Friday, June 26, 2026
Home Blog Page 4720

इंदौर बाजार : कमजोर ग्राहकी से कपास्या खली में गिरावट

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में सोमवार को पाम तेल के भाव चार रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी लिए रहे। कपास्या तेल दो रुपये प्रति 10 किलोग्राम बढ़कर बिका। पशुआहार कपास्या खली में 50 रुपये प्रति 60 किलोग्राम की कमी हुई।

तिलहन सरसों 3600 से 3650रायडा 3450 से 3500सोयाबीन 3600 से 3650 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1080 से 1100, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 750 से 755, सोयाबीन साल्वेंट 715 से 720, पाम तेल 625 से 630 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1835, बुरहानपुर 1835, अकोला 2825 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 720 से 722, महाराष्ट्र 710 से 715, तथा गुजरात 725 से 730 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

जोसा काउंसलिंग: सीट अलॉटमेंट के द्वितीय मोक राउंड का परिणाम जारी

कोटा। जेईई एडवांस्ड तथा जेईई मेंस -2019 मैं सफल विद्यार्थियों को सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया का कार्य ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी, जोसा द्वारा किया जाता है। जोसा द्वारा आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया में इस बार 23 जून तक 1 लाख 82 हजार विद्यार्थियों द्वारा भरी गई 1 करोड़ 80 लाख चोईसिस भरी गई। उपरोक्त डाटा पर कार्य करते हुए जोसा ने कल 24 जून को द्वितीय मॉक राउंड सीट अलॉटमेंट का परिणाम जारी कर दिया।

केरियर प्वाइंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट देव शर्मा ने बताया कि जोसा की ऑफिशियल वेबसाइट पर 21 जून से 23 जून के मध्य 2 दिन के अंतराल में ही काउंसलिंग हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में 22 हजार की वृद्धि हुई। विद्यार्थियों ने सीट अलॉटमेंट के प्रथम मॉक राउंड के परिणाम अनुसार निर्णय लेते हुए अपनी चॉइस फिलिंग में आवश्यक परिवर्तन किये फलस्वरूप चोईसिस की संख्या में आश्चर्यजनक तौर पर 40 लाख की वृद्धि दर्ज की गई।

देव शर्मा ने बताया कि सफल विद्यार्थी जोसा की ऑफिशियल वेबसाइट पर वेबसाइट पर लॉगइन कर दूसरे मोक राउंड के सीट अलॉटमेंट की जानकारी। जेईई एडवांस्ड तथा जेईई मेंस -2019 मैं सफल विद्यार्थियों को सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया का कार्य ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी, जोसा द्वारा किया जाता है।

जोसा द्वारा आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया में इस बार 23 जून तक 1 लाख 82 हजार विद्यार्थियों द्वारा भरी गई 1 करोड़ 80 लाख चोईसिस भरी गई। उपरोक्त डाटा पर कार्य करते हुए जोसा ने कल 24 जून को द्वितीय मॉक राउंड सीट अलॉटमेंट का परिणाम जारी कर दिया। केरियर प्वाइंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट देव शर्मा ने बताया कि जोसा की ऑफिशियल वेबसाइट पर 21 जून से 23 जून के मध्य 2 दिन के अंतराल में ही काउंसलिंग हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में 22 हजार की वृद्धि हुई।

विद्यार्थियों ने सीट अलॉटमेंट के प्रथम मॉक राउंड के परिणाम अनुसार निर्णय लेते हुए अपनी चॉइस फिलिंग में आवश्यक परिवर्तन किये फलस्वरूप चोईसिस की संख्या में आश्चर्यजनक तौर पर 40 लाख की वृद्धि दर्ज की गई। देव शर्मा ने बताया कि सफल विद्यार्थी जोसा की ऑफिशियल वेबसाइट पर वेबसाइट पर लॉगइन कर दूसरे मोक राउंड के सीट अलॉटमेंट की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

देव शर्मा ने बताया कि मॉक सीट अलॉटमेंट के परिणाम के साथ ही जोसा ने विद्यार्थियों को हिदायत जारी की है कि यह वास्तविक सीट अलॉटमेंट नहीं है। विद्यार्थी को अलॉट की गई सीट मे फेरबदल संभव है। मोक सीट अलॉटमेंट के दूसरे राउंड के परिणाम के साथ ही माक राउंड समाप्त हो गया।जोसा द्वारा काउंसलिंग की प्रक्रिया में दो मॉक सीट अलॉटमेंट के बाद अब वास्तविक अलॉटमेंट के 7 राउंड होंगे।

25 जून अंतिम तिथि है रजिस्ट्रेशन तथा चॉइस फिलिंग की
देव शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से आग्रह है कि मोक् सीट अलॉटमेंट के आधार पर सीट अलॉटमेंट की संभावनाओं पर गहराई से विचार करें। तत्पश्चात चॉइस फिलिंग के क्रम में आवश्यक बदलाव एवं फेरबदल जरूर कर लें। रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, चॉइस फिलिंग में परिवर्तन इत्यादि के लिए जोसा द्वारा आज 25 जून तक का समय दिया गया है।

27 जून 2019 को जोसा द्वारा काउंसलिंग के प्रथम राउंड का परिणाम जारी कर दिया जाएगा जो कि वास्तविक होगा।सीट अलॉटमेंट के वास्तविक प्रथम राउंड के परिणाम के पश्चात 28 जून से 2 जुलाई के मध्य रिपोर्टिंग सेंटर्स पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तथा सीट असेपटेंस का कार्य होगा।

Realme 64MP क्वॉड कैमरा स्मार्ट फोन भारत में होगा पहले लॉन्च

नई दिल्ली।रियलमी भारत में 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। एक तरफ जहां रियलमी फैंस को अभी तक Realme X का इंतजार था, वहीं रियलमी की तरफ से आई इस खबर ने उनकी एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने भी कन्फर्म कर दिया है कि कंपनी भारत का सबसे पहला 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन लॉन्च करने वाली है।

हालांकि, माधव सेठ ने अपने ट्वीट में इस 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन के नाम का जिक्र नहीं किया है, लेकिन इसे ‘new premium killer’ जरूर बताया है। रियलमी का यह फोन सैमसंग के 64 मेगापिक्सल GW1 सेंसर के साथ आएगा जिसमें 1.6 माइक्रॉन का पिक्सल साइज दिया गया है। सेठ ने ट्वीट में कैमरा सैंपल देने के लिए एक फोटो भी शेयर की है।

शेयर की गई इस तस्वीर में नीचे की तरफ एक वॉटरमार्क मौजूद है। यह वॉटरमार्क ’64MP AI Quad Camera’ है, जो इस बात को कन्फर्म करता है कि रियलमी का यह स्मार्टफोन क्वॉड (चार) रियर कैमरे के साथ आएगा। यह रियलमी का पहला स्मार्टफोन होगा जो तार रियर कैमरों के साथ आएगा।

कैमरे के अलावा इस फोन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। पिछले साल कंपनी ने रियलमी 2 को अगस्त में अनाउंस किया था और रियलमी 2 प्रो को सितंबर में ऑफिशल कर दिया गया था। ऐसे में इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इस फोन को भी अगस्त या सितंबर में लॉन्च करे। फोन के नाम की जहां तक बात है तो माना जा रहा है कि इसे Realme 4 और Realme 4 Pro के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

रियलमी पहली कंपनी नहीं है जो 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन पर काम कर रही है। हाल में कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शाओमी का सब-ब्रैंड रेडमी भी 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन पर काम कर रहा है। हालांकि, इस फोन के भी नाम के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही रेडमी का यह फोन क्वॉड कैमरा सेटअप वाला होगा या ड्यूल कैमरा सेटअप वाला इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

अप्रैल से जून के बीच 64,700 करोड़ रुपये आयकर रिफंड किया: वित्त मंत्री

नई दिल्ली। इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2019-20) में 64,700 करोड़ रुपये रिफंड किया है। वहीं 2018-19 वित्त वर्ष में 1.61 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का अमाउंट रिलीज किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को यह जानकारी दी।

लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में उन्होंने कहा कि असेसमेंट इयर 2018-19 (फाइनैंशल इयर 2017-18) के लिए 6.49 करोड़ से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक रिटर्न हुए। असेसमेंट इयर 2017-18 में हुए 5.47 करोड़ रिटर्न की तुलना में यह 18.65 फीसदी ज्यादा है।

सीतारमन ने कहा, ‘सरकार ने छोटे टैक्सपेयर्स समेत सभी टैक्सपेयर्स के लिए रिफंड करने के मुद्दे को प्राथमिकता में सबसे ऊपर रखा है। अब 0.5 प्रतिशत से भी कम इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) को स्क्रूटिनी के लिए चुना जाता है। अधिकतर आईटीआर को शीघ्रता से प्रोसेस कर रिफंड जारी कर दिया जाता है।’ उन्होंने आगे कहा कि टेक्नॉलजी के बढ़ते इस्तेमाल के चलते अब आईटीआर की प्रक्रिया में लगने वाला समय लगातार कम हो रहा है।

मौजूदा वित्त वर्ष में 18 जून, 2019 तक 64,700 करोड़ रुपये का रिफंड अमाउंट पहले ही जारी कर दिया गया है। वहीं वित्त वर्ष 2018-19 में कुल 1.61 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का रिफंड जारी किया गया। सीतारमण ने आगे बताया कि 2018-19 में टैक्सपेयर्स को 26.9 करोड़ एसएमएस और ईमेल भेजे गए ताकि उन्हें समय पर आईटीआर फाइल करने की याद दिलाई जा सके।

वित्त मंत्री ने कहा कि जनवरी, 2019 में सरकार ने समय पर रिटर्न प्रोसेस करने के लिए आईटी डिपार्टमेंट के इंटीग्रेटेड ई-फाइलिंग और सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेंटर (CPC) 2.0 प्रोजेक्ट को अप्रूव किया था। इस प्रोजेक्ट में आईटी डिपार्टमेंट द्वारा आईटीआर को प्री-फाइलिंग करना शामिल है ताकि रिटर्न में दी गई जानकारी की सटीकता में सुधार हो सके। इससे रिटर्न प्रोसेस होने में लगने वाला समय बहुत कम हो जाता है और रिफंड जारी होता है।

ग्राहकी के अभाव में सोने में गिरावट, चांदी में आया उछाल

नई दिल्ली/ कोटा। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, स्थानीय ज्वैलर्स की कम लिवाली से राष्ट्रीय राजधानी में आज सोमवार को सोने के भाव में गिरावट हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में आज 100 रुपये की गिरावट हुई और इसके भाव 34,270 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए।

वहीं चांदी की कीमतों में आज तेजी देखी गई है। चांदी आज 90 रुपये की तेजी के साथ 39,090 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली बढ़ने के कारण चांदी के भाव में यह बढ़ोतरी हुई है।

वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने के भाव बढ़कर 1,404.92 डॉलर प्रति औंस पहुंच गए। वहीं चांदी का भाव 15.36 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। मध्य एशिया में तनाव के चलते इस समय वैश्विक स्तर पर सोने के भाव छह साल के सबसे उंचे स्तर पर पहुंच गए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 100 रुपये की मंदी के साथ 34,270 रुपये और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 100 रुपये की मंदी के साथ 34,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

वहीं गिन्नी सोने की कीमत 26,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बनी रहीं। कारोबारियों के अनुसार, स्थानीय ज्वैलर्स की मांग में नर्मी के कारण सोने की कीमतों में यह गिरावट देखी गई।उधर चांदी में आज 90 रुपये की तेजी देखी गई। इसके भाव आज 39,090 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए।

वहीं साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी में 144 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई और इसका भाव आज 38,098 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसके अलावा चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।

कोटा सर्राफा
चांदी 38100 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 33900 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 39540 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 34070 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 39740 रुपये प्रति तोला।


अमेरिकी-ईरान तनाव : निवेशकों में निराशा से सेंसेक्स 71 अंक लुढ़का

नई दिल्ली। अमेरिकी-ईरान तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आशंका के बीच ऑयल एंड गैस सेक्टर और मेटल सेक्टर में छाई मंदी के कारण भारतीय शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 71 अंकों की गिरावट के साथ 39,122 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 24 अंकों की गिरावट के साथ 11,699 अंकों पर बंद हुआ।

मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर लुढ़के
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने के कारण सोमवार को सेंसेक्स में ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 236 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा मेटल सेक्टर के शेयर 156 अंक गिरकर 10,753 अंकों पर बंद हुए।

निफ्टी में मेटल सेक्टर में शेयरों में सबसे ज्यादा 1.29 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 2892 अंकों पर बंद हुए। निफ्टी में एफएमसीजी और पीएसयू बैंकों को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

ये हैं टॉप गेनर
सेंसेक्स में जैन इरिगेशन सिस्ट्म्स लिमिटेड 13.48 फीसदी, एचडीआईएल 13.42 फीसदी, सुजलॉन 9.45 फीसदी, लक्ष्मी विलास बैंक लिमिटेड 9.06 फीसदी, वक्रांगी 8.24 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे। निफ्टी में हिंडाल्को 1.75 फीसदी, इंड्सइंड बैंक 1.41 फीसदी, यूपीएल 1.20 फीसदी, एलएंडटी 1.13 फीसदी, ब्रिटानिया 1.01 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे।

ये हैं टॉप लूजर
सेंसेक्स में कॉक्स एंड किंग्स 20 फीसदी, रिलायंस पावर 15.41 फीसदी, ग्लेनमार्क 7.92 फीसदी, इमामी लिमिटेड 7.59 फीसदी, हैक्सावेयर 5.81 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे। निफ्टी में बजाज ऑटो 2.28 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प 2 फीसदी, डॉ. रेड्डीज लैब 1.24 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.24 फीसदी, बीपीसीएल 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे।

शोरूम पर ग्राहक बनकर आएंगे अफसर, मुनाफाखोरी मिली तो दर्ज होगा मुकदमा

0

नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में बार-बार कटौती के बाद भी इसका फायदा आम लोगों तक नहीं पहुंचने की शिकायतों और मुनाफाखोरी रोकने के लिए सरकार ने अब नया प्लान बनाया है। इस प्लान के तहत जीएसटी अधिकारी खुद ग्राहक बनकर दुकानों पर जाएंगे और यह पता लगाएंगे कि लोगों को टैक्स कटौती का लाभ मिल रहा है या नहीं। यदि कहीं पर मुनाफाखोरी का सबूत मिलता तो उस दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

इस प्लान के तहत आने वाले दिनों में जीएसटी कमिश्नर अपने-अपने क्षेत्र में 20 बड़े बिजनेस टू बिजनेस (बीटूबी) सप्लायर्स की पहचान करेंगे। इसके बाद इन सप्लायर्स की इनवॉयस की जांच की जाएगी। इसमें देखा जाएगा कि कर की दरों में कटौती का लाभ आगे दिया जा रहा है या नहीं। इसके अलावा कमिश्नर को अपने क्षेत्र में मुनाफाखोरी रोधी विशेष सेल बनाने की भी अनुमति होगी। यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है जब जीएसटी काउंसिल ने मुनाफाखोरी रोधी प्राधिकरण के कार्यकाल में बढ़ोतरी कर दी है।

मुनाफाखोरी मिलने पर दर्ज होगा मुकदमा
जीएसटी अधिकारी सामानों पर लगी एमआरपी स्टिकर की जांच भी करेंगे। यदि कहीं पर मुनाफाखोरी के सबूत मिलते हैं तो अधिकारी एक माह के अंदर राज्य स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी के पास शिकायत दर्ज कराएंगे। जीएसटी अधिकारी कीमतों में बदलाव, टैक्स क्रेडिट की उपलब्धता, मॉक परचेज, एमआरपी स्टिकर की जांच आदि डाटा जुटाएंगे।

भारतीय हैल्थकेयर के लिए समर्पित हैल्थकेयर ब्लॉकचेन

कोट। डिक्लीनिक पहली हैल्थकेयर कंपनी है जो समर्पित पब्लिक हैल्थकेयर ब्लॉकचेन (PHB) पर वाइटेलिटी क्लीनिकों का परिचालन करेगी। भारतीय स्वास्थ्य उद्योग लंबे समय से अनेक चुनौतियों से जूझता आ रहा है। पुनर्वास केन्द्रों की कमी, स्वास्थ्य संसाधनों की अपर्याप्तता, मानक से कम स्तर का रोगी अनुभव – ये ऐसी कुछ चुनौतियां हैं जिनका सामना भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली कर रही है और इस विषय पर दुनिया की सभी सरकारें ऐसी ही चुनौतियों का सामना कर रही हैं।

डिक्लीनिक के पब्लिक हैल्थकेयर ब्लॉकचेन पर उपभोक्ता और उनकी केयर टीम प्रोवाइडर के बीच क्लीनिकल सूचनाओं की निर्बाध, रियल टाइम शेयरिंग तथा भारत सरकार द्वारा तय किए गए मानकों, कन्सेंट मॉडल व इलेक्ट्रॉनिक हैल्थ रिकॉर्ड (EHR) नीतियों के कड़े अनुपालन से उपभोक्ताओं का डायग्नोसिस तीव्र, प्रभावी, लक्षित व ज्यादा सटीक होगा और इस प्रकार ज्यादा असरदार इलाज मुमकिन हो पाएगा।

PHP से प्रदाताओं की निवारक देखभाल की काबिलियत बढ़ जाएगी, और इस प्रकार सेवा देने की लागत कम पड़ेगी और रोगी के समग्र अनुभव में सुधार होगा। इसके अलावा च्भ्ठ उन रोगियों के लिए पुरस्कार सुगम कर सकती है जो वाइटेलिटी प्लान में भागीदारी करें व उस पर टिकें रहें।

राहत: नए केबल टीवी टैरिफ सिस्टम में बदलाव कर सकता है ट्राई

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) जल्द नए केबल टीवी टैरिफ सिस्टम की खामियों को ठीक करने के लिए बदलाव कर सकता है। ट्राई चीफ आर एस शर्मा का कहना है कि रेग्युलेटर पर्याप्त डाटा जुटाए बगैर चीजों को ठीक करने से परहेज करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नई व्यवस्था से बदलाव का नया दौर शुरू हुआ है और पारदर्शित बढ़ी है।

उन्होंने कहा अब ग्राहक कई ऑपरेटरों में से अपनी पसंद का कोई भी ऑपरेटर चुन सकते हैं। lendennews-ee4f51.ingress-erytho.ewp.live को दिए इंटरव्यू में शर्मा ने कहा, ‘जब भी कोई नई चीज आती है तो वह कुछ क्षेत्रों में उम्मीद के अनुसार काम नहीं कर पाती है। कुछ क्षेत्रों में सुधार की गुंजाइश भी रहती है।’ शर्मा ने आगे कहा, ‘चीजों को ठीक कर उन्हें बेहतर करने का रास्ता हमेशा रहता है। हालांकि हम अभी जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाना चाहते हैं।’

गड़बड़ियां ठीक करने के लिए डाटा की भी जरूरत पड़ेगी- शर्मा
उन्होंने कहा, ‘हम यह देख रहे हैं कि टैरिफ सिस्टम को लागू करने में कोई कमी तो नहीं रह गई ताकि उसमें सुधार किया जाए। गड़बड़ियां ठीक करने के लिए डाटा की भी जरूरत पड़ेगी। हम एआरपीयू और मुकदमों की संख्या जैसी चीजों के आधार पर फैसला नहीं करेंगे। हम इस मामले को सावधानी से देखने के साथ डाटा भी जुटा रहे हैं।’

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में ट्राई नया केबल प्राइस रिजीम लेकर आया था। इसमें उपभोक्ताओं को केवल उन्हीं चैनलों के लिए भुगतान करने की छूट थी, जिसे वह देखना चाहते हैं। रेग्यूलेटर ने इस साल एक फरवरी से नए नियमों को लागू कर दिया था। अब चैनलों के समूह के हिस्से वाले किसी भी चैनल की कीमत 19 रुपए से ज्यादा नहीं हो सकती।

RBI के डेप्युटी गवर्नर विरल आचार्य ने अचानक छोड़ा पद

नई दिल्ली।आचार्य 90 के दशक में आर्थिक उदारीकरण के बाद से केंद्रीय बैंक के सबसे कम उम्र के डेप्युटी गवर्नर थे। उन्होंने 23 जनवरी, 2017 को आरबीआई जॉइन किया था और पिछले वर्ष 26 अक्टूबर को आरबीआई की स्वायत्तता बरकरार रखने की जरूरत को लेकर बयान दिया था। पता चला है कि आचार्य न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाने के लिए जाएंगे। उनका परिवार भी न्यू यॉर्क में ही रहता है।

गौरतलब है कि आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल के अचानक पद छोड़ने के वक्त से ही आचार्य थोड़े असहज महसूस कर रहे थे। फाइनैंशल सिस्टम्स पर उनका अकादमिक नजरिया बाकियों से अलग होता था।

यही वजह है कि विरल आचार्य ने पिछले दो बार से मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान आर्थिक विकास और महंगाई, दोनों मुद्दों पर उनकी अलग राय आई। हालिया मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और डेप्युटी गवर्नर विरल आचार्य के बीच वित्तीय घाटा और इसका सही-सही आकलन के मुद्दे पर असहमति दिखी।

बहरहाल, आरबीआई के वरिष्ठतम डेप्युटी गवर्नर एन. विश्वनाथन का कार्यकाल खत्म होने वाला है। लेकिन, विरल आचार्य के अचानक पद छोड़ने के कारण विश्वनाथन का कार्यकाल बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है।