Friday, July 10, 2026
Home Blog Page 4653

Facebook के मेन ऐप में आने वाला है ‘डार्क मोड’

0

नई दिल्ली। पिछले कुछ महीनों में हमने कई ऐप्स में ‘डार्क मोड’ फीचर को रोलआउट होते देखा है। अब जो कि यह मोड इस साल के ऐंड्रॉयड Q और iOS 13 OS वर्जन का सबसे बड़ा हाइलाइट रहा है, ऐसे में दूसरे ऐप भी तेजी से अपने ऐप को इस मोड के जरिए नया लुक देने पर जोर दे रहे हैं।

इसीमें से एक Facebook है, जिसने इस साल की शुरुआत में अपने मेसेंजर ऐप में ‘डार्क मोड’ पेश किया था। खबर है कि अब फेसबुक अपने मेन ऐप में भी डार्क मोड फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, इस बारे में कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है लेकिन हाल ही में जाने मैनचन वॉन्ग नाम के एक रिसर्चर को कोड्स के सेट का पता चला है, जो कि डार्क मोड के संकेत देते हैं।

वॉन्ग ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है। वॉन्ग ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें नजर आ रहा है कि फेसबुक के मेन ऐप पर डार्क मोड कैसा दिखाई देगा। ऐसा कहा जा रहा है कि ऐप के नए लुक पर काम जारी है, हालांकि इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

वॉन्ग ने कहा कि मैं भी फेसबुक मोबाइल पर डार्क मोड को लेकर उतनी ही उत्साहित हूं जितना कि आप। यह डार्क मोड फिलहाल डिवेलपमेंट के शुरुआती स्टेज में है। डार्क मोड के सपॉर्ट के लिए ऐप के कई पार्ट्स पर दोबारा काम किया जा रहा है, जैसे कि डार्क बैकग्राउंड पर डार्क टेक्स्ट का डिस्प्ले होना।

उन्होंने कहा कि स्क्रीनशॉट में भी साफ देखा जा सकता है कि डार्क ग्रे बैकग्राउंट पर ज्यादातर टेक्स्ट सफेद कलर में नजर आ रहे हैं। वहीं, टॉप पर नजर आ रहा ‘ग्रुप’ ब्लैक कलर में ही दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस मोड को जारी होने में अभी समय लग सकता है।

रिचा-अक्षय खन्‍ना स्‍टारर सेक्‍शन 375 का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। ऐक्‍ट्रस रिचा चड्ढा और ऐक्‍टर अक्षय खन्‍ना की आने वाली फिल्‍म ‘सेक्‍शन 375’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह कोर्टरूम ड्रामा काफी इंट्रेस्टिंग दिख रहा है।

‘क्या एक झूठ सारे सच को बर्बाद कर सकता है?’ यह एक सवाल ट्रेलर से सामने निकलकर आता है जिसमें रिचा प्रॉसिक्‍यूटर के तौर पर विक्‍टिम के लिए लड़ती नजर आती हैं। वहीं, अक्षय खन्‍ना आरोपी की वकालत करते दिखते हैं।

पीड़‍िता के किरदार में मीरा चोपड़ा हैं जबकि आरोपी का रोल राहुल भट्ट प्‍ले कर रहे हैं। 3 मिनट के ट्रेलर में कुछ ऐसे विजुअल्‍स और डायलॉग्‍स हैं जो कि सिस्‍टम को लेकर नाराजगी को बयां करते हैं।

बता दें, डायरेक्‍टर अजय बहल की यह फिल्‍म 13 सितंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन आयुष्‍मान खुराना की फिल्‍म ‘ड्रीम गर्ल’ भी रिलीज हो रही है।

जम्मू-कश्मीर में पहला इन्वेस्टर समिट 12 अक्टूबर से

0

जम्मू। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद अब वहां निवेश को बढ़ावा देने के लिए बड़ी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की तैयारी की जा रही है। जम्मू-कश्मीर में पहली बार इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब निवेश को आकर्षित करने के लिए इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन करने की योजना बनाई गई हो।

जम्मू-कश्मीर के प्रधान सचिव (वाणिज्य एवं उद्योग) एनके चौधरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इन्वेस्टर समिट का अयोजन 12 से 14 अक्टूबर के बीच होगा। चौधरी ने कहा कि आम तौर पर इस तरह के समिट करने के लिए 6-8 महीने की तैयारी की जाती है, लेकिन जम्मू-कश्मीर दिन-रात मेहनत करके बेहद कम समय में इस कार्यक्रम को सफल बनाएगा।

चौधरी ने बताया कि इन्वेस्टर समिट की ऑपनिंग सेरेमनी श्रीनगर में होगी, जबकि इसका समापन जम्मू में किया जाएगा। इसके साथ प्रदेश के अन्य इलाकों को भी इसमें शामिल करने के लिए सेमिनार और वर्कशॉप का आयोजन भी किया जाएगा। चौधरी ने कहा कि इसकी तैयारी के लिए भले ही हमारे पास कम समय हो, लेकिन इसे सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

जम्मू-कश्मीर के प्रधान सचिव (वाणिज्य एवं उद्योग) ने बताया कि केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, व्यापार और उद्योग जगत के दिग्गजों को इस समिट के निमंत्रण भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि समिट में 2000 से ज्यादा निवेशों को निमंत्रण भेजा जाएगा। इसमें सीआईआई की मदद ली जाएगी। सीआईआई समेत कई संस्थाओं को समिट के लिए पार्टनर बनाया गया है।

उन्होंन बताया कि समिट को सफल बनाने के लिए देश भर में भी कई कार्यक्रम किए जाएंगे। अहमदाबाद, चेन्नै, बेंगलुरु, मुंबई में रोडशो का आयोजन किया जाएगा और दिल्ली में एक मेगा रोडशो का आयोजन भी होगा। दिल्ली में एक एंबेसडर मीट और मेगा मीडिया इवेंट का भी आयोजन किया जाएगा।

एनके चौधरी ने बताया कि इस समिट में मुख्य तौर पर कृषि, हेल्थकेयर, स्किल, मैन्युफैक्चरिंग, टूरिजम जैसे सेक्टर पर फोकस किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका मतलब यह नहीं है कि जिन सेक्टरों का जिक्र नहीं किया गया है, उनको तवज्जो नहीं दी जाएगी। समिट में निवेश के बारे में जानकारी दी जाएगी, साथ ही लोकल बिजनस और स्टार्ट-अप को भी प्लैटफॉर्म मुहैया कराया जाएगा, ताकि वे दुनिया को अपनी योजनाओं के बारे में बता सकें।

कमजोर मांग से ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली। कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मंगलवार को वायदा कारोबार में ग्वारगम की कीमत 188 रुपये की गिरावट के साथ 8,441 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि तेल खनन करने वाली कंपनियों की कमजोर निर्यात मांग की वजह से हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बाद कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के अगस्त महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 188 रुपये अथवा 2.18 प्रतिशत की हानि के साथ 8,441 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई जिसमें 2,260 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

जुलाई में खुदरा महंगाई की दर 3.15 फीसदी पर, RBI के अनुमान से भी कम

नई दिल्ली।देश में खुदरा महंगाई में मामूली गिरावट आई है और यह अब 3.15 प्रतिशत के स्तर पर जा पहुंची है। महंगे खाद्य उत्पादों के बावजूद जुलाई महीने में रिटेल महंगाई में गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार शाम को जारी आंकड़ों के मुताबिक खाद्य सामग्री की महंगाई 2.36 पर्सेंट रही, जबकि इससे पहले जून महीने में यह 2.25 पर्सेंट थी।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के मुताबिक 2018 में जून में खुदरा महंगाई की दर 3.18 फीसदी थी और जुलाई में यह 4.17 फीसदी थी। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक खाद्य सामग्री की महंगाई जुलाई में 2.36 पर्सेंट थी। इससे पहले वाले महीने में यह आंकड़ा 2.25 पर्सेंट थी।

खुदरा महंगाई का यह स्तर रिजर्व बैंक की ओर से तय लक्ष्य से भी नीचे है। रिजर्व बैंक ने खुदरा महंगाई के लिए 4 पर्सेंट का लक्ष्य तय किया है। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक हर दो महीने पर अपनी मौद्रिक नीति में रिटेल महंगाई की दर को लेकर अपना लक्ष्य तय करता है।

CA फ़ाइनल एवं फाउंडेशन का रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक से देखें

नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया यानी आईसीएआई ने सीए फाइनल और सीए फाउंडेंशन कोर्स का परिणाम जारी कर दिया है। यह रिजल्ट ओल्ड और न्यू दोनो कोर्सेस का जारी किया गया है रिजल्ट को आप आईसीएआई की ऑफिशल वेबसाइट्स या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।

इस रिजल्ट को आप ईमेल या एसएमएस से भी प्राप्त कर सकते हैं ईमेल के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया कल शुरू हुई थी। रिजल्ट के साथ ही ऑल इंडिया लेवल पर टॉप 50 छात्रों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। अगर आप अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं तो आपको अपना रोल नंबर और पिन इस्तेमाल करना होगा। इसके बिना रिजल्ट नहीं देखा जा सकता है।

जिन छात्रों ने सीए फाइनल की परीक्षा पास कर ली है उनके अंकों की स्टेटमेंट उन्हें डाक के जरिए भेजी जाएगी। बता दें कि सीए फाइनल के ओल्ड और न्यू कोर्स के ग्रुप वन की परीक्षा का आयोजन 27,29,31 और 4 जून को की गई थी। वहीं ग्रुप 2 की परीक्षाओं का आयोजन 7,9,11 और 13 जून को किया गया थी।

बता दें कि इन परीक्षाओं का आयोजन मई-जून 2019 में किया गया था। इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट SMS के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं रिजल्ट वाले दिन उन्हें CACPT(Space) छह डिजिट रोल नंबर लिखकर 58888 पर भेजना होगा।

इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट CA Final & CA Foundation Result 2019
-Icaiexam.icai.org
-Icai.nic.in
-Caresults.icai.org

ICAI CA Foundation & Final Result 2019 देखने के लिए क्लिक करें

चांदी एक ही दिन में 2000 रुपये की रिकॉर्ड तेजी के साथ 45000 बिकी

नई दिल्ली/ कोटा । सोने के बाद अब चांदी ने भी पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चांदी के भाव आज मंगलवार को अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। चांदी ने आज 45,000 रुपये किलोग्राम के भाव को छू लिया है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी में आज 2,000 रुपये का उछाल आया है, जिससे इसके भाव 45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं।

कारोबारियों के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों दवारा लिवाली बढ़ने के बीच मुख्य रूप से वैश्विक रुख में भारी तेजी से चांदी के भाव में यह बढ़त देखी गई है। सोने में आज गिरावट देखने को मिली और इसका भाव 100 रुपये गिरकर 38,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वैश्विक स्तर की बात करें, तो सोना न्यूयॉर्क में बढ़त के साथ 1,520.37 डॉ़लर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी बढ़त के साथ 17.32 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 38,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 100 रुपये की ही गिरावट के साथ 38,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत आज 200 रुपये बढ़कर 28,800 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गई। सोमवार को सोना दोबारा सर्वकालिक उच्चतम स्तर 38,470 पर पहुंचा था।

उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव में आज मंगलवार को 2,000 रुपये की भारी तेजी दिखाई दी, जिससे इसका भाव 45,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी 956 रुपये की तेजी से 44,280 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 1,000 रुपये बढ़कर 89,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत भी 1,000 रुपये बढ़कर 90,000 रुपये प्रति सैकड़ा हो गई।

यह भी पढ़ें:40 हजार रुपए के पार जा सकती है सोने की कीमत, जानिए क्यों

कोटा सर्राफा
चांदी 42800 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 36800 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 42920 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 37000 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 43150 रुपये प्रति तोला।

बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 630 अंक लुढ़ककर 37,000 से नीचे बंद

नई दिल्ली। जुलाई में वाहनों की बिक्री घटने और कंपनियों के नकारात्मक तिमाही नतीजों के कारण छाई बिकवाली के कारण मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 630 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 37 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर से गिरकर 36,951 अंकों पर बंद हुआ। इसी प्रकार से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 183 अंकों की गिरावट के साथ 10,925 अंकों पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शेयरों का हाल
मंगलवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में एनर्जी और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों को छोड़कर मिडकैप-स्मॉलकैप समेत सभी सेक्टरों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान बंद हुए। तिमाही नतीजों और बिक्री में गिरावट के आंकड़े जारी होने के बाद ऑटो सेक्टर के शेयर 641 अंकों की गिरावट के साथ 15420 अंकों पर बंद हुए।

इसके अलावा बैंकिंग सेक्टर में 776 अंक, आईटी 404 अंक, पीएसयू 155 अंक, हेल्थकेयर 115 अंक, फाइनेंस 187 अंक, टेक 214 अंक, कैपिटल गुड्स 553 अंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल 158 अंक और मेटल सेक्टर 152 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए।

ऐसा रहा निफ्टी का हाल
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 50 में से 44 सेक्टर के शेयर लाल और 5 सेक्टर के शेयर हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी में सभी सेक्टरों के शेयर गिरावट रही। बैंकिंग में सबसे ज्यादा 702 अंकों यानी 2.47 फीसदी की गिरावट रही और यह 27,729 अंकों पर बंद हुए। इसके अलावा ऑटो सेक्टर 281 अंक, एफएमसीजी 573 अंक, फिन सर्विसेज 380 अंक, आईटी 396 अंक, प्राइवेट बैंकों के शेयर 405 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए।

ये हैं टॉप गेनर
सेंसेक्स में गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड 20 फीसदी, जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड 7.96 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 9.72 फीसदी, जय कॉरपोरेशन 7.45 फीसदी, सेंचुरी प्लाई 6.93 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे। निफ्टी में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 7.74 फीसदी, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 2.40 फीसदी, गेल 0.77 फीसदी, सनफार्मा 0.62 फीसदी, यस बैंक 0.55 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे।

ये हैं टॉप लूजर
सेंसेक्स में बीईएमएल 12.45 फीसदी, भेल 11.16 फीसदी, यस बैंक 10.35 फीसदी, मदरसन सूमी 8.94 फीसदी, आईआईएफएल 8.84 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे। निफ्टी में जी एंटरटेनमेंट 0.50 फीसदी, जेएसडब्ल्यू स्टील 0.50 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.49 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.38 फीसदी, पावर ग्रिड 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे।

अमेरिका में ‘हाउडी मोदी’ सम्मेलन का जबरदस्त क्रेज, स्टेडियम की 90% सीटें फुल

नई दिल्ली। अमेरिका के हृयूस्टन शहर में 22 सितंबर को पीएम मोदी भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करेंगे। इसे हाउदी मोदी सम्मेलन नाम दिया गया है। हाउदी का मतलब ‘हाऊ डू यू डू’ (आप कैसे हैं) का हैं। इस सम्मेलन को लेकर इंडो-अमेरिकन में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।

दक्षिण पश्चिमी अमेरिका में आम तौर पर लोग एक दूसरे से मिलते वक्त हाल चाल जानने के लिए हाउदी का इस्तेमाल करते हैं। इसी वजह से इस सम्मेलन को ‘हाउडी मोदी’ सम्मेलन का नाम दिया गया है। सम्मेलन में शिरकत करने के लिए पहले हफ्ते में ही करीब 40 हजार लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

एंट्री फीस है मुफ्त
ह्यूस्टन के एक गैर सरकारी संगठन ‘टेक्सास इंडिया फोरम’ ने बताया कि समारोह में आने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा, लेकिन इसके लिए ‘पास’( रजिस्ट्रेशन) होना जरूरी है। अमेरिका के चौथे सबसे अधिक आबादी वाले शहर के ‘एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम’ में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। दरअसल ह्यूस्टन को विश्व की एनर्जी कैपिटल के रुप में जाना जाता है। वहीं पीएम मोदी के लिए एनर्जी सिक्योरिटी हमेशा से अहम रहा है।

ह्यूस्टन में भारतीयों के बड़ी आबादी
बता दें कि ह्यूस्टन में पांच लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग रहते हैं। ह्यूस्टन के मेयर सिल्वेस्टर टर्नर ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का ह्यूस्टन में स्वागत करने के लिए उत्साहित हूं, जहां बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं. बता दें कि सितंबर माह में पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका जा रहे हैं।

मोदी पहले भी अमेरिका में कर चुके हैं ऐसे इवेंट
गौरतलब है कि इससे पहले पीएम मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में मैडिसन स्क्वॉयर में साल 2014 में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित किया था और फिर साल 2016 में सिलिकन वैली में इसी तरह का इवेंट किया था। दोनों ही इवेंट में करीब 20 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे।

वॉट्सऐप चैट रहेगी सेफ, उंगली से ऐसे लॉक करें ऐप

0

नई दिल्ली। इंस्टैंट मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाया है। वॉट्सऐप बीटा के लिए रोलआउट हुए इस फीचर में यूजर्स को फिंगरप्रिंट लॉक फीचर मिल रहा है। बीटा यूजर्स को यह अपडेट वर्जन नंबर 2.19.3 से दिया जा रहा है। वॉट्सऐप का यह नया फीचर काफी हद तक आईओएस के लिए जारी किए ऑथेंटिकेशन फीचर के जैसा ही है।

इस फीचर के आने के बाद आईफोन यूजर्स अपने वॉट्सऐप को टच आईडी और फेस आईडी से सिक्यॉर कर पाते हैं। ऐंड्रॉयड में यह फीचर डिवाइस में मौजूद फिंगरप्रिंट सेंसर के जरिए काम करेगा।

जरूरी है फिंगरप्रिंट स्कैनर वाला फोन
हाल ही में वॉट्सऐप के अपडेट्स और खबर देने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने भी कन्फर्म कर दिया है कि वॉट्सऐप यूजर अब अपने अकाउंट को फिंगरप्रिंट सिक्यॉरिटी के जरिए और मजबूत कर पाएंगे। हालांकि, इसके जरूरी है कि फोन फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता हो।

कैसे करेगा काम
वॉट्सऐप के इस नए फीचर की बात करें कंपनी इसे वर्जन 2.19.3 अपडेट के तौर पर उपलब्ध करा रही है। अपडेट करने के बाद यूजर्स को ऐप के प्रिवेसी सेक्शन में ‘ऑथेंटिकेशन’ का एक नया ऑप्शन मिलेगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद बीटा यूजर्स के सामने एक स्क्रीन आएगी जहां उन्हें अपने फोन में रजिस्टर्ड फिंगरप्रिंट को वेरिफाइ करना होगा। वेरिफिकेशन के बाद जब यूजर अगली बार वॉट्सऐप खोलेंगे तो उन्हें फिंगरप्रिंट स्कैन करने की जरूरत पड़ेगी।

फीचर टेस्ट करने के लिए लॉन्च किया था बीटा प्रोग्राम
वॉट्सऐप ने अपने बीटा प्रोग्राम को कुछ साल पहले लॉन्च किया था। इसके जरिए वॉट्सऐप अपने नए अपडेट्स को पहले बीटा यूजर्स को टेस्ट करने के लिए देता है। कुछ दिन अपडेट को बीटा वर्जन पर टेस्ट करने के बाद ही कंपनी इसके फाइनल और स्टेबल वर्जन को रोलआउट करती है ताकि इसमें यूजर्स को किसी बग की शिकायत ना आए।

अगर आप वॉट्सऐप बीटा प्रोग्राम का हिस्सा हैं तो आप भी इस फीचर को दूसरे यूजर्स से पहले इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इसमें कुछ बग्स होते हैं, लेतिन ऐमतौर पर इसे यूजर जल्दी नोटिस नहीं कर पाते।

आईओएस के लिए हो चुका है रिलीज
वॉट्सऐप ने इस फीचर को ऐंड्रॉयड बीटा यूजर्स से पहले आईओएस के लिए उपलब्ध करा दिया था। तीन महीने पहले जारी किए गए इस फीचर के बाद आईओएस यूजर वॉट्सऐप सिक्यॉरिटीके लिए टच आईडी और फेस आईडी ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल कर रहे हैं। आमतौर पर वॉट्सऐप के नए अपडेट और फीचर सबसे पहले ऐंड्रॉयड बीटा यूजर्स को मिलते हैं, लेकिन यह पहली बार हुआ है कि कंपनी ने किसी नए फीचर को पहले आईओओेस पर उपलब्ध कराया है।

वॉट्सऐप फिलहाल बीटा यूजर्स को फिंगरप्रिंट स्कैनर ही उपलब्ध करा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही ऐंड्रॉयड के लिए फेस आईडी ऑथेंटिकेशन फीचर भी रोल आउट कर देगी।