Stock Market: सेंसेक्स 444 अंक उछलकर 76923 पर, निफ्टी 24 हजार के पार बंद

0
1

नई दिल्ली। Stock Market Closed: पिछले दो दिन की गिरावट के बाद बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 443.97 अंक यानी 0.58% की तेजी के साथ 76,922.64 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 140.10 अंक यानी 0.59% की तेजी के साथ 24,005.85 अंक पर क्लोज हुआ।

डॉलर के मुकाबले रुपया 0.6% की गिरावट के साथ 95.24 पर बंद हुआ। पिछले सत्र में यह 94.66 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 600 अंक उछला जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स भी 24,000 अंक से ऊपर चला गया।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 तेजी के साथ बंद हुए। इटरनल में सबसे ज्यादा 5.89 फीसदी तेजी रही। इसके अलावा एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, टाटा स्टील, इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, एचडीएफसी बैंक और टाइटन में गिरावट रही।

निफ्टी50 140.10 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 24,005.85 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 443.97 अंक यानी 0.58 फीसदी चढ़कर 76,922.64 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी-50 में इटरनल, अदानी एंटरप्राइजेज और नेस्ले इंडिया सबसे अधिक बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे।

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स के 30 शेयरों में Eternal, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और अदाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे अधिक बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। इन शेयरों में खरीदारी के दम पर बाजार को मजबूती मिली।

वहीं, व्यापक बाजार की बात करें तो निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप सूचकांक क्रमशः 0.34 फीसदी और 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी ऑटो ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, निफ्टी आईटी, निफ्टी मेटल और निफ्टी फार्मा दबाव में रहे और कमजोर प्रदर्शन करने वाले सेक्टर रहे।