बंद होगा mAadhaar App; नए एप में घर बैठे बदल सकेंगे नाम, पता, फोन नंबर

0
8

नई दिल्ली। UIDAI जल्द पुराने mAadhaar App को बंद करने वाला है। उसकी जगह नया Aadhaar App यूज करने के लिए कहा जा रहा है। नए Aadhaar App की खास बात यह है कि इसमें यूजर्स घर बैठे कई जरूरी काम आसानी से कर सकेंगे।

नाम, पता और मोबाइल नंबर अपडेट करने से लेकर QR आधारित Verification और Face Authentication जैसी सुविधाएं भी इसमें मिल सकती हैं। इसके अलावा नया ऐप पहले से ज्यादा यूजर फ्रेंडली और सुरक्षित बताया जा रहा है।

अगर आप भी बिना किसी परेशानी के Aadhaar सेवाओं का फायदा उठाना चाहते हैं, तो नए Aadhaar App में Registration और Login करने का तरीका अभी से जान लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

नए Aadhaar App में ऐसे करें Register

  • सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store पर जाएं और UIDAI Official Website से बताए गए आधिकारिक “Aadhaar” ऐप को डाउनलोड करें।
  • ऐप खोलने के बाद अपनी पसंद की भाषा चुनें और Continue पर टैप करें।
  • अब अपना 12 अंकों का Aadhaar Number दर्ज करें। ध्यान रखें कि आपका मोबाइल नंबर Aadhaar से लिंक होना जरूरी है।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP डालकर Verify करें।
  • कुछ यूजर्स को Face Authentication भी करना पड़ सकता है।
  • इसमें कैमरे के सामने चेहरा दिखाना होता है और स्क्रीन पर दिए गए निर्देश फॉलो करने होते हैं।
  • अब आपको 6 अंकों का MPIN सेट करना होगा। यही आपका लॉगिन पासकोड होगा।
  • प्रोसेस पूरा होते ही आपका Aadhaar प्रोफाइल ऐप में जुड़ जाएगा।
  • अब आप डिजिटल Aadhaar, QR शेयरिंग और दूसरी सेवाएं इस्तेमाल कर सकते हैं।

नए Aadhaar App में Login कैसे करें

  • Aadhaar App खोलें।
  • digit MPIN डालें।
  • अगर MPIN भूल गए हैं, तो “Forgot MPIN” पर टैप करें।
  • OTP के जरिए नया MPIN सेट करें।
  • कुछ मामलों में Face Login या OTP Login का ऑप्शन भी मिल सकता है।

नए Aadhaar App के फायदे
नया Aadhaar App पुराने mAadhaar App की तुलना में ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित है। नए Aadhaar App में Face Authentication, OTP और MPIN जैसे सिक्योरिटी फीचर्स मिलते हैं। नए ऐप में Digital Aadhaar सुरक्षित तरीके से सेव रहेगा। जरूरत पड़ने पर आप QR Code या डिजिटल शेयरिंग के जरिए अपनी पहचान दिखा सकते हैं। अब होटल, एयरपोर्ट, ऑफिस या किसी वेरिफिकेशन के दौरान पूरा Aadhaar नंबर देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

नए Aadhaar App से मोबाइल नंबर ऐसे करें अपडेट

  1. ऐप डाउनलोड करके अपने Aadhaar नंबर और OTP की मदद से Login करना होगा।
  2. Login होने के बाद होम स्क्रीन पर Update Aadhaar या Profile Update का विकल्प दिखाई देगा।
  3. यहां जाकर यूजर को Mobile Number Update ऑप्शन चुनना होगा।
  4. इसके बाद नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिस पर वेरिफिकेशन के लिए OTP भेजा जाएगा। OTP डालने के बाद ऐप Face Authentication या दूसरे वेरिफिकेशन Steps पूरा करने के लिए कह सकता है।
  5. सभी जानकारी सही भरने और वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद Update Request सबमिट करनी होगी।