प्रयागराज–गांधीग्राम ग्रीष्मकालीन विशेष एक्सप्रेस का संचालन 30 मई से

    0
    5

    कोटा। यात्रियों की ग्रीष्मकालीन अवकाश में बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा प्रयागराज–गांधीग्राम–प्रयागराज के मध्य ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।

    वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04111 (प्रयागराज–गांधीग्राम) 30 मई से 14 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को 14 फेरों में प्रयागराज से 16.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 01.10 बजे भरतपुर जंक्शन होते हुए उसी दिन 15.30 बजे गांधीग्राम पहुँचेगी।

    इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04112 (गांधीग्राम–प्रयागराज) 31 मई से 15 जुलाई तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को 14 फेरों में गांधीग्राम से 17.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन प्रातः 08.45 बजे भरतपुर जंक्शन होते हुए उसी दिन 20.00 बजे प्रयागराज पहुँचेगी।

    यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा जंक्शन, टुंडला जंक्शन, ईदगाह आगरा जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, बांदीकुई जंक्शन, गांधीनगर जयपुर, जयपुर जंक्शन, किशनगढ़, अजमेर जंक्शन, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, सुमेरपुर जवाई बांध, आबू रोड, पालनपुर जंक्शन, महेसाणा जंक्शन, चांदखेड़ा रोड, गांधीग्राम स्टेशनों पर ठहराव लेगी|

    सुबेदारगंज–वलसाड विशेष एक्सप्रेस का संचालन
    गाड़ी संख्या 04119 (सुबेदारगंज–वलसाड) 30 मई से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को 7 फेरों में सुबेदारगंज से 05.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन बयाना जंक्शन 17.00 बजे, गंगापुर सिटी जंक्शन 18.25 बजे, कोटा जंक्शन 20.20 बजे होते हुए अगले दिन रविवार को 09.40 बजे वलसाड पहुँचेगी।

    इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04120 (वलसाड–सुबेदारगंज) 31 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को 7 फेरों में वलसाड से 14.05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सोमवार को रात्रि 03.05 बजे कोटा जंक्शन, प्रातः 05.25 बजे गंगापुर सिटी जंक्शन, 07.23 बजे बयाना जंक्शन होते हुए उसी दिन 19.00 बजे सुबेदारगंज पहुँचेगी।

    यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में सूबेदारगंज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा जंक्शन, टुंडला जंक्शन, ईदगाह आगरा जंक्शन, बयाना जंक्शन, गंगापुर सिटी जंक्शन, कोटा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, छायापुरी, सूरत, वलसाड स्टेशनों पर ठहराव लेगी|