Thursday, July 9, 2026
Home Blog Page 4676

इंदौर बाजार: कपास्या खली के भाव में 30 रुपये की तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में मंगलवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल दो रुपये और कपास्या तेल के भाव में दो रुपये प्रति 10 किलोग्राम(सोमवार की तुलना में) की कमी हुई। पशु आहार कपास्या खली के भाव में 30 रुपये प्रति 60 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई।

तिलहन सरसों 3500 से 3550रायडा 3400 से 3450सोयाबीन 3500 से 3550 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1110 से 1130, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 742 से 745, सोयाबीन साल्वेंट 715 से 718, पाम तेल 630 से 632 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 2050, देवास 2050, उज्जैन 2050, खंडवा 2030, बुरहानपुर 2030, अकोला 3275 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 755 से 760, महाराष्ट्र 755 से 769, तथा गुजरात 760 से 765 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

इंदौर अनाज मंडी: काबुली डबल डॉलर चना 200 रुपये उछला

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में मंगलवार को चना कांटा 75 रुपये, चना देसी 100 रुपये, मसूर 25 रुपये, मूंग 100 रुपये, तुअर (अरहर) 50 रुपये और उड़द के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल (सोमवार की तुलना में) की कमी हुई। काबुली डबल डॉलर चना 200 रुपये प्रति क्विंटल महंगा बिका।कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में मंगलवार को चार हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4200 से 4250, चना (देसी) 4100 से 4150, डबल डॉलर 4800 से 5200, मसूर 4150 से 4175, हल्की 3800 से 3850, मूंग 5600 से 5800, हल्की 5000 से 5200, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5000 से 5400, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5900 से 5950, उड़द 4800 से 5000, हल्की 3500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7000 से 7200, तुअर दाल फूल 7400 से 7600, तुअर दाल बोल्ड 7800 से 8000, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5600 से 5800, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5300 से 5400मूंग दाल 7600 से 7800, मूंग मोगर 8200 से 8400 उड़द दाल 7000 से 7200, उड़द मोगर 7200 से 7400 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1870 से 1900, गेहूं 147- 1950 से 2200, गेहूं लोकवन 1950 से 2250, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 2000 से 2100, ज्वार संकर 2150 से 2200, ज्वार देसी 2500 से 2800, मक्का पीली 2150 से 2200, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

जियो गीगा फाइबर के ऐक्टिवेशन के लिए आ रहे फर्जी ईमेल से सावधान

नई दिल्ली। रिलायंस जियो गीगा फाइबर के कमर्शियल लॉन्च में अभी कुछ दिन बचे हैं, लेकिन यूजर्स की एक्साइटमेंट को देखते हुए जियो गीगाफाइबर के कनेक्शन के नाम पर फर्जी ईमेल आने शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन स्कैमर्स द्वारा भेजे जा रहे इस इमेल में यूजर्स को जियो गीगाफाइबर कनेक्शन देने की बात कही जा रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

इस मामले को लेकर आई कुछ रिपोर्ट्स में ईमेल के कॉन्टेंट के बारे में बताया गया है। यूजर्स द्वारा रिसीव किए गए जियो गीगाफाइबर के कनेक्शन वाले ईमेल का सबजेक्ट ‘Gigafiber-Activation Request Received’ दिया गया था।

ईमेल में जियो गीगा फाइबर के कनेक्शन रिक्वेस्ट को कन्फर्म करने और प्लान व प्राइसिंग की डीटेल जानने के लिए एक लिंक भी दिया गया है। ईमेल में दिया गया लिंक फिशिंग अटैक का माध्यम है। अगर आपके पास भी जियो गीगाफाइबर के कनेक्शन को लेकर कोई ईमेल आता है तो उसे तुरंत डिलीट कर दें।

क्या है फिशिंग अटैक
यूजर्स को ठगने के लिए हैकर्स का सबसे पसंदीदा हथियार है फिशिंग। फर्जी जियो गीगाफाइबर कनेक्शन के लिए भी इसी के जरिए यूजर्स को धोखा देने की कोशिश की जा रही है। फिशिंग अटैक में हैकर्स भेजे जाने वाले ईमेल को बिल्कुल ऑरिजनल दिखाने की कोशिश करते हैं। इसके लिए हैकर्स बड़ी चालाकी से असली वेबसाइट के लेआउट और फॉन्ट को कॉपी कर लेते हैं। आमतौर पर यूजर्स इसे पहचान नहीं पाते।

इसी का फायदा उठा कर हैकर यूजर के बैंक डीटेल के साथ पासवर्ड और पर्सनल डेटा की चोरी कर लेते हैं। जियो गीगाफाइबर का कनेक्शन देने के लिए भी हैकर फिशिंग का ही सहारा ले रहे हैं। हैकर्स की पूरी कोशिश है कि वे जियो गीगाफाइबर के कनेक्शन के लिए आए इस ईमेल को सही दिखाकर यूजर्स को पेमेंट गेटवे तक पहुंचा कर पैसे की चोरी कर सकें।

रिलायंस जियो ने इंट्रोड्यूस किया नया ऑप्टिकल नेटवर्क
जियो ने हाल ही में नए ऑप्टिकल नेटवर्क टर्मिनल को लॉन्च किया है। इस नए नेटवर्क टर्मिनल के कारण कंरनी गीगाफाइबर को कम कीमत में उपलब्ध कराना वाली है। गौरतलब है कि पहले कंपनी जियो गीगाफाइबर को 4500 रुपये के डिपॉजिट के साथ दे रहा था, लेकिन अब नए ऑप्टिकल टर्मिनल के आने के बाद ग्राहक इस सर्विस को 2,500 रुपये में ले सकते हैं। कंपनी की कोशिश है कि वह यूजर्स को कम कीमत में वर्ल्ड क्लास सर्विस उपलब्ध कराए ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में यूजर जियो गीगाफाइबर से जुड़ सकें।

सोना 160 रुपये महंगा, चांदी में भी तेजी, जानिए आज के भाव

नई दिल्ली। आज मंगलवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में उछाल दर्ज हुआ है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, ज्वैलर्स की मांग बढ़ने पर आज सोने में 160 रुपये की तेजी आई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में इसकी कीमत 35,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं, चांदी में आज 150 रुपये की तेजी आई, जिससे इसकी कीमत 42,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

कारोबारियों के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली बढ़ने के कारण चांदी के भाव में यह तेजी देखी गई है। वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना 1,427.60 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। वहीं चांदी के भाव 16.54 डॉलर प्रति औंस पर रहे।

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 160 रुपये की तेजी के साथ 35,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 160 रुपये की ही तेजी के साथ 35,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत आज 27,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही।

चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव आज मंगलवार को 150 रुपये की तेजी के साथ 42,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 53 रुपये की बढ़त हुई, जिससे इसके भाव 41,239 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 1,000 रुपये की बढ़त के साथ 85,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत भी 1,000 रुपये की ही बढ़त के साथ 86,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गई।

कोटा सर्राफा
चांदी 40200 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 34400 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 40120 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 34570 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 40320 रुपये प्रति तोला।

मुनाफावसूली से सेंसेक्स 289 अंक टूटा, निफ्टी चार माह के निम्नतम स्तर पर

नई दिल्ली। अंतिम समय में छाई मुनाफावसूली के कारण भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को एक बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 289 अंकों की गिरावट के साथ 37397 अंकों पर गिरकर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 103 अंकों की गिरावट के साथ 11,085 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी 11 मार्च 2019 के 11,168 अंकों के निचले स्तर पर पहुंच गया है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों पर भारी दबाव बना हुआ है। सेंसेक्स में बैंकिंग सेक्टर के शेयर 617 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 32,582 अंकों पर बंद हुए। ऑटो सेक्टर के शेयर 330 अंकों की गिरावट के साथ 15,280 अंकों पर बंद हुए।

इसके अलावा पीएसयू (176 अंक), एनर्जी (105 अंक), मेटल (318 अंक), ऑयल एंड गैस (286 अंक), कंज्यूमर ड्यूरेबल (150 अंक) गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में आईटी, टेक और टेलीकॉम सेक्टर हरे निशान में बंद हुए।

निप्टी में बैंकिंग सेक्टर 504 अंक, ऑटो सेक्टर 141 अंक, फार्मा 162 अंक, एफएमसीजी 110 अंक, फिन सर्विसेज 113 अंक की गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में केवल आईटी सेक्टर 110 अंकों की तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए।

ये हैं टॉप गेनर
सेंसेक्स में वीआईपी इंडस्ट्रीज लिमिटेड 7.29 फीसदी, स्ट्राइड फार्मा साइंस लिमिटेड 5.78 फीसदी, भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड 5.55 फीसदी, एस्ट्राजेनेका फार्मा इंडिया लिमिटेड 5.20 फीसदी, भारती एयरटेल 3.57 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे।

निफ्टी में आईसीआईसीआई बैंक 2.90 फीसदी, इंडसइंड बैंक 1.13 फीसदी, एचसीएल टेक्नोलॉजी 0.96 फीसदी, टीसीएस 0.76 फीसदी, इंफोसिस 0.62 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे।

ये हैं टॉप लूजर
सेंसेक्स में कैफे कॉफी डे 19.99 फीसदी, जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड 15.33 फीसदी, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट लिमिटेड 14.23 फीसदी, इंडियन बैंक 13.19 फीसदी, एनबीसीसी 12.67 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे।

निफ्टी में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 12.07 फीसदी, ग्रॉसिम 9.59 फीसदी, टाटा मोटर्स 6.35 फीसदी, वीईडीएल 5.30 फीसदी, भारती इंफ्राटेल 5.07 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे।

त्यौहारी मौसम में महंगे हो सकते हैं तेल, चना और ड्राई फ्रूट्स

नई दिल्ली। आने वाला त्यौहारों का मौसम आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। मांग में तेजी के चलते खाद्य तेल, चना और सूखे मेवों की कीमत में 5-15 फीसदी का इजाफा हो सकता है। हिंदु कैलेंडर के मुताबिक 15 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ त्यौहारी मौसम का आगाज हो रहा है, जो अक्टूबर में दिवाली के समय पीक पर होता है।

इस साल खाद्य तेल की कीमतों में 2-8 फीसदी, चना की कीमत में 5 फीसदी और ड्राई फ्रूट्स की कीमत में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि चीनी की मांग भी बढ़ेगी, लेकिन चीनी की कीमत में इजाफा होने की बहुत कम संभावना है। मैन्युफैक्चरर्स और इंडस्ट्री एक्जीक्यूटिव्स के मुताबिक चीनी का अतिरिक्त स्टॉक बाजार में मौजूद है।

अगस्त से चुकाने होंगे ज्यादा दाम
आमतौर पर राखी के त्यौहार से पहले बाजार में खरीदारी में तेजी आती है। राखी का त्यौहार 15 अगस्त को पड़ रहा है, लिहाजा अगस्त से ही खाद्य तेलों के दाम बढ़ जाएंगे। सोयाबीन तेल अपने मौजूदा दाम से तीन फीसदी महंगा हो सकता है। सूरजमुखी का तेल 5-8 फीसदी, पाम ऑयल 1-2 फीसदी महंगा हो सकता है।

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगस्त के अंत तक बादाम की कीमत में 10 फीसदी और अखरोट की कीमत में 20 फीसदी इजाफे की संभावना है। इस इजाफे के बाद बादाम 900 रुपए प्रति किग्रा और अखरोट 1200 रुपए प्रति किग्रा बिकेगा। बाजार में फिलहाल बादाम की कमी भी है। सरकार द्वारा अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा देने के बाद बाजार में बादाम की उपलब्धता कम हो गई है।

इलेक्ट्रिक कार जो 4 मिनट चार्ज पर चलेगी 100 किमी.

नई दिल्ली। Porsche भारतीय बाजार में अगले साल इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी यहां मई 2020 के अंत तक अपनी इलेक्ट्रिक कार Porsche Taycan लॉन्च करेगी। कंपनी ने सोमवार को फेसलिफ्ट मैकेन एसयूवी की लॉन्चिंग के दौरान यह जानकारी दी। खास बात यह है कि इलेक्ट्रिक कार टेकन मात्र 4 मिनट चार्ज करने पर 100 किलोमीटर तक चल सकती है।

पोर्श इंडिया के डायरेक्टर पवन शेट्टी ने कहा, ‘वैश्विक स्तर पर टेकन को सितंबर में किसी समय लॉन्च किया जाएगा। भारतीय बाजार में यह कार मई 2020 के अंत से पहले उतारी जाएगी।’ टेकन की लॉन्चिंग के साथ ही पोर्श भारत में इलेक्ट्रिक कार लाने वाली कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा। कंपनी भारत में अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को CBU (कंप्लीट बिल्ट यूनिट, यानी पूरी तरह बनी हुई) के रूप में इंपोर्ट करेगी।

शेट्टी ने इलेक्ट्रिक कार टेकन को लेकर कहा, ‘इसे 800 वोल्ट आर्किटेक्चर पर बनाया गया है, जिसका मतलब है कि मात्र 4 मिनट चार्ज करने के बाद यह कार 100 किलोमीटर तक चलेगी। फुल चार्ज पर यह इलेक्ट्रिक कार 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।’ बता दें कि पिछले साल पोर्श के सीईओ ओलिवर ब्लूम ने भी यही बात कही थी।

ओलिवर ने यह भी कहा था कि नई जनरेशन बैटरी टेक्नॉलजी के बाद यह इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज पर 1000 किलोमीटर तक चलने में समक्ष होगी और कार के चार्जिंग समय में भी कटौती होगी। नई जनरेशन बैटरी टेक्नॉलजी अगले करीब एक दशक में उपलब्ध होगी।

चार्जिंग की सुविधा के लिए 5-स्टार होटलों से करार
शेट्टी ने सरकार के इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर जीएसटी (माल एवं सेवा कर) दर को 12 पर्सेंट से घटाकर 5 पर्सेंट करने के फैसले का स्वागत किया। साथ ही चार्जर पर भी जीएसटी दर को 18 पर्सेंट से घटाकर 5 पर्सेंट किया गया है। शेट्टी ने कहा, ‘यह एक स्वागत योग्य कदम है। यह हमारी इलेक्ट्रिफिकेशन की योजना के अनुरूप है।’ पोर्श इंडिया ने अपने ग्राहकों को इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग की सुविधा देने के लिए स्थानीय 5-स्टार होटलों से करार किया है।

देश में इलेक्ट्रिक कारों पर सभी की नजर
भारत में कई कंपनियां इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की योजना बना रही हैं। इनमें मास मार्केट कंपनियों से लेकर लग्जरी कार कंपनियां तक शामिल हैं। इनमें कुछ कंपनियों ने अपनी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च भी कर दी हैं। मास मार्केट कंपनियों में टाटा मोटर्स की टिगोर ईवी और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की वेरिटो इलेक्ट्रिक आती हैं।

लग्जरी कंपनियों की बात करें, तो पिछले महीने आउडी ने भारत में इलेक्ट्रिक एसयूवी e-tron पेश की। इसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। बीएमडब्ल्यू भी i3 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने पर विचार कर रही है। दूसरी ओर, ह्यूंदै ने हाल में भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी कोना को 25.3 लाख रुपये में लॉन्च किया है। मारुति भी अपनी इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग कर रही है।

खुशखबरी : दूसरे बैंकों के एटीएम से पैसा निकालना हो सकता है सस्ता

नई दिल्ली। बार-बार एटीएम से पैसे निकालने पर लगने वाले चार्ज से परेशान लोगों को लोगों को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही खुशखबरी दे सकता है। एनईएफटी और आरटीजीएस से रुपए ट्रांसफर पर लगने वाले चार्ज को खत्म करने के बाद आरबीआई दूसरे बैंकों के एटीएम से रुपए निकालने पर लगने वाले चार्ज में कमी कर सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चार्ज कम करने को लेकर अगले महीने घोषणा हो सकती है।

दरअसल, आरबीआई ने एटीएम चार्ज की समीक्षा करने के लिए एक कमेटी गठित की थी। सूत्रों का कहना है कि कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। कमेटी जल्द अपनी रिपोर्ट आरबीआई को सौंप सकती है। सूत्रों के अनुसार, कमेटी ने इस चार्ज को खत्म करने के बजाए कम करने की सिफारिश की है।

कमेटी ने पिछले कुछ समय में एटीएम के इस्तेमाल में बढ़ोतरी के आधार पर इंटरचेंज फीस स्ट्रक्चर की समीक्षा की है। आपको बता दें कि इंटरचेंज फीस स्ट्रक्चर के जरिए ही दूसरे बैंक के एटीएम के इस्तेमाल पर चार्ज की राशि तय की जाती है।

एक निश्चित सीमा के बाद लिया जाता है चार्ज
मौजूदा समय में दूसरे बैंक के ट्रांजेक्शन के इस्तेमाल पर एक निश्चित सीमा तक इस्तेमाल पर कोई चार्ज नहीं लगता है। इसके लिए हर बैंक ने अपनी संख्या तय कर रखी है। इस संख्या को पार करने के बाद हर बैंक फीस वसूलता है। कुछ बैंकों ने मेट्रो शहरों में 3 ट्रांजेक्शन और नॉन मेट्रो शहरों में 5 ट्रांजेक्शन की सीमा तय कर रखी है। इस फ्री ट्रांजेक्शन की सीमा पार होने के बाद प्रति ट्रांजेक्शन 20 रुपए की फीस वसूली जाती है।

पेट्रोल आज 13 पैसे और डीजल 7 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता

नई दिल्ली। पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में आज मंगलवार को कटौती की है। आज 30 जुलाई को पेट्रोल और डीजल की कीमत में बड़ी कटौती देखने को मिली है। आईओसीएल के मुताबिक, मंगलवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत पर 13 और डीजल के दाम पर 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। बता दें कि पेट्रोल में कटौती का यह दौर पिछले 6 दिनों से लगातार जारी है।

इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 72.86 रुपए प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 13 पैसे की कटौती के बाद पेट्रोल 78.48 रुपए, चेन्नई में 14 पैसे कटौती के बाद पेट्रोल 75.66 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 75.50 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

कोटा में पेट्रोल 13 पैसे घटकर 76.28 रुपये और डीजल 7 पैसे सस्ता होकर 70.64 रुपये प्रति लीटर रहा। डीजल के भाव की बात करें तो मंगलवार को दिल्ली में डीजल 66 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबई में 69.17 रुपए, कोलकाता में 68.19 रुपए और चेन्नई में डीजल 69.71 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

निवेशकों के समर्थन से बाजारों की तेज शुरुआत, सेंसेक्स 142 अंक चढ़ा

नई दिल्ली। बैंकिंग और हेल्थकेयर सेक्टर में लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजारों की मंगलवार को तेज शुरुआत रही। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 10 अंकों की तेजी के साथ 37,697 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26 अंकों की तेजी के साथ 11,215 अंकों पर खुला। सुबह 9.26 बजे सेंसेक्स 142 अंकों की तेजी के साथ 37828 अंकों पर और निफ्टी 43 अंकों की तेजी के साथ 11,232 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में स्ट्राइड फार्मा साइंस लिमिटेड, केआरबीएल लिमिटेड, एस्ट्राजेनका फार्मा इंडिया लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड, अलैम्बिक फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड में तेजी का माहौल है। निफ्टी में आईसीआईसीआई बैंक, इंड्सइंड बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टीसीएस, इंफोसिस में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में कैफे कॉफी डे, जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड, इंडियाबुल्स इंटीग्रेटिस सर्विसेज लिमिटेड, कॉक्स एंड किंग्स, चेन्नई पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड में मंदी का माहौल है। निफ्टी में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, ग्रॉसिम, टाटा मोटर्स, वीईडीएल, भारती इंफ्राटेल के शेयरों में मंदी का माहौल है।