Thursday, July 2, 2026
Home Blog Page 4621

निवेशकों के समर्थन से सोना 39,000 के पास, चांदी 45 हजार पार

नयी दिल्ली/ कोटा सोना के दाम में लगातार तेजी बनी हुई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 150 रुपये की तेजी के साथ 38,970 रुपये की नई ऊंचाई को छू गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार इस तेजी का मुख्य कारण रुपये का कमजोर होना तथा कमजोर शेयर बाजार को देखते हुए निवेशकों का सर्राफा बाजार की ओर रुख मोड़ना है।

मंगलवार के बाद से सोना हर दिन एक नई ऊंचाई की ओर अग्रसर होता जा रहा है। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के उठाव बढ़ने की वजह से चांदी की कीमत भी 60 रुपये की तेजी के साथ 45,100 रुपये प्रति किलो हो गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोर रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सतत लिवाली से सोने की कीमतों में तेजी आई। इसके अलावा रुपये और शेयर बाजार में कमजोरी होने से भी सोने की तेजी को समर्थन मिला।

न्यूयॉर्क में हाजिर सोने का भाव कम यानी 1,498.80 डॉलर प्रति औंस था जबकि चांदी की कीमत गिरावट के साथ 17.09 डॉलर प्रति औंस रही। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 150 रुपये की तेजी के साथ 38,970 रुपये तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 170 रुपये की मजबूती के साथ 38,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

गिन्नी की कीमत 28,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर पूर्ववत बंद हुई। इस बीच, हाजिर चांदी 60 रुपये बढ़कर 45,100 रुपये किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी का भाव 133 रुपये की तेजी के साथ 43,765 रुपये प्रति किलो हो गया। चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 91,000 रुपये और बिकवाल 92,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर पूर्ववत बंद हुई।

कोटा सर्राफा
चांदी 43000 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना कैडबरी 37400 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 43620 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 37580 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 43830 रुपये प्रति तोला।

आर्थिक मंदी की चिंता में बाजार पांच महीने के निचले स्तर पर, सेंसेक्स 587 अंक लुढ़का

मुंबई। सुस्त होती अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए उद्योग जगत को स्टिम्युलस (राहत) पैकेज देने को लेकर केंद्र सरकार द्वारा कोई प्रतिबद्धता न जताए जाने के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में 1.50 फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई और इसने पांच महीने के निचले स्तर पर को छू दिया। रियल्टी, मेटल, ऑटोमोबाइल कंपनियों तथा सरकारी बैंकों के शेयरों में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई। बीएसई के 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 587.44 अंक (1.59%) लुढ़ककर 36,472.93 पर बंद हुआ।

वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 180.95 अंकों (1.67%) की गिरावट के साथ 10,737.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,087.58 का ऊपरी स्तर और 36,391.35 का निचला स्तर छुआ, जबकि निफ्टी ने 10,908.25 का उच्च स्तर और 10,718.30 का निम्न स्तर छुआ।

बीएसई पर महज चार कंपनियों के शेयर ही हरे निशान पर बंद हुए, जबकि बाकी 26 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, एनएसई पर भी मात्र सात कंपनियों के शेयरों में लिवाली, जबकि 43 कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई।

सरकार द्वारा सरचार्ज में बढ़ोतरी से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) पहले से ही नाराज हैं और पिछले कुछ दिनों में इसका असर शेयर बाजार पर उनके द्वारा भारी बिकवाली के रूप में देखा जा चुका है। इसके अलावा कई और कारक हैं, जिन्होंने गुरुवार को हुई भारी बिकवाली में अपनी अहम भूमिका निभाई है।

स्टिम्युलस पैकेज पर सरकार की आनाकानी
सुस्त होती अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से उद्योग जगत को स्टिम्युलस पैकेज देने को लेकर कोई पहल की खबर नहीं आने से बाजार में बिकवाली को बल मिला। दरअसल, निवेशक स्टिम्युलस पैकेज का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने अर्थव्यवस्था के लिए कोई स्टिम्युलस पैकेज देने की बात से साफ इनकार करते हुए कहा कि ‘मुनाफा निजी और नुकसान सार्वजनिक’ की अवधारणा अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं है।

कमजोर वैश्विक संकेत
एशियाई तथा यूरोपीय बाजारों में गिरावट का असर घरेलू शेयर बाजार भी पड़ा, क्योंकि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती का संकट बढ़ने से निवेशक खासे चिंतित दिखाई दे रहे हैं।

भारतीय उद्योग जगत पर भारी पड़ रही आर्थिक सुस्ती
केयर रेटिंग की रिपोर्ट सामने आने के बाद निवेशकों के रुझानों को और झटका लगा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जारी आर्थिक सुस्ती ने कॉरपोरेट सेक्टर को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है, इसके अलावा जून तिमाही में कंपनियों की आय तथा मुनाफा दोनों में भारी गिरावट देखी गई है।

जैक्शन होल सिंपोजियम से पहले निवेशक चिंतित
दिन में बाद में शुरू होने वाले जैक्शन होल सिंपोजियम (फेडरल रिजर्व की आर्थिक परिचर्चा) से पहले निवेशक काफी चिंतित दिखे। परिचर्चा में निवेशकों की निगाहें फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की टिप्पणियों पर टिकी होंगी, जिसमें यह संकेत मिल सकता है कि अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए केंद्रीय बैंक रेट में और कटौती करेगा या नहीं।

रुपये में कमजोरी
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 42 पैसे की कमजोरी शेयर बाजार पर भारी पड़ी। गुरुवार के सत्र में रुपये ने 71.97 का निचला स्तर छुआ।

इन शेयरों में रही तेजी
बीएसई पर टेक महिंद्रा के शेयर में सर्वाधिक 1.57 फीसदी, टीसीएस में 1.33 फीसदी, हिंदुस्तान लीवर में 1.03 फीसदी तथा एचसीएल टेक के शेयर में 0.58 फीसदी की तेजी देखी गई। वहीं, एनएसई पर ब्रिटानिया के शेयर में सर्वाधिक 1.72 फीसदी, टेक महिंद्रा में 1.52 फीसदी, डॉ. रेड्डी में 1.20 फीसदी, टीसीएस में 1.09 फीसदी तथा हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.03 फीसदी की मजबूती देखी गई।

इन शेयरों में गिरावट
बीएसई पर यस बैंक के शेयर में सर्वाधिक 13.91 फीसदी, वेदांता लिमिटेड में 7.76 फीसदी, बजाज फाइनैंस में 4.39 फीसदी, टाटा मोटर्स में 4.14 फीसदी तथा टाटा मोटर्स डीवीआर के शेयर में 3.78 फीसदी की कमजोरी देखी गई। वहीं, एनएसई पर भी यस बैंक के शेयर में सर्वाधिक 12.16 फीसदी, वेदांता लिमिटेड में 7.61 फीसदी, बजाज फाइनैंस में 5.20 फीसदी, इंडियाबुल हाउजिंग फाइनैंस में 5.18 फीसदी तथा बजाज फाइनैंस में 4.52 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

लाल निशान में खुले बाजार, सेंसेक्स 108 अंक लुढ़का

नई दिल्ली। आर्थिक मंदी की आहट और एशियाई बाजारों की गिरावट के कारण घरेलू शेयरों बाजार गुरुवार को भी लाल निशान में खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 75 अंकों की गिरावट के साथ 36,985 अंकों पर खुला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 13 अंकों की गिरावट के साथ 10,905 अंकों पर खुला। सुबह 9.27 बजे सेंसेक्स 108 अंकों की गिरावट के साथ 36,963 और निफ्टी 37 अंकों की गिरावट के साथ 10,881 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में बीईएल, ब्रिटानिया, वक्रांगी, यूपीएल, टाटा मेटल इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी का माहौल है। निफ्टी में यस बैंक, ब्रिटानिया, यूपीएल, डॉ. रेड्डीज लैब, आईटीसी के शेयरों में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में एचडीआईएल, सीजी पावर, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, पीसी ज्वैलर्स, इंडियाबुल्स इंटीग्रेटिड सर्विसेज लिमिटेड के शेयरों में मंदी का माहौल है। निफ्टी में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में मंदी का माहौल है।

BMW 3 Series भारत में लॉन्च, जानिए इसकी खासियत

0

नई दिल्ली। BMW ने भारतीय बाजार में नई 3 Series सिडैन कार लॉन्च कर दी। यह सातवीं जनरेशन BMW 3 Series है। इसकी शुरुआती कीमत 41.40 लाख रुपये है। नई कार पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन ऑप्शन में बाजार में उतारी गई है। यह तीन वेरियंट (320d Sport, 320d Luxury Line, 330i M Sport) में उपलब्ध है, जिनमें शुरुआत वाले दो वेरियंट में डीजल इंजन और तीसरे में पेट्रोल इंजन है।

नई बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज को क्लस्टर आर्किटेक्चर प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है। इसके फ्रंट में L-शेप में एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलैम्प, एलईडी फॉग लैम्प और बड़ी किडनी ग्रिल दी गई है। फ्रंट बंपर की डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं। पीछे की तरफ L-शेप में टेललाइट्स और नए डिजाइन का बंपर है। नई कार 4 कलर ऑप्शन में पेश की गई है।

नई 3-सीरीज के कैबिन को भी अपडेट किया गया है। इसमें आपको 8.8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 3-स्पोक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग वील और 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। नई कार में 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ और रियर व्यू कैमरा के साथ पार्किंग असिस्टेंट जैसे फीचर्स हैं।

इंजन:बीएमडब्ल्यू की इस शानदार कार में 2.0-लीटर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और डीजल इंजन हैं। पेट्रोल इंजन 258hp का पावर और 400Nm टॉर्क जनरेट करता है। डीजल इंजन 190hp का पावर और 400Nm टॉक जनरेट करता है। दोनों इंजन 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं।

Bhool Bhulaiyaa 2 में कार्तिक के साथ ही होंगे अक्षय कुमार भी

मुंबई। ‘Bhool Bhulaiyaa 2’ के पोस्टर के साथ ही इस फिल्म के लीड ऐक्टर कार्तिक आर्यन के किरदार का लुक भी सामने आ गया है, जिसे मिक्सड रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग अभी भी अक्षय कुमार को मूवी में देखने की इच्छा रख रहे हैं। इस सब के बीच अब मूवी के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने अक्षय कुमार के ‘भूल भुलिया 2’ में होने को लेकर बयान दिया है।

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान अनीज बज्मी से सवाल किया गया था कि क्या ‘Bhool Bhulaiyaa 2’ में अक्षय भी दिखाई देंगे, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि उनके लिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें खुशी होगी अगर अक्षय उनकी फिल्म का हिस्सा बनें।

बज्मी ने यह भी कहा कि उनका और अक्षय का संबंध काफी अच्छा है क्योंकि दोनों पहले ‘वेलकम’ और ‘सिंह इज किंग’ फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। बता दें कि, ‘Bhool Bhulaiyaa 2’ की स्टारकास्ट में सिर्फ अभी कार्तिक आर्यन का नाम और लुक ही सामने आया है। यह मूवी अगले साल रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का पहला पार्ट काफी हिट हुआ था। आज भी इसे लोग टीवी पर आ जाने पर देखना पसंद करते हैं।

48 MP कैमरे के साथ Xiaomi Mi A3 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 12999 से शुरू

नई दिल्ली। शाओमी ने बुधवार को अपनी तीसरी पीढ़ी के 4जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाले एंड्रायड वन स्मार्टफोन एमआई ए3 मोबाइल फोन लॉन्च किया। Mi A3 में 48 मेगा पिक्सल कैमरा, ग्लास बॉडी, डॉट ड्राप नाॅच, स्नैपड्रैगन 655 एसओसी, एंड्रायर वन सॉफ्टवेयर होगा। इसमें 3.5 एमएम का हैडफोन जैक रहेगा।

शोओमी इंडिया के प्रमुख मनु जैन ने इस मोबाइल फोन को लॉन्च करते हुए बताया कि शाओमी ने Mi A3 के तीन रंग में दो वेरिएंट निकाले हैं। ये फोन नीले, सफेद और ग्रे रंगों में मिलेंगे। इसमें 4030 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिससे 13 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा। 48 एमपी कैमरे के साथ क्लैरिटी, अल्ट्रा वाइड-एंगल शॉट्स, नाइट मोड, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग और 30एफ पीएस होगा। इसमें गूगल असिस्टेंट, गूगल लेंस, गूगल प्ले प्रोटेक्ट और एंड्रॉयड क्यू भी मिलेगा।

थोड़ा पानी गिर जाने से नहीं होगा खराब
इस फोन में भी अन्य Mi फोन की तरह इनबिल्ड रिमोट दिया गया है, जिससे टीवी, सेटटॉप बॉक्स, एयर कंडीशनर, स्पीकर और कई चीजें चलाई जा सकती हैं। उपभोक्ता बिना रिमोट लिए भी इस फोन से ये सभी चीजें चला सकते हैं। यह फोन आंशिक रूप से वॉटर-प्रूफ भी है। थोड़ा सा पानी गिर जाने से यह खराब नहीं होगा।

23 अगस्त से शुरू होगी बिक्री
इस मोबाइल फोन की बिक्री 23 अगस्त से शुरू होगी। फोन को एमआई की वेबसाइट या अमेजन से खरीदा जा सकता है। 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए रखी गई है।

बारिश से उत्पादन प्रभावित होने से प्याज के दाम में तेजी

नई दिल्ली। प्याज महंगा हो रहा है। दिल्ली एनसीआर में प्याज की खुदरा कीमत 40 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। आवक में कमी से कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश जैसे प्याज उत्पादक राज्यों में बारिश की वजह से फसल खराब होने की आशंका है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि फसल कितनी खराब हुई है। बारिश के थमने के बाद ही यह आकलन हो पाएगा।

पिछले 15 दिनों में देश की सबसे बड़ी मंडी आजादपुर मंडी में प्याज के दाम में 10 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हो चुकी है। 21 अगस्त को आजादपुर मंडी में एक ग्रेड प्याज के थोक दाम 2500-3000 रुपए प्रति क्विंटल बताए गए। प्याज में तेजी का अंदाजा महाराष्ट्र की नासिक मंडी में प्याज के भाव से लगा सकते हैं।

प्याज में तेजी का अंदाजा महाराष्ट्र की नासिक मंडी में प्याज के भाव से लगा सकते हैं। कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) के मुताबिक नासिक मंडी में प्याज के थोक भाव 2 अगस्त, 2019 को 1315 रुपए प्रति क्विंटल थे जो 20 अगस्त, 2019 को 2222 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इस माह के आरंभ में कर्नाटक में जो प्याज 850 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहे थे, उनके भाव 1950 रुपए हो चुके हैं।

आजादपुर मंडी में प्याज के थोक व्यापारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि दक्षिण मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, एवं कर्नाटक में बारिश की वजह से प्याज की फसल प्रभावित हुई है। अभी प्याज की नई फसल की आवक शुरू होने का समय है, लेकिन यह पता नई चल पा रहा है कि फसल कितनी खराब हुई है या नहीं है।

अभी सप्लाई कम होने से कीमत बढ़ रही है। सप्लाई में तेजी नहीं आने पर प्याज के दाम अभी बढ़ते रहेंगे। 5-10 दिनों के बाद ही यह कहा जा सकेगा कि आने वाले महीनों में प्याज की क्या स्थिति रहेगी। प्याज के साथ सबसे बड़ी दिक्कत है कि पानी के संपर्क में आते ही यह खराब होने लगता है और कई जगहों पर बारिश अभी हो रही है।

सफलता पाने के लिए कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना होगा: मीता अग्रवाल

कोटा। साॅफ्ट स्किल ट्रेनर मीता अग्रवाल ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को ’टेक ऑफ़ एण्ड मेक पाॅजिटिव डिफरेंस’ विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए साॅफ्ट स्किल्स की आवश्यकता है । उन्होंने कहा अपनी पर्सनलिटी में चेंज लाकर ही सफलता पाई जा सकती है। इसके लिए कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना होगा।

वह बुधवार को ओम कोठारी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूटस में आईएसटीडी कोटा चैप्टर के गोल्डन जुबली ईयर सेलिब्रेशन कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं। उन्होने विद्यार्थियों को आगे बढकर इनीशिएट करने के लिए कहा।

उन्होने सफलता में कम्यूनिकेशन स्किल्स की महत्ता को बताते हुए कम्यूनिकेशन बढाने की सलाह दी। अतः सभी को समस्याओं से डरने की बजाय सतत रूप से आगे बढना चाहिए। उन्होने विभिन्न एक्टिविटीज के माध्यम से विद्यार्थियों को आवश्यक साॅफ्ट स्किल्स के गुर सिखाए।

आईएसटीडी कोटा चैप्टर की चेयरपरसन अनीता चौहान ने बताया कि स्वर्ण जयंती वर्ष में चैप्टर द्वारा विभिन्न संस्थानों में निशुल्क प्रशिक्षण विकास कार्यक्रमों के माध्यम से नवागंतुक विद्यार्थियों को रेगुलर पाठयक्रम के साथ व्यक्तित्व विकास के स्वर्णिम अवसर प्रदान किये जा रहे हैं |

के.एम टण्डन ने विद्यार्थियों को विद्यर्थियों से जीवन में लीडर बनने का आह्वान किया। उन्होने विद्यार्थियों को कहा कि आज लीडरशिप के मायने बदल चुके हैं। अच्छा लीडर वोनहीं है जो सिर्फ दूसरों के काम करवा दे, बल्कि अच्छा लीडर वो है, जो उनमें छुपी प्रतिभा को बाहर लाकर उनसे 100 प्रतिशत आउट पुट पर काम करवा सके।

कार्यक्रम के दौरान एचआर एक्सपर्ट अशोक कुमार सक्सेना ने ऑर्गेनाइजेशनल एम्सपेम्टेन्सी फ्राॅम एम्प्लाॅइज’’ विषय पर विद्यार्थियो को सम्बोधित करते हुए बताया कि ऑर्गेनाइजेशन अपने एम्प्लाॅई से क्या चाहती है। इन गुणों का विकास करने पर इंडस्ट्री में प्रवेश का पथ सुगम हो सकता है।

जान बूझकर किया गया अपराध प्रायश्चित योग्य नहीं होता है: आर्यिका सौम्यनन्दिनी

कोटा। महावीर नगर विस्तार योजना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी संघ के पावन वर्षायोग के अवसर पर बुधवार को माताजी के सान्निध्य में अभिषेक, पूजा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वस्ति मंगल पाठ तथा परमर्षि स्वस्ति मंगल पाठ, नवदेवता पूजन के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान माताजी ने प्रवचन करते हुए कहा कि स्वस्ति वाचन पाठ से जीवन में शुभता और मंगल का आगमन होता है। पूजा से पहले इसके वाचन का यही उद्देश्य है कि समस्त देवी-देवता आपकी पूजा को ग्रहण करने के लिए और पूजा का शुभ प्रतिफल देने के लिए तैयार और तत्पर हो जाए। उन्होंने कहा कि 64 रिद्धियों का पाठ करने से शुद्ध आत्मा का प्रभाव प्रकट होता है।

इस प्रभाव से अपनी आत्मा को भी शुद्ध आत्मा बनाया जा सकता है। जिससे व्यक्ति का कल्याण संभव होता है। माताजी ने कहा कि किसी गलती को बार बार करने से वह अपराध बन जाता है। किसी गलती का तो प्रायश्चित किया जा सकता है, लेकिन जानबूझकर किया गया अपराध प्रायश्चित योग्य भी नहीं होता है।