रोटरी क्लब कोटा का पदस्थापना समारोह आज, स्पीकर बिरला होंगे मुख्य अतिथि

0
3

कोटा। रोटरी क्लब कोटा का पदस्थापना समारोह शुक्रवार को सियाम ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे। क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर मुकेश व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में जयपुर से प्रांतपाल अरुण बगड़िया भी शामिल होंगे।

अनवरत सेवा कार्यों में संलग्न ​67 वर्ष पुराने रोटरी क्लब कोटा के सत्र 2026 -27 की अध्यक्ष पद की शपथ लक्ष्मण सिंह खींची ​एवं उनके साथ सचिव मुकेश चौधरी, कोषाध्यक्ष घनश्याम मूंदड़ा एवं 85 सदस्यीय निदेशक मंडल ​एवं चेयरमैन भी ​पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे।

प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि पदस्थापना समारोह एक परम्परागत स्वरूप है। जिसमें कर्तव्यों और दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलवाई जाती है। ​​510 की सदस्य संख्या के साथ आज रोटरी क्लब कोटा प्रान्त 3056 का सबसे बड़ा क्लब बन गया है।