Friday, July 10, 2026
Home Blog Page 4652

तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 275 अंक उछला, निफ्टी 10964 पर

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार की जबरदस्त गिरावट के बाद आज तेजी नजर आई है। कल 623 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार बुधवार के दिन 275 अंकों की तेजी के साथ खुला है। खबर लिखे जाने तक प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स जहां 150 अंकों की तेजी के साथ 37,110 के स्तर पर कारोबार कर रहा था वहीं निफ्टी 38 अंकों की तेजी के साथ 10,964 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

दुनिया के बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संदेशों और RIL, HDFC के शेयर्स में आई तेजी के चलते शेयर मार्केट में भी बढ़त नजर आ रही है। इससे पहले मंगलवार को वैश्विक शेयर बाजारों में बिकवाली के बीच एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईटीसी और ICICI बैंक के शेयर में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 624 अंक गिरकर बंद हुआ।

हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 10 प्रतिशत तक चढ़ गया।इससे लुढ़कता सेंसेक्स थोड़ा संभला। वैश्विक रुख के अलावा विभिन्ना क्षेत्रों में ग्राहकी मांग धीमी पड़ने, अर्थव्यवस्था में मंदी दिखने और अन्य घरेलू वृहद आर्थिक चुनौतियों की वजह से भी निवेशकों के बीच धारणा कमजोर रही।

बीएसई का 30 कंपनियों के शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 700 अंक तक का गोता लगाने के बाद शाम को 623.75 अंक गिरकर 36,958.16 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 183.80 अंक घटकर 10,925.85 अंक पर बंद हुआ। दिन में इसमें 10,901.60 के न्यूनतम और 11,145.90 अंक के उधातम दायरे के बीच कारोबार हुआ।

डॉलर के मुकाबला रुपए चढ़ा
रुपए की बात करें तो डॉलर के मुकाबले आज इसमें 55 पैसे की तेजी दिखाई दी है और यह एक डॉलर के मुकाबले 70.85 के स्तर पर पहुंचा है।

कोटा रेल मंडल ने फिर रचा इतिहास, 180 किमी. की रफ्तार से दौड़ा आधुनिक इंजन

कोटा। कोटा रेल मंडल में एक बार फिर इतिहास रचा गया। दिल्ली-मुंबई रूट को सेमी हाईस्पीड घोषित करने के बाद अपग्रेडेशन प्रक्रिया के तहत आधुनिक इंजन को रावठा रोड से लबान के बीच 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया। इंजन ने 90 किमी की दूरी 37 मिनट में पूरी की। कोटा डिवीजन में ही टैल्गो व ट्रेन 18 को 180 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ाकर देखा जा चुका है।

कोटा डिवीजन में अभी सबसे हाई स्पीड ट्रेन राजधानी गुजरती है, जो 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। अधिकारियों के मुताबिक, 180 की स्पीड के अनुरूप ही सिग्नल व अन्य सिस्टम विकसित करने होते हैं। उसी के तहत देखा जा रहा है कि भविष्य में इस स्पीड के लिए सिस्टम को किस स्तर पर अपग्रेड करना होगा।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को 180 किमी की स्पीड से पहले इंजन को 170 की स्पीड से भी चलाकर देखा गया था। ट्रायल के लिए आधुनिक इंजन को रावठा रोड से शाम 4:35 बजे चलाया गया और 5:15 पर लबान रेलवे स्टेशन पहुंच गया। इंजन को 5 मिनट कोटा में रोका गया था। 180 की स्पीड से इंजन को चलाने पर रेलवे प्रशासन को कई सावधानियां बरतनी पड़ी।

इसके लिए रूट के पूरे ट्रैक को खाली रखा गया, इस समय आने वाली सभी ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर ही खड़ा कर दिया। सभी क्रॉसिंग गेटों को बंद रखा गया। ट्रैक के सहारे पुलिसकर्मी तैनात थे, ताकि यात्री ट्रैक क्रॉस न करे और आवारा पशु नहीं आ जाए। रूट के सारे प्वाइंट को ताला लगाकर क्लेम किया गया, ताकि इंजन दूसरे ट्रैक पर नहीं चला जाए।

आधुनिक रेल इंजन के पीछे एक अन्य इंजन को चलाया गया, जिसमें रेलवे अधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे थे। वे देख रहे थे कि 180 की स्पीड से इंजन के चलने पर क्या स्थिति होती है। ओएचई किस तरह काम करती है, सिग्नल सिस्टम किस तरह काम कर रहा है। इससे पहले 170 की स्पीड से भी रावठा रोड से लबान के बीच ट्रायल किया गया था। 170 की स्पीड से इस दूरी को 40-42 मिनट में पूरा किया गया। अब इंजन के पीछे इंजन लगाकर ट्रायल होगा।

दो साल में 2560 छात्रों ने IIT-IIM छोड़ा, HRD मंत्रालय की रिपोर्ट

नई दिल्ली। पिछले 2 साल में 2461 छात्रों ने आईआईटी और 99 ने आईआईएम छोड़ा। आईआईटी छोड़ने वालों में 48% जबकि आईआईएम छोड़ने वालों में 62.6% छात्र आरक्षित वर्ग से हैं। मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय की हाल ही में जारी की गई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। आईआईटी दिल्ली छोड़ने वाले सबसे ज्यादा 782 छात्र हैं। वहीं, आईआईएम छोड़ने वाले सबसे ज्यादा 17 छात्र इंदौर संस्थान के हैं।

आईआईटी दिल्ली से कॉलेज छोड़ने वाले छात्रों में 111 एससी, 84 एसटी और 161 ओबीसी के हैं। इसी तरह आईआईएम इंदौर छोड़ने वाले 17 छात्रों में रिजर्व कैटेगरी के 9 थे। वहीं, आईआईएम काशीपुर (उत्तराखंड) के 13 छात्रों ने कॉलेज छोड़ा। इसमें 11 ओबीसी और दो एसटी छात्र शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, संस्थान छोड़ने वाले एससी, एसटी और ओबीसी के छात्रों का प्रतिशत सामान्य वर्ग के छात्रों के या तो बराबर है या उनसे ज्यादा है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के छात्रों का सामान्य वर्ग के छात्रों से एडमिशन लेने का प्रतिशत कम है। यह स्थिति छात्रों के साथ भेदभाव की ओर इशारा करती है। साथ ही जातिगत आरक्षण को लेकर सवाल खड़े करती है, जो कम अंक आने के बाद भी संस्थान में एडमिशन लेते हैं।

आईआईटी छोड़ने वाले छात्र: 2461

अनारक्षित वर्ग 1290
आरक्षित वर्ग1171
एससी371
एसटी199
ओबीसी601

आईआईएम छोड़ने वाले छात्र: 99

अनारक्षित वर्ग37
आरक्षित वर्ग62
एससी14
एसटी21
ओबीसी27

शैक्षणिक तनाव भी कॉलेज छोड़ने का मुख्य कारण
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए प्रवेश परीक्षा में कट-ऑफ कम है, लेकिन कॉलेज में पास होने के लिए अंक सभी के लिए एक समान है। विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसे छात्र अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। वे दबाव से निपटने में नाकाम रहते हैं। एचआरडी की रिपोर्ट के मुताबिक, शैक्षणिक तनाव कॉलेज छोड़ने का मुख्य कारण है।

‘छात्र बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते’
आईआईएम इंदौर के निदेशक हिमांशु राय ने कहा कि सामान्य वर्ग के छात्र भी कॉलेज छोड़ते हैं। ड्रॉपआउट के कई कारण हैं। जो छात्र पहली बार अकेले रहने आते हैं, वे कोर्स और उच्च शैक्षणिक मानकों के कारण अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। राय ने कहा कि आईआईएम इंदौर ज्यादा छात्रों को दाखिला देता है, इसलिए यहां के सबसे ज्यादा छात्र कॉलेज छोड़ते हैं। कमजोर छात्रों के लिए अलग से भी क्लास कराई जा रही है।

Renault ट्राइबर एमपीवी 28 अगस्त को होगी लॉन्च, बुकिंग 17 अगस्त से

0

नई दिल्ली। Renault ने अपनी कॉम्पैक्ट एमपीवी Triber जून में पेश की थी। तभी से कार की लॉन्चिंग का इंतजार हो रहा है। Renault Triber का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि इसकी लॉन्चिंग की तारीख आ गई है। 7 सीट वाली यह कॉम्पैक्ट MPV (मल्टी परपज वीइकल) 28 अगस्त को देश में लॉन्च होगी। इसकी बुकिंग 17 अगस्त से शुरू हो जाएगी।

ट्राइबर का लुक अट्रैक्टिव और कुछ हद तक एसयूवी जैसा है। इसके फ्रंट में रेनॉ के लोगो के साथ क्रोम फिनिश 3-स्लेट ग्रिल है। ट्राइबर में रैपअराउंड हेडलैम्प्स, सिल्वर स्कफ प्लेट के साथ ड्यूल टोन फ्रंट बंपर, डीआरएल, वील आर्क के चारों ओर और दरवाजों पर ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग, ब्लैक-आउट बी व सी-पिलर्स और रूफ रेल्स के साथ स्टेप्ड रूफ दी गई हैं। पीछे की तरफ रैपअराउंड टेल लाइट्स और सिल्वर इंसर्ट्स के साथ ड्यूल टोन बंपर है। ट्राइबर के बेस और मिड वेरियंट्स में 14-इंच के स्टील वील्ज और टॉप वेरियंट्स में 15-इंच के अलॉय वील्ज मिलेंगे।

इंटीरियर:रेनॉ ट्राइबर में ड्यूल-टोन डैशबोर्ड, 3-स्पोक स्टीयरिंग वील और 3.5-इंच स्क्रीन के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। कार में ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम है। ट्राइबर में कप होल्डर्स के साथ कूल्ड सेंट्रल स्टोरेज एरिया, कूल्ड ग्लव बॉक्स और दूसरी-तीसरी लाइन के पैसेंजर्स के लिए भी एसी वेंट्स जैसी सुविधाएं हैं।

100 तरीके अजस्ट करें सीट
रेनॉ की इस नई कार में तीन लाइन में 7 सीटें हैं। तीसरी लाइन वाली सीटों को जरूरत के हिसाब से निकाला जा सकता है और उस जगह का इस्तेमाल सामान रखने के लिए कर सकते हैं। दूसरी लाइन वाली सीटें स्लाइडिंग, रेक्लाइनिंग और फोल्डेबल हैं। कंपनी का कहना है कि ट्राइबर की सीट्स को 100 से ज्यादा तरीके से अजस्ट किया जा सकता है। 7-सीटर वर्जन में ट्राइबर का बूट स्पेस (डिग्गी की जगह) 84 लीटर और तीसरी लाइन वाली सीट हटा देने पर यानी 5-सीटर वर्जन में इसका बूट स्पेस 625 लीटर है। नीचे देखें विडियो:

सेफ्टी फीचर्स: ट्राइबर में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड वॉर्निंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड यानी सभी वेरियंट में हैं। टॉप वेरियंट्स में दो और एयरबैग्स यानी कुल चार एयरबैग्स और रिवर्स कैमरा भी दिया गया है।

इंजन और कीमत: रेनॉ ने इस कार में 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 6250 rpm पर 71 bhp का पावर और 3500 rpm पर 96 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। इसकी कीमत 5.5 लाख से 8 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।

अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ का नया गाना ‘शाबाशियां’ रिलीज

मुंबई। अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्‍म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने अब फिल्‍म का एक नया गाना रिलीज किया है जो कि आपका दिल जीत लेगा।

‘शाबाशियां’ नाम के इस गाने में अक्षय कुमार और उनकी महिला वैज्ञानिकों की टीम नजर आ रही है। इसमें उनकी सफल जर्नी के बारे में बताया गया है। यह गाना टीम की इच्छाशक्ति और जीतने की भावना को सेलिब्रेट करता है।

गाने को अमित त्रिवेदी ने कंपोज किया है और इसे अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखा है। गाने को शिल्‍पा राव, आनंद भास्‍कर और अभिजीत श्रीवास्‍तव जैसे सिंगर्स ने गाया है।

बता दें, ‘मिशन मंगल’ में अक्षय के अलावा सोनाक्षी सिन्‍हा, विद्या बालन, तापसी पन्‍नू, कीर्ति कुल्‍हरी, शरमन जोशी, नित्‍या मेनन जैसे ऐक्‍टर्स अहम किरदारों में नजर आएंगे।

कार की चाबी महिला ने ऐसी जगह छुपाई कि दुनिया रह गई हैरान

0

नई दिल्ली। हैकिंग के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी बायो हैकिंग के बारे में सुना है? हाल ही में एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बायो हैकिंग करके पूरी दुनिया को चौंका दिया है। महिला ने अपने हाथ में एक चिप इंस्टॉल कर लिया था। दरअसमल महिला ने अपने हाथ को ही टेस्ला कार की चाबी बना दिया।

टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक महिला इंजीनियर का नाम एमी डीडी (Amie DD) जो गेम डेवलपर और प्रोग्रामर हैं। एमी डीडी ने बायो हैकिंग का एक वीडियो भी शेयर किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महिला ने टेस्ला की मॉडल 3 कार की वॉलेट कार्ड से RFID चिप निकालकर अपने हाथ में इंस्टॉल कर लिया है। इसके लिए इंजीनियर ने प्रोफेशनल बॉडी मोडिफिकेशंस की मदद ली है।

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब एमी डीडी ने बायो हैकिंग की है। इससे पहले भी एमी ने अपने दूसरे हाथ में घर का दरवाजा खोलने के लिए एक्सेस क्ट्रोल का चिप लगावाया है। इसकी जानकारी एमी ने खुद अपने ब्लॉग में दी है। इस चिप के जरिए एमी अपने घर का दरवाजा खोलती हैं।

एमी ने बताया कि हाथ में कार की चाबी का चिप इंस्टॉल कराने के पीछे का मकसद हाथ से कार को स्टार्ट करने का था। एमी ने यह भी बताया कि वह टेस्ला की बग बाउंटी प्रोग्राम में शामिल हैं। ऐसे में टेस्ला एमी को एक मोटी रकम भी देगी, हालांकि रकम का खुलासा नहीं हुआ है। हाथ में चिप को इंस्टॉल करने के बाद एमी आराम से अपनी टेस्ला कार को स्टार्ट करती हैं। अब उन्हें चाबी ढोने की जरूरत नहीं पड़ती।

Realme 5 चार कैमरे के साथ 20 अगस्त को भारत में होगा लॉन्च

नई दिल्ली। Realme 5 और Realme 5 Pro को अगले सप्ताह 20 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में क्वॉड कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन सीरीज होगा जो कि चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च के टीजर को Flipkart पर देखा जा सकता है।

91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज के बेस वेरिएंट Realme 5 को Rs 10,000 से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को Rs 8,999 की प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

आपको बता दें कि इस साल कंपनी ने Realme 3, Realme 3 Pro, Realme 3i और Realme X को भारत में लॉन्च किया है। अब कंपनी अपने अगले सीरीज को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। इस स्मार्टफोन सीरीज में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे सेंसर के साथ चार कैमरे बैक में दिए जा सकते हैं।

इसके अलावा इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन का प्रोसेसर इस्तेमाल किया जाएगा। इस बात की जानकारी कंपनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मिली है। Realme 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट प्रोसेसर दिया जा सकता है जबकि Realme 5 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेंंसर के अलावा एक अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, एक डेप्थ सेंसर और एक माइक्रो सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में रियर कैमरे को बांयी और वर्टिकली अलाइंड किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के Realme 5 Pro में AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है।

कोटा मंडी: आवक की कमी से सोयाबीन 75 रुपये क्विंटल तेज

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को रुपये प्रति क्विंटल। आवक की कमी से सोयाबीन 75 रुपये प्रति क्विंटल तेज बोली गई। कमजोर उठाव से गेहूं 25 रुपये प्रति क्विंटल मंदा रहा। मंडी में आवक 8000बोरी की आवक रही। लहसुन की आवक 3500 कट्टे की रही।

गेहूं लस्टर 1850 से 1941 गेहूं मिल क्वालिटी 1775 से 1951एवरेज 1850 से 1975 लोकवान 1850 से 2000 पी डी 1850 से 2000 गेहूं टुकडी 1900 से 2001मक्का 1900 से 2100 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2600 पूसा 1 2500 से 2601 पूसा 4 (1121) 3000 से 3200 धान लाजवाब (1509 ) 2800 से 3005 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3200 से 3671
सरसों 3400 से 36051अलसी 4000 से 4501 तिल्ली 7000 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 2800 से 4100 कलौजी 8500 से 10000 धनिया बादामी 5000 से5500 ईगल 5400 से 5901 रंग दार 6000 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 2000 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

मूंग 5100 से 5400 उड़द 2000 से 4300 चना 3600 से 4000 चना कांटिया 3850 चना काबुली 3500से 4300 चना पेप्सी 3800 से 4000 चना मौसमी 3000 से 4000 मसूर 3800 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3750 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर किराना बाजार: त्योहारी मांग से खोपरा गोला के भाव में तेजी

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में मंगलवार को त्योहारी मांग से खोपरा गोला के भाव तीन रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी (सोमवार की तुलना में) लिये रहे। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में मंगलवार को आठ गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर-गोला शक्कर 3360 से 3420 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 166 से 186 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2200 से 3400 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 130 से 132, निजामाबाद 90 से 100, पिसी 140 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8300 रुपये प्रति क्विंटल।आटा-मैदा गेहूं आटा 1200 से 1210, मैदा 1260 से 1270, रवा 1270 से 1280, चना बेसन 2950 से 2975 तथा बटला बेसन 2750 से 2775 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर बाजार: कपास्या तेल एवं पाम तेल में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में मंगलवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल तीन रुपये एवं पाम तेल के भाव में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम (सोमवार की तुलना में) की तेजी हुई। कपास्या तेल पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम बढ़कर बिका।

तिलहन सरसों 3550 से 3600रायडा 3400 से 3450सोयाबीन 3550 से 3600 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1090 से 1100, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 755 से 758, सोयाबीन साल्वेंट 718 से 722, पाम तेल 655 से 660 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 2035, देवास 2035, उज्जैन 2035, खंडवा 2015, बुरहानपुर 2015, अकोला 3225 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 760 से 762, महाराष्ट्र 755 से 760 रुपये तथा गुजरात 765 से 767 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।