एनसीडीईएक्स पर अगस्त का धनिया वायदा 248 रुपये गिरकर 14764 रुपये पर बंद
कोटा। Kota Mandi Price Today: मिलर्स की लिवाली से सोयाबीन, चना देशी और सरसों में उछा भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को मिलर्स की लिवाली से सोयाबीन चना देशी 50 रुपये और सरसों 100 रुपये तेज़ बिकी। कमजोर उठाव से लहसुन 500 रुपये मंदा रहा।
कारोबारियों के अनुसार स्टाकिस्टों की मुनाफावसूली से एनसीडीईएक्स पर अगस्त का धनिया वायदा 248 रुपये गिरकर 14764 रुपये, अक्टूबर का 232 रुपये घटकर 15400 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 50 हजार कट्टे और लहसुन की 10 हजार कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं नया मिल लस्टर 2350 से 2400, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2400 से 2500, बेस्ट टुकड़ी 2525 से 2621, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1700 से 1900, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ नया 2100 से 2350 रुपये प्रति क्विंटल।
धान सुगन्धा 2800 से 3501, धान (1509) 3400 से 4275, धान (1847) 3200 से 4101, धान (1718-1885) 3800 से 4600 धान (पूसा-1) 3000 से 4100, धान (1401-1886) 3600 से 4130, धान दागी 1500 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 6000 से 6650, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 6600 से 6881, सरसो 7200 से 7790, अलसी 8000 से 8750, तिल्ली 7000 से 9500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 8200, उड़द 4500 से 7000, चना 5200 से 5550, चना मौसमी नया 5100 से 5400, चना पेप्सी 5100 से 5501, चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।
लहसुन 5000 से 17000, ऊटी लहसुन 16000 से 2000, मैथी 5800 से 6400, धनिया बादामी 12000 से 12500, धनिया ईगल 12500 से 13000, धनिया रंगदार 13000 से 14500 रुपये प्रति क्विंटल।

