Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 4721

PF पर ब्याज दर घटाने के लिए सरकार का EPFO पर दबाव

नई दिल्ली। सरकार की प्रॉविडेंट फंड (PF) के लिए ब्याज दर में कमी की तैयारी कर रही है। इसके लिए वित्त मंत्रालय ने इम्प्लॉई प्रॉविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) को पीएफ की ब्याज दर को सालाना 8.65 फीसदी से कम करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि ईपीएफओ 8.5 करोड़ इम्प्लाइज को यह ब्याज दर ऑफर करने जा रहा था। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के मुताबिक, वित्त मंत्रालय को चिंता है कि पीएफ पर अधिक रिटर्न देने पर बैंकों के लिए आकर्षक ब्याज दरें देना संभव नहीं होगा, जिसका असर अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा

बनी हुई है मुश्किल की स्थिति
श्रम मंत्रालय के अधीन आने वाले ईपीएफओ ने लोकसभा चुनाव से पहले मार्च,2019 में समाप्त वित्त वर्ष के लिए 8.65 फीसदी ब्याज दर का ऐलान किया था। हालांकि, फंड्स के खराब प्रदर्शन को देखते हुए यह ब्याज दर सही नहीं लग रही है। अधिकारियों के मुताबिक, महंगाई में 3 फीसदी इजाफे को देखते हुए बढ़ी हुई ब्याज दर उन लोगों को आकर्षित करेगी जो सेविंग करना चाहते हैं। हालांकि महंगाई के ही चलते बैंक अपने सेविंग्स डिपॉजिट रेट को बराबर स्तर पर रखने के लिए मजबूर हाे रहे हैं। बैंकों को यह डर भी है कि वे फंड्स के चलते अपने डिपॉजिट गंवा बैठेंगे, जाे कि कर्ज लेने वालों के लिए संकट की बात है।

ज्यादा रिटर्न देना EPFO को पड़ेगा भारी
देश की कुल 20 फीसदी वर्कफोर्स ईपीएफओ की सदस्य है, जो हर महीने अपनी सैलरी का कुछ हिस्सा प्रॉविडेंट फंड में निवेश करते हैं। ईपीएफओ अपने फंड का 85 फीसदी से भी ज्यादा भाग केंद्र और राज्यों की सिक्योरिटीज और ऊंची रेटिंग वाले कॉरपोरेट बॉन्ड्स में निवेश करता है। 190 अरब डॉलर की एसेट संभालने वाले ईपीएफओ ने तकरीबन 8.31 करोड़ डॉलर (5.75 अरब रुपए) मुश्किलों से जूझ रही IL&FS के बॉन्ड्स में निवेश किए थे।

ज्यादा रिटर्न न दें ईपीएफओ
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अप्रूवल के बाद श्रम मंत्रालय को सौंपे गए मेमोरेंडम में लिखा, ‘IL&FS में निवेश के चलते फंड को नुकसान हुआ होगा। ऐसे में श्रम व रोजगार मंत्रालय को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए ब्याज दर पर फिर से विचार करने की सलाह दी जाती है।’

facebook पर अब आप नहीं डाल पाएंगे फर्जी वीडियो

Facebook पर फर्जी वीडियो को रोकने की तैयारी शुरू हो चुकी है। फर्जी वीडियो पर रोक लगाने के लिए फेसबुक मुहिम शुरू कर रहा है। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि वह कृत्रिम मेधा और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल के जरिए बिल्कुल वास्तविक लगने वाले फर्जी वीडियो (डीपफेक वीडियो) को रोकने के लिए मूल्यांकन किया जा रहा है।

उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि ‘डीपफेक वीडियो’ को गलत सूचना फैलाने वाले वीडियो से अलग तरीके से निपटना चाहिए। फेसबुक का लंबे समय से यह मानना रहा है कि यह तय करना उसका काम नहीं है कि कौन सी जानकारी तथ्यात्मक रूप से सही और कौन सी गलत।

कंपनी के मुताबिक, यह काम तथ्य जांच करने वाले लोगों का है। जुकरबर्ग का मानना है कि ‘डीपफेक’ वीडियो बिल्कुल अगल श्रेणी की चीज है और इसे फर्जी जानकारी देने वाले वीडियो की श्रेणी से अलग रखा जाना चाहिए।

जुकरबर्ग ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और ऐसे में इस तरह के वीडियो के संबंध में नीति का विकास ‘बहुत महत्वपूर्ण’ है। मालूम हो कि डीपफेक वीडियो से संबंधित खतरा हाल के वर्षों में उभरा है और इससे निपटने के लिए फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया कंपनियों के पास अभी कोई नीति नहीं है

5G की मदद से 200 किलोमीटर दूर बैठ किया गॉल ब्लैडर का ऑपरेशन

बीजिंग। चिकित्सा की दुनिया में टेक्नोलॉजी किस तरह क्रांतिकारी साबित हो रही है, इसकी एक और बानगी देखने को मिली है। चीन में विशेषज्ञों ने 5जी नेटवर्क की मदद से 200 किलोमीटर दूर बैठे चिकित्सकों को निर्देश देते हुए गॉल ब्लैडर (पित्ताशय) के ऑपरेशन में कामयाबी हासिल कर ली है। चीन में 5जी नेटवर्क संचालन का लाइसेंस प्राप्त कर चुकी कंपनी चाइना मोबाइल ने बताया कि पिछले हफ्ते उत्तरी चीन के हुबेई प्रांत में लगभग एक घंटे में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। इस दौरान पूरी व्यवस्था को 5G नेटवर्क से जोड़ा गया था।

ताहे हॉस्पिटल की शेनोंगजिया स्थित शाखा में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। वहां से इसका लाइव फीड (सीधा प्रसारण) शियान शहर स्थित ब्रांच में बैठे विशेषज्ञों के पास भेजा जा रहा था। 5G टेक्नोलॉजी की तेज गति की मदद से दोनों तरफ के चिकित्सक एक-दूसरे से बिना बाधा के संपर्क में बने रह सके। चाइना मोबाइल के अधिकारी गुई कनपेंग ने कहा, ‘5G टेक्नोलॉजी में बिना अटके फोटो और वीडियो का आदान-प्रदान सुनिश्चित होता है। इसकी मदद से किसी जटिल ऑपरेशन की स्थिति में दूर-दूर बैठे हुए कई डॉक्टर साथ मिलकर अपनी विशेषज्ञता का प्रयोग कर सकते हैं।’

5G के विस्तार में लगा है चीन
मनोरंजन, परिवहन और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े सेक्टरों में बढ़ती मांग को देखते हुए चीन 5G नेटवर्क को विस्तार देने की दिशा में प्रयास कर रहा है। हुबेई प्रांत में 300 से ज्यादा 5G बेस स्टेशन बनाए गए हैं, जिनकी मदद से यहां के लगभग सभी शहर पूरी तरह 5G कवरेज से लैस हो गए हैं। चीन की राजधानी बीजिंग में 5G के 4,300 बेस स्टेशन स्थापित किए गए हैं। 5G नेटवर्क में डाउनलोड की स्पीड 4G की तुलना में 10 से 100 गुना तक ज्यादा रहती है।

निरक्षर नरेगा मजदूर का बेटा कुलदीप बनेगा आईआईटीयन

कोटा । जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए लेने के साथ-साथ देने की सोच रखना भी बहुत जरूरी है और यह सोच संस्कारों से विकसित होती है, जो कि हमें परिवार, समाज और शिक्षकों से मिलते हैं। कुछ ऐसे ही संस्कारों को ध्येय मानते हुए अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहा है बूंदी जिले के नैनवां के निकट पीपरवाला गांव निवासी निरक्षर नरेगा मजदूर व कृषक तेज सिंह का बेटा कुलदीप सिंह नरूका।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के छात्र कुलदीप सिंह ने आईआईटी के परिणामों में 14001 रैंक प्राप्त की है। कुलदीप का कहना है कि इंजीनियरिंग के बाद आईएएस की परीक्षा देकर प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहता हूं। गांव की स्थितियां बहुत प्रतिकूल है, यहां के लोगों के लिए सुविधाएं मुहैया करवाना चाहता हूं। गांव की तस्वीर बदलना चाहता हूं।

12वीं तक पढ़ाई के लिए तीन स्कूल बदले
कुलदीप ने बताया कि गांव बूंदी जिले के नैनवां कस्बे से करीब 7 किलोमीटर दूर पीपरवाला है। 50-60 घरों के इस गांव में सड़कें पूरी नहीं है। मूलभत सुविधाओं के नाम पर भी पानी और बिजली का कई बार संकट आ जाता है। पढ़ाई के लिए पांचवी तक स्कूल है। जब मैंने पांचवी पास की तो यहां से करीब 4 किलोमीटर दूर सुवानिया गांव में पढ़ने जाना पड़ा।

पढाई के लिए रोजाना 8 किमी पैदल चलना पड़ता था। यहां शिक्षक राकेश सर से अच्छा परिचय हुआ, उन्होनें कोटा जाने की सलाह दी तथा उनका तबादला बारां के मिर्जापुर होने पर मुझे भी उसी स्कूल में प्रवेश दिलवाया ताकि नियमित रूप से मेरा ध्यान रख सकें।

कोटा में एलन की मिली मदद
सुवानिया में दसवीं तक की पढ़ाई की और 95.83 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके बाद यहां के शिक्षकों ने साइंस मैथ्स लेने की बात कही और इंजीनियरिंग करने की सलाह दी। मैं मेरे गांव का पहला छात्र हूं, जिसने साइंस मैथ्स ली है, इससे पहले किसी ने साइंस तक नहीं ली। 12वीं तक की पढ़ाई सरकारी स्कूल मिर्जापुर से हुई और 12वीं बोर्ड में 96 % अंक प्राप्त किए।

इसके बाद शिक्षक ही एलन लेकर आए और यहां मेरी पारिवारिक स्थिति व निर्धनता को देखते हुए शुल्क में 65 प्रतिशत की रियायत दे दी गई। शेष राशि पिता ने गांव के परिचितों से कर्जा लेकर जमा करवाया। एलन में पढ़ाई और सकारात्मक माहौल के बाद मेरी प्रतिभा निखरी और मैंने बेहतर स्कोर किया।

मेरी खुशी में परिवार खुश
पिता मूलरूप से किसान हैं। गांव में 4 बीघा जमीन है, जिससे परिवार की गुजर-बसर होती है। दो छोटी बहनें सरकारी स्कूल में पढ़ रही हैं। जब कोटा जाकर पढ़ने की बात हुई तो पिता ने कहा तुम पढ़ो हम कैसे भी तुम्हारे के लिए पैसा लगाएंगे। मैं कोटा आ गया और पिता ने खेती का सीजन नहीं होने पर पिता नरेगा में काम भी किया। मां प्रीती कंवर गृहिणी हैं व 5वीं पास हैं। यहां जमकर मेहनत की और अब जेईई एडवांस्ड में 14001 रैंक प्राप्त की। परिवार ही नहीं पूरे गांव में खुशी है, सभी बधाई दे रहे हैं।

कोटा मंडी : कमजोर उठाव से चना 50 रुपये और उड़द 200 रुपये टूटा

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को कमजोर उठाव से चना 50 रुपये और उड़द 200रुपये प्रति क्विंटल मंदा बिका। मंडी में सभी जिंसों मिलाकर करीब 30,000 बोरी का कारोबार हुआ। लहसुन की आवक 8000 की कट्टे की रही।

गेहूं लस्टर 1700 से 1800 गेहूं मिल क्वालिटी 1775 से 1821 एवरेज 1850 से 1865 लोकवान 1820 से 1900 पीडी 1750 से 1900 गेहूं टुकडी 1875 से 1925 मक्का 1900 से 2050 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 3000 पूसा 1 2500 से 3001 पूसा 4 (1121) 3600 से 4000 धान लाजवाब (1509 ) 3000 से 3405 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3400 से 3725सोयाबीन बीज क्वालिटी 3800 सरसों 3400 से 3601अलसी 4000 से 4501 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4200 कलौजी 8500 से 9500 धनिया बादामी 5500 से 6100 ईगल 6000 से 6401 रंगदार नया 6500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 1800 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंग 5100 से 5800 उड़द 2000 से 4250 चना 3600 से 4060 चना कांटिया 3850 चना काबुली 3500 से 4500 चना पेप्सी 3800 से 4100 चना मौसमी 3000 से 4100 मसूर 3800 से 4250 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर तेल बाजार : मूंगफली एवं सोयाबीन तेल में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बृहस्पतिवार को मूंगफली तेल के भाव में 20 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। सोयाबीन रिफाइंड तेल एक रुपये एवं कपास्या तेल पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम बढ़कर बिका। तिलहन में सरसों के भाव 50 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई।

तिलहन सरसों 3600 से 3650 रायडा 3350 से 3400 सोयाबीन 3600 से 3650 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1130 से 1150, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 752 से 755, सोयाबीन साल्वेंट 715 से 720, पाम तेल 630 से 633 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1835, बुरहानपुर 1835, अकोला 2825 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 730 से 735, महाराष्ट्र 720 से 725, तथा गुजरात 740 से 745 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

इंदौर मंडी: चना और मूंग के भाव में गिरावट

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बृहस्पतिवार को चना कांटा 75 रुपये और मूंग के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में बृहस्पतिवार को 2500 बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4100 से 4150, चना (देसी) 4000 से 4050, डबल डॉलर 4500 से 4700, मसूर 4125 से 4150, हल्की 3700 से 3800, बटला (मटर) 4100 से 4150, मूंग 5300 से 5400, हल्की 4800 से 5000, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5000 से 5200, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5700 से 5750, उड़द 5000 से 5100, हल्की 3500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7000 से 7200, तुअर दाल फूल 7400 से 7600, तुअर दाल बोल्ड 7800 से 8000, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400 चना दाल 5400 से 5600, आयातित चना दाल 5500 से 5200 मसूर दाल 5350 से 5450 मूंग दाल 7200 से 7400, मूंग मोगर 8000 से 8200 उड़द दाल 7200 से 7400, उड़द मोगर 7400 से 7600 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1720 से 1820, गेहूं 147- 1870 से 2070, गेहूं लोकवन 1770 से 2070, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर किराना : मांग घटने से बेसन के भाव में गिरावट

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में चना बेसन की मांग गिरने से इसके भाव में बृहस्पतिवार को 25 रुपये प्रति 50 किलोग्राम की कमी हुई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक, सियागंज किराना बाजार में बृहस्पतिवार को पांच गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3350 से 3380 रुपये प्रति क्विंटल। शक्कर एम (मोटी) 3440 से 3450 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला 168 से 190 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2050 से 3600 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 130 से 133, निजामाबाद 90 से 105, पिसी 130 से 165 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8300 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा गेहूं आटा 1110 से 1120, तन्दूरी आटा 1340 से 1350, मैदा 1140 से 1150, रवा 1240 से 1250, चना बेसन 2950 से 2975 तथा बटला बेसन 2750 से 2760 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

जीएसटी से जुड़े जटिल सवालों का जवाब देगी ‘कॉमिक बुक’

0

नई दिल्ली।वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की जटिल परतों और रहस्यों को खोलने वाली एक पुस्तक बाजार में आई है। इसमें चित्र वाली कहानी के जरिये जीएसटी के सवालों का जवाब खोजने का प्रयास किया गया है। श्रीनिवास कोटनी द्वारा लिखित पुस्तक ‘एडवेंचर्स ऑफ द जीएसटी मैन’ में लेखक ने एक सुपरहीरो के जरिये इस अप्रत्यक्ष कर से जुड़े सवालों का जवाब देने का प्रयास किया है।

कोटनी ने कहा कि वह जीएसटी की समझ को सरल बनाना चाहते हैं। कार्टूनों और व्यंग्य चित्रों के जरिये इसे अधिक रोमांचक बनाने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘इसी के बाद मेरे मन में जीएसटी पर कॉमिक पुस्तक लाने का विचार आया।’ इसमें जीएसटी मैन को सुपरहीरो के रूप में दिखाया गया है। लेक्सपोर्ट द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में रचनात्मक और सुगम तरीके से इस कर ढांचे के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया गया है।