Thursday, July 9, 2026
Home Blog Page 4677

ऑफर्स के साथ पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले Oppo K3 की सेल आज

नई दिल्ली। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर ओप्पो का पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन Oppo K3 खरीदने का आज आपके पास अच्छा मौका है। आज दोपहर 12 बजे ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल ऐमजॉन पर इस डिवाइस की सेल है।

भारत में दो हफ्ते पहले लॉन्च हुए इस फोन में फुल एचडी+ स्क्रीन, ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और ड्यूल कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Oppo K3 में यूजर्स 128 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज के अलावा 3,765mAh की बैटरी मिल जाती है। सेल में डिवाइस पर कई डिस्काउंट ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

कीमत और ऑफर्स
भारत में Oppo K3 की शुरुआती कीमत 16,990 रुपये है। यह डिवाइस के 6 जीबी रैम वेरियंट की कीमत है। वहीं, Oppo K3 का 8GB वेरियंट 19,990 रुपये में मिल रहा है। यह स्मार्टफोन अरौरा ब्लू और जेड ब्लैक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।

बात करें ऑफर्स की तो ऐमजॉन-पे से पेमेंट करने पर बायर्स को 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसी तरह एक्सिस बैंक के कार्ड्स से पेमेंट करने पर भी 1000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

रिलायंस जियो Oppo K3 की खरीद पर 7,050 रुपये के वाउचर दे रहा है। ये वाउचर जियो यूजर्स को MyJio ऐप में मिलेंगे। इतना ही नहीं, यह फोन खरीदने पर 5,000 का डिस्काउंट लेंसकार्ट पर और 12,000 रुपये का डिस्काउंट OYO पर भी मिल रहा है। इन ऑफर्स के अलावा फोन नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।

Oppo K3 के स्पेसिफिकेशंस
स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, और इसका रेजॉलूशन 2340×1080 पिक्सल्स है। Oppo K3 स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर पावर्ड है। इसमें यूजर्स को कंपनी का खुद का ColorOS 6.0 स्किन मिलता है, जो ऐंड्रॉयड 9.0 Pie ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है। स्मार्टफोन में 3,765 mAh की बैटरी दी गई है और इसमें कंपनी की खुद की VOOC 3.0 फ्लैश चार्ज टेक्नॉलजी का सपॉर्ट दिया गया है।

सिक्यॉरिटी ऑप्शंस की बात करें तो Oppo K3 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन अपनी पिछली रेंज के मुकाबले 28.5 प्रतिशत ज्यादा तेज है। Oppo K3 कंपनी की खास GameBoost 2.0 टेक्नॉलजी के साथ आता है।

बात करें कैमरा की तो स्मार्टफोन के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए गए हैं। वहीं, सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का मोटोराइज्ड पॉप-अप कैमरा मिलता है।

‘साहो’ में प्रभास-श्रद्धा का रोमांस, फिल्म 30 अगस्त को होगी रिलीज

मुंबई। साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास फिल्म ‘साहो’ से बॉलिवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होनी है और फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स भी एक-एक करके पोस्टर्स और गाने के साथ फैन्स की उत्सुकता को बढ़ा रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म से प्रभास और श्रद्धा का एक और रोमांटिक फोटो शेयर किया है।

फिल्म का गाना ‘साइको सइयां’ लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है। अब मेकर्स ने बताया है कि जल्द ही फिल्म का नया गाना रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने फिल्म से एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि मंगलवार को ‘इन्नी सोनी’ गाने का टीजर रिलीज किया जाएगा। इस तस्वीर में प्रभास और श्रद्धा का रोमांटिक अंदाज दिखाई दे रहा है। बर्फीली वादियों में प्रभास और श्रद्धा एक-दूसरे के करीब नजर आ रहे हैं।

‘बाहुबली’ स्टार प्रभास की पहली बॉलिवुड फिल्म होने के कारण लोगों में इसके लिए अच्छी-खासी दिलचस्पी है। फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज की तारीख पास आ रही है, फैन्स भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस नए फोटो के बाद अब फैन्स को ‘इन्नी सोनी’ का इंतजार है।

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड गठन के लिए नोटिफिकेशन जारी, PM ने निभाया वादा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापारियों से किया गया अपना दूसरा बड़ा वादा पूरा कर दिया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने छोटे और मध्यम व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आपको बता दें कि केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन का वादा किया था।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की कमान एक चेयरमैन के हाथों में होगी। यह चेयरमैन एक सरकारी अधिकारी होगा। इसके अलावा बोर्ड में 10 सदस्य ट्रेड एसोसिएशन के प्रतिनिधि के रूप में शामिल होंगे, जबकि पांच सदस्य रिटेल ट्रेड सेक्टर के विशेषज्ञ होंगे।

डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रियल पॉलिसी एंड प्रमोशन और उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय भी इस बोर्ड का हिस्सा होंगे। यह बोर्ड व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, व्यापारियों के लिए धन की उपलब्धता में सुधार और व्यापार के लिए नियम-कानूनों को आसान बनाने की दिशा में काम करेगा।

देश के करीब 7 करोड़ छोटे और मध्यम कारोबारी लंबे समय से राष्ट्रीय स्तर पर व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की मांग कर रहे हैं। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल का कहना है कि यह रिटेल कारोबार सालाना करीब 45 लाख करोड़ रुपए का कारोबार करते हैं लेकिन कोई व्यवस्थित संस्था नहीं होने की वजह से इनको कारोबार करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

सुरों से सजी सुरमयी शाम, नृत्य में दिखाए भावी चिकित्सकों ने जलवे

कोटा। बारिश की बूंदों और चांदनी रात के बीच नृत्य और संगीत की महफिल ऐसी सजी कि हर कोई वाह वाह कर उठा। भावी चिकित्सकों, चिकित्सकों और शिक्षकों ने सुरमयी शाम को सुरों से सजा दिया, तो नृत्य की ऐसी प्रस्तुति दी कि हर कोई थिरकने पर मजबूर हो गया।

मेडिकल काॅलेज कोटा की छात्रसंघ यूनिट की ओर से काॅलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किए जा रहे सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम ‘सारंग’ में तीसरे दिन समूह और एकल नृत्य की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स की ओर से की जा रही हूंटिंग से ऑडिटोरियम गूंज रहा था। वहीं वन्स मोर की मांग प्रस्तुतियों को मनमोहक बना रही थी।

इस अवसर पर रौनक, रूचिका गर्ग, आशीष मंघानी, काजल मित्तल, अदिति, शिवानी शर्मा, प्रियंका भाटिया, ईशा पांडेय, वर्तिका कुलश्रेष्ठ, दिव्या गुप्ता, भूदेव सिंह, वंशिका भटनागर, वर्तिका गर्ग, विनीता कटारिया, दिव्या गुप्ता, अदिति पाराशर, अनिमेश राठौर, आकांश किरोडीवाल, हर्षिता शर्मा, अंशुल गुप्ता ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर सीनियर फिजिशियन डाॅ. रामपाल मुख्य अतिथि थे। वहीं, जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. एचएल मीणा तथा डाॅ. डीके शर्मा विशिष्ठ अतिथि रहे। मेडिकल काॅलेज कोटा के प्राचार्य एवं नियंत्रक डाॅ. विजय सरदाना ने अध्यक्षता की।

बैण्ड नाईट आज
छात्रसंघ अध्यक्ष शुभांगी बोहरा तथा सांस्कृतिक सचिव हरीश धनकड़ ने बताया कि मंगलवार को बैंड नाईट के कार्यक्रम होंगे। तथा उपसचिव रणजीत मौर्या ने बताया कि बुधवार को शाम 6 बजे से फैशन शो तथा पारितोषिक वितरण के साथ कार्यक्रम के साथ समापन होगा।

सेनेटरी नेपकिन बांट कर बालिकाओं को दिया माहवारी में स्वच्छता का संदेश

कोटा। जेसीआई कोटा स्टार की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रंगबाड़ी में बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन बांट कर माहवारी में स्वच्छता रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर 175 सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए।

स्टार की चेयरपर्सन श्वेता जैन ने बताया कि इस अभियान को गरीब महिलाओं तथा बालिकाओं तक पहुँचाना चाहते हैं। महिलाएं माहवारी में स्वच्छता का ध्यान रखें व बीमारियों से दूर रहें। इस अवसर पर जोन एम्बेसेडर मेघना शर्मा ने बालिकाओं को जागरूक करने के लिये प्रेरित किया।

इस अवसर पर मन्नू जैन, दीप्ती गर्ग, संजू जैन, मोनिका जैन, रिचा रस्तोगी, संस्था के अध्यक्ष सौरभ जैन, सचिव तनुज खण्डेलवाल, पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल, आशीष जैन, आशुतोष जैन, पीयूष जैन, विनोद जैन, दीपक जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

अग्रवाल सेवा उत्थान समिति ने 11 भामाशाहों को किया सम्मानित

कोटा। अग्रवाल सेवा उत्थान समिति की ओर से राधिका रिसोर्ट में 11 लोगों को समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए तथा भामाशाहों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि अग्रवाल समाज रामगंजमंडी के अध्यक्ष गोपाल गर्ग ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से समाज मे एकता आती है, ऐसे कार्यक्रम होना जरुरी है।

विशिष्ट अतिथि हरिप्रसाद अग्रवाल तथा विमल अग्रवाल, गायत्री मित्तल, मुकेश जैन, आरएन गर्ग थे। उन्होंने कहा कि समाज को अच्छे काम करने वालों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। दूसरों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

युवा अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि अच्छे काम करने वाले कार्यकर्ताओ को साफा व मोतियों की माला पहना कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मनोज गोयल, मुकेश अग्रवाल, सुरेश बंसल, ललित ऐरन, नवीन अग्रवाल, गजानन्द सिंघल का सम्मान किया गया। वहीं, भामाशाहों को भी सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर संजय गोयल, किरण अग्रवाल, ममता मित्तल, राजकुमारी जैन, सुनीता गोयल, आराधना अग्रवाल, मंजू गर्ग, अंजली गुप्ता, केके गुप्ता, प्रमोद मित्तल, महेश गर्ग, पुरूषोतम अग्रवाल, विशाल अग्रवाल सहित अनेक समाज बन्धु उपस्थित थे।

देव दर्शन से आत्मा को मिलती शांति है : आर्यिका सौम्यनन्दिनी

कोटा। प्रत्येक आत्मा में भगवान है और आत्मा की खोज व्यक्ति को स्वयं करनी पड़ती है। यह बात दिगंबर जैन मन्दिर महावीर नगर विस्तार योजना में चातुर्मास कर रहीं आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी ने प्रवचन करते हुए कही। उन्होंने राग और द्वेष को सन्मार्ग में बाधा बताते हुए कहा कि आत्मा की खोज न करने पर व्यक्ति को जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि आत्मा को जानना ही आध्यात्म है। बिना आत्मा को जाने कल्याण संभव नहीं है।

उन्होंने देव दर्शन का महत्व बताते हुए कहा कि देव दर्शन से आत्मा को शांति मिलती है। माया, मान, लोभ, राग, द्वेष मन को मलिन करते हैं। बिना कारण कोई कार्य नहीं होता। विश्व में सभी कार्य अनुकूल होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में संस्कारों का अत्यधिक महत्व है। देवपूजन और देवदर्शन भारतीय संस्कृति के जीवंत संस्कारों के साथ ही श्रेष्ठ सदाचार भी हैं। हमारा जन्म, हमारे कार्य, हमारा मन और हमारी वाणी के द्वारा सर्वसमर्थ की सेवा करने का नाम देवार्चन है, जो हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है।

हमारी देवपूजा-पद्धति पूर्णतया वैज्ञानिक और व्यावहारिक है। हमारी आस्था-ज्योति के आलोक से अज्ञानता के सघन-अंधकार को नष्ट कर शांति प्रदान करती है। देवार्चन के प्रमुख तरीकों में सूर्य भगवान को अघ्र्य, देवदर्शन, प्राणायाम, दैनिक सेवा, स्तुति, आरती, चरणोदक, घंटाध्वनि, परिक्रमा आदि क्रियाओं का प्रमुख रूप से समावेश होता है। इन क्रियाओं का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व है।

सौम्यनन्दिनी माताजी ने कहा कि जैन धर्म की विशेषता है कि सभी आत्मा में परमात्मा का वास है। स्वभाव से तो सभी परमात्मा हैं और यदि अपने को जाने-पहचाने और अपने में ही रम जाएं तो भी परमात्मा बन सकते हैं। भगवान के समोशरण से पशु, मनुष्य सभी एक साथ भगवान की दिव्य ध्वनि सुनते हैं।

राजस्थान में कोचिंग संस्थानों पर नियंत्रण के लिए कानून बनाएंगे: शिक्षा मंत्री

जयपुर। विधानसभा में कोचिंग संस्थानों पर नियंत्रण का मामला उठा। सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी ने कोचिंग स्टूडेंट्स में तनाव, इमोशनल प्रेशर, क्लासरूम में स्टूडेंट्स की अधिक संख्या और फीस आदि की बात रखी। इस पर शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कोचिंग इंस्टीट्यूट बंद कर देना संभव नहीं है।

ऐसा हुआ तो किसान का बेटा कभी भी डॉक्टर व इंजीनियर नहीं बन पाएगा। सरकार कोचिंग को नियंत्रित करने के लिए कानून बनाएगी। अब तक कोचिंग को लेकर मात्र दिशा-निर्देश ही जारी हुए हैं। सरकार ने एक कमेटी भी बनाई है। इस कमेटी में शिक्षाविद्, मनोचिकित्सक, कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि व चाइल्ड राइट एक्टिविस्ट भी शामिल होने चाहिए।

लाहोटी ने कोचिंग से जुड़ी टाटा मेमोरियल की स्टडी का हवाला देते हुए कहा कि स्टूडेंट कोचिंग में इमोशनल प्रेशर व दबाव झेल रहे हैं। अप्रिय घटनाएं भी सामने आई है। कोचिंग संस्थान एक से डेढ़ लाख रुपए की फीस ले रही है। लाहोटी ने इस फीस काे 20 से 25 हजार रुपए तक करने की बात रखी। इस प्रकार लाहोटी ने फर्जी अटेंडेंस का मुद्‌दा भी उठाया।

उनका कहना था कि पहले स्टूडेंट्स कोचिंग की फीस देते हैं और इसके बाद स्कूल की फीस देनी पड़ती है। क्लासरूम में छात्रों की संख्या अधिक है। कोचिंग 11वीं व 12वीं के बाद दिलाए जाए। सरकार का नियंत्रण हो और सरकार की एनओसी के बाद ही कोचिंग संस्थान संचालित किए जाएं। शिक्षा राज्यमंत्री डोटासरा का कहना है कि कोचिंग संस्थान की वजह से किसान व गरीब का बच्चा डॉक्टर व इंजीनियर बन रहा है।

फर्जी अटेंडेंस की बात है तो शिक्षा विभाग इस ओर कदम उठाएगा। फीस ज्यादा लेते हैं और नियमों की पालना नहीं करते हैं तो कानून बनाने के लिए सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। सरकारी कार्रवाई करेगी कि कोचिंग संस्थान अपने हिसाब से चलें, कानून से चलें, राज्य सरकार के नियमों से चलें। बच्चों पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं होना चाहिए।

इंदौर बाजार: कपास्या खली एवं कपास्या तेल में गिरावट

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में सोमवार को मूंगफली तेल के भाव 30 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की गिरावट रही। कपास्या तेल में तीन रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी हुई। पशु आहार कपास्या खली के भाव 30 रुपये प्रति 60किलोग्राम घट गए।

तिलहन सरसों 3500 से 3550रायडा 3400 से 3450सोयाबीन 3500 से 3550 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1110 से 1130, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 745 से 747, सोयाबीन साल्वेंट 715 से 720, पाम तेल 630 से 632 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 2020, देवास 2020, उज्जैन 2020, खंडवा 2000, बुरहानपुर 2000, अकोला 3200 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 760 से 762, महाराष्ट्र 760 से 762, तथा गुजरात 765 से 768 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

इंदौर किराना : शक्कर, खोपरा गोला और खोपरा बूरा में ग्राहकी से सुधार

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में सोमवार को शक्कर, खोपरा गोला, खोपरा बूरा में ग्राहकी में सुधार देखा गया। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में सोमवार को 14 गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर-गोला शक्कर 3300 से 3340 रुपये प्रति क्विंटल। शक्कर एम (मोटी) 3350 से 3380 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 166 से 186 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2100 से 3400 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 130 से 132, निजामाबाद 90 से 100, पिसी 140 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8300 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा गेहूं आटा 1200 से 1220, मैदा 1230 से 1240, रवा 1250 से 1260, चना बेसन 3000 से 3025 तथा बटला बेसन 2650 से 2675 रुपये प्रति क्विंटल।