कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को लिवाली कमजोर रहने से सोयाबीन 50 रुपये और लहसुन मिडियम 300 रुपये मंदा रहा। मिलर्स की लिवाली से गेहूं का भाव 20 रुपये तेज रहा।
एनसीडीईएक्स पर अगस्त का धनिया वायदा 92 रुपये गिरकर 15620 रुपये और अक्टूबर वायदा इतनी ही नरमी पर 16398 रूपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। मंडी में सभी जिंसों की मिलाकर करीब 40 हजार कट्टे और लहसुन की 7000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं नया मिल लस्टर 2400 से 2500, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2500 से 2575, बेस्ट टुकड़ी 2550 से 2700, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 6000, बाजरा 1800 से 2250, मक्का लाल 1700 से 1900, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ 2100 से 2350 रुपये प्रति क्विंटल।
धान सुगन्धा 2800 से 3601, धान (1509) 3400 से 4475, धान (1847) 3200 से 4201, धान (1718-1885) 3800 से 4700, धान (पूसा-1) 3000 से 4300, धान (1401-1886) 3600 से 4330, धान दागी 1500 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 6000 से 6750, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 6800 से 6871, सरसो 7200 से 7650, अलसी 8000 से 8750, तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 8150, उड़द 4500 से 7000, चना 5200 से 5550, चना मौसमी नया 5100 से 5450, चना पेप्सी 5100 से 5601, चना डंकी पुराना 4000 से 4600m चना काबुली 5500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।
लहसुन 5500 से 18500, ऊटी लहसुन 16000 से 20000, मैथी नयी 5800 से 6600 धनिया बादामी 12500 से 14000, धनिया ईगल 14000 से 15000, धनिया रंगदार 15000 से 16500 रुपये प्रति क्विंटल।

