युद्ध विराम के बीच ईरान ने अमेरिकी हमले दिया जवाब, एयरबेस पर ताबड़तोड़ अटैक

0
4

नई दिल्ली। US-Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच एक बात फिर युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अमेरिका के हमले के बाद अब ईरान भी हमलावर हो गया है। IRGC ने गुरुवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास एक अमेरिकी एयरबेस पर अटैक कर दिया है।

IRGC ने खुद इसकी पुष्टि की है। हालांकि यह हमला किस बेस पर हुआ है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि इससे पहले अमेरिका ने होर्मुज के पास स्थित ईरानी ठिकानों को 48 घंटों में दूसरी बार निशाना बनाया था जिससे ईरान भड़का हुआ है।

ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी तस्नीम की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी सुरक्षा बलों ने यह कार्रवाई गुरुवार तड़के स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 5 बजे की।

IRGC ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि उन्होंने अमेरिकी सेना के एक एक्टिव एयरबेस पर मिसाइलें दागी हैं। बयान में यह भी कहा गया कि यह हमला अमेरिकी सेना के हमले के जवाब में किया गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदर अब्बास हवाई अड्डे के पास हमला किया था।

इससे पहले अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ रक्षात्मक कार्रवाई की है। इस दौरान अमेरिका ने ईरान के कई ड्रोन तबाह कर दिए। अधिकारियों के बताया कि, ये ड्रोन होर्मुज में खतरा बन सकते थे।

बता दें कि दोनों देशों के बीच 28 फरवरी को भीषण जंग शुरू हो गई थी, जिसके बाद एक अस्थायी युद्धविराम हुआ था। हालांकि दोनों पक्ष लगातार एक दूसरे पर सीजफायर के उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं। वहीं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भी तनातनी बनी हुई है। अब नए हमलों में क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।