Stock Market: शेयर बाजार में भूचाल, निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये डूबे

0
6

सेंसेक्स 893 अंक लुढ़क कर 76200 पर, निफ़्टी 23850 के नीचे बंद

नई दिल्ली। Stock Market Closed : घरेलू शेयर बाजारों में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 1.16 प्रतिशत या फिर 893 अंक की गिरावट के साथ 76200.68 पर बंद हुआ है।

निफ्टी 1.16 प्रतिशत या फिर 278.80 अंक टूटने के बाद 23824.10 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, सेंसेक्स की लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 6 लाख करोड़ रुपये की गिरावट देखने को मिली है।

सेंसेक्स की 30 में 28 कंपनियों के शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इंफोसिस और टीसीएस के शेयर आज 3-3 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं, टाटा स्टील के शेयरों का दाम 2.99 प्रतिशत लुढ़क गया है। बीईएल, अडानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का दाम गिर गया। मारुति और पावरग्रिड के शेयरों में आज उछाल दर्ज की गई है।

सुबह शेयर मार्केट की शुरुआत आज बेहद सुस्त रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 8 अंक नीचे 77086 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 31 अंकों की गिरावट के साथ 24071 पर खुला।