केट वुमेन विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल का महिला एंटरप्रेन्योर से जुड़ने का आह्वान
कोटा। देश की राजधानी दिल्ली में 12 से 15 अगस्त तक भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रगति मैदान भारत मंडपम में होगा। इसका आयोजन आईटीपीओ और कैट मिलकर कर रहे हैं।
इस महोत्सव का मकसद देश के छोटे-बड़े कारोबारियों, लोकल प्रोडक्ट बनाने वाले मैन्युफैक्चर और स्टार्टअप्स को एक ऐसा मंच देना है, जहां वे अपने प्रोडक्ट देश और विदेश के खरीदारों के सामने पेश कर सकेंगे। यह जानकारी केट वुमेन विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा संगीता पाटिल ने गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि महोत्सव में अलग-अलग केटेगरी के लिए भी खास व्यवस्था की गई है। महिला कारोबारियों के लिए ‘नारी वंदन’ नाम से अलग सेक्शन बनाया जाएगा, जहां वे अपने प्रोडक्ट प्रदर्शित कर सकेंगी। दिव्यांग उद्यमियों के लिए ‘एबिलिटी एक्सपो’ आयोजित किया जाएगा। वहीं, नए कारोबार शुरू करने वाले युवाओं और स्टार्टअप्स के लिए ‘भारत इनोवेशन एंड स्टार्टअप एक्सचेंज’ नाम से अलग मंच तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि इससे अलग-अलग राज्यों की महिला कारोबारियों को अपने प्रोडक्ट प्रदर्शित करने का मौका मिल सकेगा। यह महोत्सव महिला कारोबारियों, लोकल मैन्युफैक्चर और स्टार्टअप्स के लिए नए खरीदारों से जुड़ने और अपने कारोबार का दायरा बढ़ाने का एक अवसर है। साथ ही आम लोगों को भी एक ही जगह पर देश के अलग-अलग हिस्सों के प्रोडक्ट देखने और खरीदने का मौका मिलेगा।
इस दौरान केट वुमेन विंग कोटा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्षा संगीता पाटिल के कोटा आगमन पर उनका स्वागत किया गया। महिला उद्यमियों एवं केट वुमेन विंग की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
राष्ट्रीय अध्यक्षा संगीता पाटिल ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और उद्यमिता को बढ़ावा देना केट वुमेन विंग का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने महिला उद्यमियों से संगठित होकर व्यापार, नवाचार, डिजिटल सशक्तिकरण एवं राष्ट्रीय स्तर पर नेटवर्किंग के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं महिला उद्यमियों के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कन्वेनर सुमन गोयल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने महिला उद्यमियों को संगठन से जुड़कर व्यापार एवं नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा केट वुमेन विंग, कोटा के कार्यों की सराहना की।
केट वुमेन विंग, कोटा की अध्यक्ष नीलम विजयवर्गीय ने राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन कोटा की महिला उद्यमियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। सचिव भाविका प्रीत रमानी ने सभी अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्याओं में नंदिनी श्रृंगी, आकांक्षा गुप्ता, मधु विजय, कृतिका विजयवर्गीय, रीना विजय, किरण गुप्ता, ऋचा गुप्ता, नूतन सोनी, खुशबू जैन, मंजू खंडेलवाल, अनीता शर्मा, ऋतु शर्मा, गरिमा जैन, सुहानी कुंभारे, पल्लवी अग्रवाल, प्रिया सिंह, बबीता काशीश, संगीता अग्रवाल, रुबीना काज़ी, डॉ. साक्षी शर्मा, श्वेता जैन, पूनम भारद्वाज, चित्रांगी अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, श्वेता खंडेलवाल, उदिता सांवल, जूही शर्मा, प्रियल गर्ग, प्रेरणा जैन, रश्मि खत्री, नेहा जैन, डॉ. अपर्णा शर्मा, रक्षा नरुका एवं कविता सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

