के कारण वैश्विक स्तर पर बाजार में ज्यादा हलचल नहीं देखी गई।

राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 33,620 रुपये और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 100 रुपये की गिरावट के साथ 33,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं गिन्नी सोने की कीमत 26,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बनी रहीं।

कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजार में मंदी और स्थानीय ज्वैलर्स की मांग में कमी आने से सोने की कीमतों में यह गिरावट आई। शनिवार को सोने की कीमत में 150 रुपये की गिरावट आई थी और इसके भाव 33,720 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए थे।

उधर चांदी में आज 10 रुपये की मामूली गिरावट देखी गई। इसके भाव आज 38,090 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। वहीं साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी में भी 81 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई और इसका भाव आज 37,116 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसके अलावा चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।

कोटा सर्राफा
चांदी 37700रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 33450 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 39020 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33620 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 39210 रुपये प्रति तोला।

बिकवाली से सेंसेक्स 491 अंक लुढ़क कर 39 हजार से नीचे

नई दिल्ली। ऑटो-बैंकिंग सेक्टर में छाई बिकवाली के कारण भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 491 अंकों की गिरावट के साथ 39 हजार से नीचे लुढ़कते हुए 38,960 अंकों पर जाकर बंद हुई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों के संवेदी सूचकांक निफ्टी में भी 151 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 11,672 अंकों पर गिरकर बंद हुआ।

बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट
​​​बिकवाली के कारण सोमवार को सेंसेक्स के सभी सेक्टरों में गिरावट का दौर रहा। सेंसेक्स में मिडकैप सेक्टर के शेयर 189 अंकों की गिरावट के साथ 14,531 अंकों पर और स्मॉलकैप सेक्टर के शेयर 193 अंकों के साथ 14,172 अंकों पर बंद हुए। सबसे ज्यादा 417 अंकों की गिरावट बैंकिंग सेक्टर में दर्ज की गई और यह 33,935 अंकों पर बंद हुए। इसके अलावा ऑटो सेक्टर में 289 अंक, हेल्थकेयर में 154 अंक, पीएसयू में 120 अंक, एनर्जी सेक्टर में 120 अंक, कैपिटल गुड्स सेक्टर में 305 अंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में 410 अंक, मेटल सेक्टर में 333 अंक, ऑयल एंड गैस सेक्टर में 352 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी का हाल
सेंसेक्स की तर्ज पर निफ्टी में भी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी में बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा 341 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 30,273 अंकों पर बंद हुए। इसके अलावा ऑटो में 135 अंक, फिन सर्विसेज 153 अंक, एफएमसीजी 262 अंक, फार्मा 108 अंक के साथ बंद हुए। निफ्टी-50 मिडकैप 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ 4.791 अंकों पर और स्मॉलकैप 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ 2998 अंकों पर बंद हुए।

ये हैं टॉप गेनर
सेंसेक्स में अपोलो टायर 7.87 फीसदी, यूको बैंक 3.29 फीसदी, सेंट्रम कैपिटल लिमिटेड 3.15 फीसदी, हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड 3.13 फीसदी, चंबल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड 2.94 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे। निफ्टी में भारती एयरटेल 1.02 फीसदी, भारती एयरटेल 0.47 फीसदी, पावरग्रिड 0.44 फीसदी, एनटीपीसी 0.34 फीसदी, विप्रो 0.33 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे।

ये हैं टॉप लूजर
सेंसेक्स में जेट एयरवेज 18.89 फीसदी, पीसी ज्वेलर्स 16.03 फीसदी, वक्रांगी 10.67 फीसदी, कॉक्स एंड किंग्स 9.01 फीसदी, रिलायंस कैपिटल 7.51 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे। निफ्टी में जेएसडब्ल्यू स्टील 2.12 फीसदी, वीईडीएल 1.92 फीसदी, ग्रॉसिम 1.90 फीसदी, इंड्सइंड बैंक 1.74 फीसदी, टाटा स्टील 1.57 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे।

टाटा Tigor के दो नए ऑटोमैटिक वेरियंट लॉन्च, कीमत 6.39 लाख से शुरू

0

नई दिल्ली।टाटा मोटर्स ने अपनी कॉम्पैक्ट सिडैन Tata Tigor के नए ऑटोमैटिक वेरियंट लॉन्च किए हैं। ये दोनों वेरियंट XMA और XZA+ हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 6.39 लाख और 7.24 लाख रुपये है। दोनों वेरियंट मैन्युअल ट्रांसमिशन वाले XM और XZ+ पर आधारित हैं।

टाटा टिगोर के दोनों वेरियंट (XMA और XZA+) सिर्फ पेट्रोल इंजन वाले मॉडल में उपलब्ध होंगे। टिगोर में 1.2-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन है, जो 85hp का पावर और 114Nm टॉर्क जनरेट करता है। ARAI के अनुसार टिगोर के पेट्रोल इंजन-ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का माइलेज 18 किलोमीटर प्रति लीटर है।

XMA वेरियंट में फीचर्स
फीचर्स की बात करें, तो नए XMA वेरियंट में वही फीचर्स हैं, जो मैन्युअल ट्रांसमिशन वाले XM वेरियंट में दिए गए हैं। इनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ हार्मन म्यूजिक सिस्टम, रियर सीट में सेंटर आर्मरेस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स और ड्राइविंग मोड्स शामिल हैं। इस वेरियंट में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, कॉर्निंग स्टैबिलिटी कंट्रोल, स्पीड-डिपेंडेंट ऑटो डोर लॉकिंग फंक्शन और इंजन इम्मोबिलाइजर जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं।

XZA+ वेरियंट में फीचर्स
XZA+ में भी मैन्युअल ट्रांसमिशन वाले XZ+ में मिलने वाले फीचर्स हैं। XZA+ में आपको XMA से अतिरिक्त फीचर्स मिलेंगे, जिनमें ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 8-स्पीकर हार्मन साउंड सिस्टम, 15-इंच डायमंड कट अलॉय वील्ज, इंटीग्रेटेड एलईडी टर्न इंडिकेटर के साथ ऑटो फोल्ड ओआरवीएम और ड्यूल चैम्बर प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स शामिल हैं। बता दें कि टिगोर की कीमत 5.50 लाख से 7.70 लाख रुपये के बीच है।