इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कोटा-वडोदरा एक्सप्रेस छायापुरी तक चलेगी

0
7

कोटा। Kota-Vadodara-Kota Express: पश्चिम रेलवे के वडोदरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग एवं नवीन इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ी संख्या 19820/19819 कोटा-वडोदरा-कोटा एक्सप्रेस के परिचालन में अस्थायी आंशिक परिवर्तन किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 19820 कोटा-वडोदरा एक्सप्रेस दिनांक 10, 11 एवं 12 जुलाई 2026 को वडोदरा स्टेशन के स्थान पर छायापुरी स्टेशन तक संचालित होगी| इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19819 वडोदरा-कोटा एक्सप्रेस दिनांक 11,12 एवं 13 जुलाई 2026 को वडोदरा स्टेशन के स्थान पर छायापुरी स्टेशन से अपने निर्धारित समयानुसार प्रस्थान करेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी गाड़ी की अद्यतन स्थिति www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस (NTES) ऐप पर अवश्य जांच लें।