Wednesday, June 24, 2026
Home Blog Page 42

बंद होगा mAadhaar App; नए एप में घर बैठे बदल सकेंगे नाम, पता, फोन नंबर

नई दिल्ली। UIDAI जल्द पुराने mAadhaar App को बंद करने वाला है। उसकी जगह नया Aadhaar App यूज करने के लिए कहा जा रहा है। नए Aadhaar App की खास बात यह है कि इसमें यूजर्स घर बैठे कई जरूरी काम आसानी से कर सकेंगे।

नाम, पता और मोबाइल नंबर अपडेट करने से लेकर QR आधारित Verification और Face Authentication जैसी सुविधाएं भी इसमें मिल सकती हैं। इसके अलावा नया ऐप पहले से ज्यादा यूजर फ्रेंडली और सुरक्षित बताया जा रहा है।

अगर आप भी बिना किसी परेशानी के Aadhaar सेवाओं का फायदा उठाना चाहते हैं, तो नए Aadhaar App में Registration और Login करने का तरीका अभी से जान लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

नए Aadhaar App में ऐसे करें Register

  • सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store पर जाएं और UIDAI Official Website से बताए गए आधिकारिक “Aadhaar” ऐप को डाउनलोड करें।
  • ऐप खोलने के बाद अपनी पसंद की भाषा चुनें और Continue पर टैप करें।
  • अब अपना 12 अंकों का Aadhaar Number दर्ज करें। ध्यान रखें कि आपका मोबाइल नंबर Aadhaar से लिंक होना जरूरी है।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP डालकर Verify करें।
  • कुछ यूजर्स को Face Authentication भी करना पड़ सकता है।
  • इसमें कैमरे के सामने चेहरा दिखाना होता है और स्क्रीन पर दिए गए निर्देश फॉलो करने होते हैं।
  • अब आपको 6 अंकों का MPIN सेट करना होगा। यही आपका लॉगिन पासकोड होगा।
  • प्रोसेस पूरा होते ही आपका Aadhaar प्रोफाइल ऐप में जुड़ जाएगा।
  • अब आप डिजिटल Aadhaar, QR शेयरिंग और दूसरी सेवाएं इस्तेमाल कर सकते हैं।

नए Aadhaar App में Login कैसे करें

  • Aadhaar App खोलें।
  • digit MPIN डालें।
  • अगर MPIN भूल गए हैं, तो “Forgot MPIN” पर टैप करें।
  • OTP के जरिए नया MPIN सेट करें।
  • कुछ मामलों में Face Login या OTP Login का ऑप्शन भी मिल सकता है।

नए Aadhaar App के फायदे
नया Aadhaar App पुराने mAadhaar App की तुलना में ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित है। नए Aadhaar App में Face Authentication, OTP और MPIN जैसे सिक्योरिटी फीचर्स मिलते हैं। नए ऐप में Digital Aadhaar सुरक्षित तरीके से सेव रहेगा। जरूरत पड़ने पर आप QR Code या डिजिटल शेयरिंग के जरिए अपनी पहचान दिखा सकते हैं। अब होटल, एयरपोर्ट, ऑफिस या किसी वेरिफिकेशन के दौरान पूरा Aadhaar नंबर देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

नए Aadhaar App से मोबाइल नंबर ऐसे करें अपडेट

  1. ऐप डाउनलोड करके अपने Aadhaar नंबर और OTP की मदद से Login करना होगा।
  2. Login होने के बाद होम स्क्रीन पर Update Aadhaar या Profile Update का विकल्प दिखाई देगा।
  3. यहां जाकर यूजर को Mobile Number Update ऑप्शन चुनना होगा।
  4. इसके बाद नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिस पर वेरिफिकेशन के लिए OTP भेजा जाएगा। OTP डालने के बाद ऐप Face Authentication या दूसरे वेरिफिकेशन Steps पूरा करने के लिए कह सकता है।
  5. सभी जानकारी सही भरने और वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद Update Request सबमिट करनी होगी।

प्रयागराज–गांधीग्राम ग्रीष्मकालीन विशेष एक्सप्रेस का संचालन 30 मई से

कोटा। यात्रियों की ग्रीष्मकालीन अवकाश में बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा प्रयागराज–गांधीग्राम–प्रयागराज के मध्य ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04111 (प्रयागराज–गांधीग्राम) 30 मई से 14 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को 14 फेरों में प्रयागराज से 16.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 01.10 बजे भरतपुर जंक्शन होते हुए उसी दिन 15.30 बजे गांधीग्राम पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04112 (गांधीग्राम–प्रयागराज) 31 मई से 15 जुलाई तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को 14 फेरों में गांधीग्राम से 17.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन प्रातः 08.45 बजे भरतपुर जंक्शन होते हुए उसी दिन 20.00 बजे प्रयागराज पहुँचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा जंक्शन, टुंडला जंक्शन, ईदगाह आगरा जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, बांदीकुई जंक्शन, गांधीनगर जयपुर, जयपुर जंक्शन, किशनगढ़, अजमेर जंक्शन, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, सुमेरपुर जवाई बांध, आबू रोड, पालनपुर जंक्शन, महेसाणा जंक्शन, चांदखेड़ा रोड, गांधीग्राम स्टेशनों पर ठहराव लेगी।

सुबेदारगंज–वलसाड विशेष एक्सप्रेस का संचालन
गाड़ी संख्या 04119 (सुबेदारगंज–वलसाड) 30 मई से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को 7 फेरों में सुबेदारगंज से 05.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन बयाना जंक्शन 17.00 बजे, गंगापुर सिटी जंक्शन 18.25 बजे, कोटा जंक्शन 20.20 बजे होते हुए अगले दिन रविवार को 09.40 बजे वलसाड पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04120 (वलसाड–सुबेदारगंज) 31 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को 7 फेरों में वलसाड से 14.05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सोमवार को रात्रि 03.05 बजे कोटा जंक्शन, प्रातः 05.25 बजे गंगापुर सिटी जंक्शन, 07.23 बजे बयाना जंक्शन होते हुए उसी दिन 19.00 बजे सुबेदारगंज पहुँचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में सूबेदारगंज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा जंक्शन, टुंडला जंक्शन, ईदगाह आगरा जंक्शन, बयाना जंक्शन, गंगापुर सिटी जंक्शन, कोटा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, छायापुरी, सूरत, वलसाड स्टेशनों पर ठहराव लेगी।

सुबेदारगंज–वलसाड ग्रीष्मकालीन विशेष एक्सप्रेस 30 मई से
गाड़ी संख्या 04119 (सुबेदारगंज–वलसाड) 30 मई से 11 जून तक प्रत्येक शनिवार को 7 फेरों में सुबेदारगंज से 05.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन बयाना जंक्शन 17.00 बजे, गंगापुर सिटी जंक्शन 18.25 बजे, कोटा जंक्शन 20.20 बजे होते हुए अगले दिन रविवार को 09.40 बजे वलसाड पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04120 (वलसाड–सुबेदारगंज) 31 मई से 12 जून तक प्रत्येक रविवार को 7 फेरों में वलसाड से 14.05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सोमवार को रात्रि 03.05 बजे कोटा जंक्शन, प्रातः 05.25 बजे गंगापुर सिटी जंक्शन, 07.23 बजे बयाना जंक्शन होते हुए उसी दिन 19.00 बजे सुबेदारगंज पहुँचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में सूबेदारगंज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा जंक्शन, टुंडला जंक्शन, ईदगाह आगरा जंक्शन, बयाना जंक्शन, गंगापुर सिटी जंक्शन, कोटा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, छायापुरी, सूरत, वलसाड स्टेशनों पर ठहराव लेगी।

रॉयल एनफील्ड ने भारत में लॉन्च की बुलेट 650 बाइक, जानिए खूबियां एवं कीमत

नई दिल्ली। Royal Enfield Bullet 650 launches: रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अपने ने अपनी नई मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। इसका नाम Bullet 650 है। इस बाइक का रॉयल एनफील्ड के फैन्स को लंबे समय से इंतजार था। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.65 लाख रुपये रखी है।

यह मोटरसाइकिल अब इंटरसेप्टर 650, कॉन्टिनेंटल जीटी 650, बियर 650 और सुपर मीटियोर जैसी दमदार बाइक्स की रेंज में शामिल हो गई है। आइए जानते हैं इस नई बुलेट में क्या कुछ है खास।

बुलेट 350 और क्लासिक 650 ट्विन से इंस्पायर्ड लुकडिजाइन और लुक के मामले में नई बुलेट 650 काफी हद तक बुलेट 350 और क्लासिक 650 ट्विन से इंस्पायर्ड है। इसके फ्रंट में कंपनी का सिग्नेचर क्रोम हेडलाइट, मस्कुलर हुड और रियर में क्लासिक टेललाइट दी गई है, जो इसे एक बेहतरीन रेट्रो लुक देते हैं।

इसके अलावा फ्यूल टैंक पर रॉयल एनफील्ड का आइकॉनिक मैटेलिक बैज और हाथों से पेंट की गई ट्रेडिशनल गोल्ड पिनस्ट्राइप्स दी गई हैं, जो बुलेट की असली पहचान हैं। हालांकि, क्लासिक 650 के मुकाबले इसके फेंडर्स को थोड़ा अधिक स्क्वेयर डिजाइन दिया गया है। इससे इसका रोड प्रेजेंस काफी जबर्दस्त हो जाता है।

कंफर्टेबल एर्गोनॉमिक्स
बदलावों और कंफर्ट की बात करें तो इस नई मोटरसाइकिल के एर्गोनॉमिक्स को बेहद प्रैक्टिकल और कंफर्टेबल बनाया गया है। क्लासिक 650 की स्प्लिट-सीट सेटअप से अलग बुलेट 650 में एक सिंगल-पीस ‘बेंच सीट’ दी गई है, जो पीछे के सस्पेंशन फ्रेम से जुड़ी है। यह ट्रेडिशनल सीट लंबी दूरी के सफर में पीछे बैठने वाले पैसेंजर के लिए बेहद आरामदायक साबित होगी। वहीं, राइडर के आराम के लिए इसमें क्लासिक 650 की तरह ही एक डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें फ्यूल गेज और ओडोमीटर के लिए एक छोटा डिजिटल डिस्प्ले शामिल है।

6-स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स
रॉयल एनफील्ड अपनी इस नई बाइक में 647.95 सीसी का पैरेलल-ट्विन इंजन ऑफर कर रहा है, जो एयर-ऑयल कूल्ड टेक्नोलॉजी से लैस है। यह इंजन 7,250 आरपीएम पर 47 बीएचपी की पावर और 5,650 आरपीएम पर 52.3 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इस दमदार पावरट्रेन के साथ बुलेट 650 अब तक की सबसे पावरफुल बुलेट बन गई है, जो हाईवे पर लंबा सफर तय करने वाले क्रूजर और टूरिंग लवर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होगी।

14.8 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक
सड़क पर बेहतर पकड़ और मजबूती के लिए बुलेट 650 को स्टील ट्यूबलर फ्रेम पर तैयार किया गया है। इसके फ्रंट में 43 मिमी के टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिए गए हैं। बाइक के क्लासिक लुक को बनाए रखने के लिए इसमें 19-इंच का फ्रंट और 18-इंच का रियर स्पोक वील कॉम्बिनेशन दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल-चैनल एबीएस (ABS) के साथ फ्रंट में 320 मिमी और रियर में 300 मिमी के डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। 243 किलोग्राम वजन वाली इस बाइक की सीट हाइट 800 मिमी है। इसमें आपको 14.8 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक देखने को मिलेगा, जो इसे लॉन्ग राइड के लिए बेहद जरूरी है।

मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून आने की घोषणा बदली, जानिए अब कब आएगा

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले 26 मई को केरल के सुदूर दक्षिणी तट पर दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने की भविष्यवाणी की थी लेकिन वह समय अब बीत चुका है।

श्रीलंका के मौसम विभाग ने 27 मई को मानसून के आने की औपचारिक घोषणा की। श्रीलंका से भारत तक मानसून को पहुंचने में करीब एक सप्ताह का समय लगता है बशर्ते तमाम मौसम परिस्थितियां अनुकूल हैं। केरल तट पर हवा का प्रवाह अनुकूल तो है मगर रफ्तार धीमी है।

इससे श्रीलंका में मानसून का ठहराव कुछ ज्यादा दिनों तक हो सकता है। वैसे स्वयं श्रीलंका में मानसून इस बार वह सात दिनों की देरी से पहुंचा है इसलिए भारत आने में इसे स्वाभाविक रूप से विलम्ब हो जाएगा।

इसका मतलब यह हुआ कि भारत में मानसून अब मई के बजाए जून में ही आ सकता है। श्रीलंका पहुंचने से पूर्व मानसून को अनेक बाधाओं एवं चुनौतियों का सामना करना पड़ा था जो अब खत्म हो गया है।

इस बीच देश का करीब 75-80 प्रतिशत भाग भीषण गर्मी से झुलस रहा है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा एवं झारखंड सहित अन्य कई प्रांतों में तापमान काफी ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है जबकि मानसून-पूर्व की बारिश का घोर अभाव देखा जा रहा है। बांधों-जलाशयों में पानी का बहुत कम स्टॉक बचा हुआ है।

खेतों की मिटटी सूख गई है। खरीफ फसलों की बिजाई पर असर पड़ने की आशंका है। मानसून की पहली बौछार के साथ ही खरीफ फसलों की खेती आरंभ होती है। फिलहाल गन्ना एवं कपास की फसल खेतों में खड़ी है जिसे बढ़ती गर्मी से नुकसान हो सकता है। इसी तरह ग्रीष्मकालीन या जायद फसलों पर भी खतरा मंडराने लगा है।

2025-26 में सोयाबीन का उत्पादन 126 लाख टन पर सिमटने का अनुमान

नई दिल्ली। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के तीसरे अग्रिम अनुमान से पता चलता है कि तिलहन फसलों के सकल घरेलू उत्पादन में गत वर्ष के मुकाबले इस बार मामूली बढ़ोत्तरी होगी। हालांकि सरसों एवं मूंगफली की पैदावार में अच्छी वृद्धि होने की उम्मीद है लेकिन सोयाबीन के उत्पादन में जोरदार गिरावट आने की संभावना के कारण तिलहनों का कुल उत्पादन गत वर्ष के आसपास ही रहेगा।

कृषि मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 2024-25 के सम्पूर्ण सीजन के दौरान देश में 429.90 लाख टन तिलहनों एक सकल उत्पादन हुआ था जबकि 2025-26 के सीजन में यह 70 हजार टन की वृद्धि के साथ 430.60 लाख टन पर पहुंच सकता है।

खरीफ कालीन तिलहन फसलों की कटाई- तैयारी पहले ही समाप्त हो चुकी है और अब रबी फसलों की कटाई भी पूरी हो गई है जबकि जायद सीजन की या ग्रीष्मकालीन तिलहन फसलों की कटाई जल्दी ही जोर पकड़ने की संभावना है। जायद सीजन के दौरान देश में मुख्यतः मूंगफली एवं तिल की खेती होती है।

कृषि मंत्रालय ने 2024-25 सीजन की तुलना में 2025-26 सीजन के दौरान सोयाबीन का उत्पादन 152.70 लाख टन से लुढ़ककर 126 लाख टन पर सिमटने की संभावना व्यक्त की है

जबकि दूसरी ओर सरसों का उत्पादन 126.70 लाख टन से 11 लाख टन बढ़कर 137.70 लाख टन के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने का अनुमान लगाया है। मूंगफली के उत्पादन में भी बढ़ोत्तरी हुई है। भारत में इन्ही तीन तिलहन फसलों का सर्वाधिक उत्पादन होता है।

Samsung का यह फोल्डेबल फोन सीधे 65000 रुपये सस्ता सस्ता, जानिए कीमत

नई दिल्ली। सैमसंग का एक पॉपुलर फोल्ड फोन इस समय अपनी लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये कम में मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy Z Fold 4 5G की। हालांकि, यह फोन थोड़ा पुराना जरूर है लेकिन फीचर्स और लुक के मामले में अभी भी अच्छे-अच्छे फोन्स को टक्कर देने की दमखम रखता है। इस डील का फायदा आपको तुरंत उठा लेना चाहिए क्योंकि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की लिस्टिंग के अनुसार, स्टॉक में केवल इक्का-दुक्का यूनिट बाकी हैं।

कीमत एवं ऑफर्स
Amazon पर 1,77,999 रुपये की एमआरपी वाला यह फोन 49 फीसदी छूट के साथ 89,999 रुपये में मिल रहा है। हालांकि, जब इस फोन को भारत में लॉन्च किया गया था, तब इसके बेस 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,54,999 रुपये थी। इसे इसे ग्रे ग्रीन, बेज और फैंटम ब्लैक जैसे कलर्स में लॉन्च किया गया था। इसे 2022 में लॉन्च किया गया था, यानी काफी पुराना है।

अगर लॉन्च प्राइस के हिसाब से देखा जाए, तो यह वर्तमान में 65,000 रुपये (₹1,54,999 – ₹89,999) सस्ता मिल रहा है। अमेजन लिस्टिंग के अनुसार, Stock में Graygreen कलर के दो यूनिट और Phantom Black कलर का केवल 1 यूनिट बाकी है। अगर यह फोन आपके बजट में आ रहा है, तो तुरंत इस डील का फायदा उठा लीजिए, इससे पहले की स्टॉक साफ हो जाए।

अगर आपके पास एक्सचेंज कराने के लिए पुराना फोन है, तो इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है। दरअसल, अमेजन इस फोन पर 41,050 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रहा है। लेकिन यह ध्यान रहें कि एक्सचेंज बोनस की वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी।

Samsung Galaxy Z Fold 4 5G की खासियत
सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 4 फोन में 6.2 इंच का आउटर डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज एडाप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ एचडी प्लस (2316×904 पिक्सेल) रिजॉल्यूशन है। फोन में 7.6 इंच का मेन फोल्डेबल डिस्प्ले है, जो QXGA+ डायनामिक एमोलेड 2X पैनल के साथ आता है, जिसमें 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट के साथ 2176×1812 पिक्सेल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। फोन स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट से लैस है, जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4400mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए, फोन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ वर्जन 5.2, डुअल सिम और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे ऑप्शन मिलते हैं। फोन में तीन रियर कैमरे (50 मेगापिक्सेल + 12 मेगापिक्सेल + 10 मेगापिक्सेल) मिलते हैं। सेल्फी के लिए, फोन में 10 मेगापिक्सेल का कैमरा मिलता है।

नई टाटा टियागो EV का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च; बैटरी पर लाइफ टाइम वारंटी

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट की एंट्री लेवल टियागो हैचबैक का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। अब ये फेसलिफ्ट मॉडल की सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के साथ आता है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक हैचबैक पर अपनी दूसरी कारों की तरह लाइफटाइम बैटरी वारंटी दे रही है।

साथ ही, फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 6.99 लाख रुपए रखी है। वहीं, इस कार को BaaS सर्विस के साथ भी खरीद पाएंगे।

इसके लिए कंपनी ने इसकी कीमत 4.69 लाख रुपए तय की है। यानी ग्राहकों को प्रति किलोमीटर 2.60 रुपए का खर्च आएगा। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला MG कॉमेट EV और सिट्रोन eC3 से होगा।

रेंज
टियागो EV दो बैटरी पैक ऑप्शन के दिए गए हैं, जिसमें 19.2kWh और 24kWh शामिल हैं। छोटे बैटरी वाले वर्जन से 62hp और 110Nm पावर मिलती है, जबकि बड़े बैटरी पैक से 75hp और 114Nm पावर मिलती है। 24kWh वाले वर्जन की दावा की गई MIDC रेंज अब 285km है, जो पहले 293km थी। वहीं 19.2kWh वाले वर्जन की दावा की गई रेंज थोड़ी बढ़कर 223km से 226km हो गई है।

कंपनी के मुताबिक, इसकी रियल-वर्ल्ड C75 रेंज क्रमशः 160 से 170km और 205 से 215km है। टाटा का कहना है कि टियागो EV अब 40% तेजी से चार्ज होती है। ये 18 मिनट में 100km की रेंज जोड़ देती है। यह DC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है, जिससे 30kW DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके दोनों बैटरी को 35 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। स्टैंडर्ड तौर पर, टियागो EV में 3.3kW और 7.2kW AC चार्जिंग के ऑप्शन मिलते हैं।

अपडेटेड टियागो EV में चार-लेवल वाली रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और सिटी, स्पोर्ट ड्राइव मोड भी मिलते हैं। टाटा का दावा है कि 24kWh वाला वर्जन 5.7 सेकंड में 0-60kph की स्पीड पकड़ लेता है। टाटा मोटर्स 24kWh वाले वर्जन के हाई-वोल्टेज बैटरी पैक पर पहले रजिस्टर्ड ओनर्स को लाइफटाइम अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है। 19.2kWh वाले वर्जन पर पहले की तरह ही 8 साल/1.6 लाख km की बैटरी वारंटी मिलती रहेगी।

एक्सटीरियर
अपडेटेड टियागो EV के एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें नया डिजाइन किया गया फ्रंट फेशिया मिलता है, जिसमें स्लीक LED हेडलैंप, आईब्रो जैसी नई LED DRLs और बॉडी कलर की बंद ग्रिल डिजाइन शामिल है। टाटा ने बम्पर को भी नए सिरे से डिजाइन किया है, जिसके किनारों पर नए फॉक्स एयर वेंट्स दिए गए हैं। साथ ही, कंट्रास्टिंग व्हील-आर्च क्लैडिंग के साथ नए 15-इंच के पहिए भी जोड़े हैं।

पीछे की तरफ, इस हैचबैक में अब कनेक्टेड LED टेल-लैंप और एक नया बम्पर मिलता है। इसके बाहरी हिस्से की अन्य खासियतों में डुअल-टोन ब्लैक रूफ, शार्क-फिन एंटीना और डोर के हैंडल पर क्रोम फिनिश शामिल हैं। टाट, टियागो EV को 6 कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। इसमें देहरादून ड्यू, सोबो सर्ज, पैंगोंग पल्स, माथेरान मॉनसून, प्योर ग्रे और प्रिस्टीन व्हाइट शामिल हैं।

इंटीरियर
इंटीरियर की बात कें तो, टियागो EV में पूरी तरह से नया डिजाइन किया गया डुअल-टोन डैशबोर्ड मिलता है, जिसमें एक फ्री-स्टैंडिंग 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक सेमी-डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो ब्लूटूथ फंक्शनैलिटी को भी सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि उन्होंने टियागो EV के E&E आर्किटेक्चर को काफी अपग्रेड किया है, जिसमें ज्यादा प्रोसेसिंग पावर दी गई है, ताकि यह उन सभी नए फीचर्स को सपोर्ट कर सके जो इसमें दिए गए हैं।

इनमें 40 से ज्यादा फंक्शन वाली कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, नए रियर AC वेंट्स, कूल्ड ग्लवबॉक्स, ऑटो-फोल्ड ORVMs, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 4 स्पीकर्स और एक नया रोटरी ड्राइव सेलेक्टर शामिल हैं। टियागो EV में नए डोर पैड्स, एक फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, नई ग्रे फैब्रिक अपहोल्स्ट्री और एक नया डिजाइन किया गया सेंटर कंसोल भी मिलता है, जिसमें ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाले दो वायरलेस चार्जिंग पैड्स दिए गए हैं।

सेफ्टी फीचर्स
अपडेटेड टियागो EV में अब स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स मिलते हैं, जिन्होंने पहले दिए जाने वाले डुअल-एयरबैग सेटअप की जगह ले ली है। अन्य सेफ्टी फीचर्स में ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ ESP, हिल होल्ड असिस्ट, TPMS, ब्रेकिंग द्वारा टॉर्क वेक्टरिंग और EBD के साथ ABS शामिल हैं। टियागो EV में कई व्यूइंग मोड्स वाला 360-डिग्री कैमरा और एक ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर भी मिलता है। ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और फॉलो-मी-होम हेडलैंप्स भी इसमें दिए गए हैं।

CUET UG परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव, ऐसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली। CUET UG 2026: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2026) की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है।

एनटीए ने उन उम्मीदवारों के लिए संशोधित एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिनकी परीक्षा हाल ही में स्थगित कर दी गई थी। जिन छात्रों की परीक्षा की तारीखों में बदलाव हुआ है, वे अब सीयूईटी के आधिकारिक पोर्टल cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना नया हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या है नया शेड्यूल
एनटीए ने 24 मई 2026 को एक नोटिस जारी किया था, जिसके तहत 28 मई 2026 को दोनों शिफ्टों में आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा को अचानक स्थगित कर दिया गया था। बोर्ड ने स्पष्ट किया था कि ईद-उल-अजहा (Bakrid) की त्योहार की तारीख में बदलाव होने के चलते इस परीक्षा को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया था।

अब संशोधित शेड्यूल के अनुसार, इस स्थगित परीक्षा को दो हिस्सों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण आगामी 31 मई 2026 को आयोजित होगा, जिसके एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर लाइव कर दिए गए हैं। दूसरा चरण 6 जून या 7 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा।एनटीए के अनुसार, 6 और 7 जून को परीक्षा देने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड भी जल्द ही पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन
सीयूईटी यूजी 2026 की परीक्षाएं इस महीने की शुरुआत में यानी 11 मई 2026 से देश भर के विभिन्न केंद्रों और विदेशी शहरों में शुरू हुई थीं, जो जून के पहले सप्ताह तक जारी रहेंगी। इस वर्ष इस परीक्षा के लिए कुल 15,68,866 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस परीक्षा में छात्रों को अधिकतम पांच विषयों को चुनने की छूट दी गई थी, जिसके कारण कुल 12,906 अलग-अलग विषय संयोजनों के लिए लगभग 67.5 लाख से अधिक टेस्ट सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

CUET UG 2026 Admit cards Direct Link

नया एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एक्टिव लिंक “CUET UG 2026 Rescheduled Exam Admit Card” पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो खुलने पर अपना एप्लीकेशन नंबर (Application Number) और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका नया एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

Stock Market में आज अवकाश, बैंक भी बंद, MCX शाम को खुलेगा

नई दिल्ली। बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर गुरुवार, 28 मई को भारतीय शेयर मार्केट बंद रहेंगे। बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजों पर आज किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी।

इसके चलते निवेशक आज शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं कर पाएंगे। केंद्र सरकार ने भी 28 मई को सार्वजनिक छुट्टी घोषित किया है। इसी वजह से देश के अधिकांश राज्यों में बैंक और सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे।

बकरीद गजटेड हॉलिडे होने की वजह से देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में भी अवकाश रहेगा। हालांकि, कुछ राज्यों में चांद दिखने और स्थानीय प्रशासन के फैसले के आधार पर छुट्टी की तारीख अलग हो सकती है।

BSE और NSE के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार आज इक्विटी मार्केट, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, NDS-RST और ट्राइ पार्टी रेपो सेगमेंट्स में कारोबार बंद रहेगा। यानी इस दौरान शेयर बाजार में किसी भी तरह की ट्रेडिंग गतिविधि नहीं होगी।

MCX पर शाम को खुलेगा बाजार
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में कमोडिटी ट्रेडिंग सुबह के सत्र में बंद रहेगी। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कारोबार नहीं होगा। हालांकि, शाम का सत्र सामान्य रूप से खुलेगा। शाम 5 बजे के बाद कमोडिटी मार्केट में ट्रेडिंग फिर शुरू हो जाएगी और रात 11:30 बजे/11:55 बजे तक जारी रहेगी।

मई में दूसरी बार बंद हुआ बाजार
मई 2026 में यह दूसरा बड़ा ट्रेडिंग हॉलिडे है। इससे पहले 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के कारण शेयर बाजार बंद रहा था। अब 28 मई को बकरीद की छुट्टी के चलते कारोबार नहीं हो रहा है।

युद्ध विराम के बीच ईरान ने अमेरिकी हमले दिया जवाब, एयरबेस पर ताबड़तोड़ अटैक

नई दिल्ली। US-Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच एक बात फिर युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अमेरिका के हमले के बाद अब ईरान भी हमलावर हो गया है। IRGC ने गुरुवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास एक अमेरिकी एयरबेस पर अटैक कर दिया है।

IRGC ने खुद इसकी पुष्टि की है। हालांकि यह हमला किस बेस पर हुआ है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि इससे पहले अमेरिका ने होर्मुज के पास स्थित ईरानी ठिकानों को 48 घंटों में दूसरी बार निशाना बनाया था जिससे ईरान भड़का हुआ है।

ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी तस्नीम की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी सुरक्षा बलों ने यह कार्रवाई गुरुवार तड़के स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 5 बजे की।

IRGC ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि उन्होंने अमेरिकी सेना के एक एक्टिव एयरबेस पर मिसाइलें दागी हैं। बयान में यह भी कहा गया कि यह हमला अमेरिकी सेना के हमले के जवाब में किया गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदर अब्बास हवाई अड्डे के पास हमला किया था।

इससे पहले अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ रक्षात्मक कार्रवाई की है। इस दौरान अमेरिका ने ईरान के कई ड्रोन तबाह कर दिए। अधिकारियों के बताया कि, ये ड्रोन होर्मुज में खतरा बन सकते थे।

बता दें कि दोनों देशों के बीच 28 फरवरी को भीषण जंग शुरू हो गई थी, जिसके बाद एक अस्थायी युद्धविराम हुआ था। हालांकि दोनों पक्ष लगातार एक दूसरे पर सीजफायर के उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं। वहीं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भी तनातनी बनी हुई है। अब नए हमलों में क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।