कोटा। श्री माहेश्वरी समाज कोटा के तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार की शाम को ग्लोबल पब्लिक स्कूल इंद्र विहार से लेकर माहेश्वरी पब्लिक स्कूल श्रीनाथपुरम तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो समाज की एकता एवं समर्पण की मिसाल बन गई।
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा (पश्चिमांचल) के उपसभापति राजेश कृष्ण बिरला ने बताया कि प्रात:8.15 भगवान शिव का सामूहिक महाभिषेक झालावाड़ रोड स्थित श्री माहेश्वरी भवन में किया गया। सांय 7.15 बजे भगवान शिव का पूजन -अर्चन करने के बाद भव्य शोभायात्रा को उर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
शोभायात्रा के बाद माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में आतिथ्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एक लाख एवं इससे अधिक सहयोग राशि देने वाले खेलकूद प्रतिभागियों एवं समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया। अंत में हजारों माहेश्वरी बंधुओं ने एकसाथ महाप्रसादी ग्रहण की।
मुख्य संयोजक महेश चंद अजमेरा ने बताया कि 11 दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोर कमेटी सदस्य समाज मंत्री बिट्ठल दास मूंदडा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र शारदा, उपाध्यक्ष नंद किशोर काल्या, सह मंत्री घनश्याम मूंदड़ा, सुरेश काबरा, प्रमोद कुमार भण्डारी, केजी माहेश्वरी, भगवान बिरला, ओम प्रकाश गट्टानी, रामचरण धूत, राजेश माहेश्वरी (जाजू), अविनाश अजमेरा, बृजगोपाल भराडिया, सरिता मोहता, श्वेता माहेश्वरी, सत्यनारायण चाण्डक सहित कई माहेश्वरी समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।
इससे पूर्व महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने झालावाड़ रोड स्थित माहेश्वरी भवन पर विधि विधान से महाशिवाभिषेक, श्री चारभुजा मंदिर सती चबूतरा पाटनपोल पर शिव पूजन व अभिषेक किया गया।
समन्वयक राजेश जाजू ने बताया कि 11 हजार एवं इससे अधिक राशि का सहयोग करने वालों ने 221 शिवलिंग का महाशिवाभिषेक किया। इस अवसर पर 11 पंडितों द्वारा सामूहिक मंत्रोचारण के साथ यह महाअभिषेक संपन्न कराया। संस्कृत वेदशाला के बटुक भी महाअभिषेक में शामिल रहे।
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक विष्णु कुमार, बजरंग कुमार, सत्य प्रकाश साबू परिवार रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने मे गोपाल हल्दिया, अम्बुज बगला, नमन तोतला, अनिल तोषनीवाल, अमित पनवाड़, शुभम बागड़ी, गोविन्द जाजू सहित कई माहेश्वरी बंधु शामिल रहे।
समन्वयक प्रमोद कुमार भण्डारी ने बताया कि उर्जा मंत्री हीरालाल नागर के हरी झण्डी दिखाते ही हजारों माहेश्वरी बंधु एकजुट होकर भगवान भोले नाथ के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में लिए चल दिए। राखी राठौड़ प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा (महिला मोर्चा), कोचिंग डायरेक्टर ओम माहेश्वरी, गोविंद माहेश्वरी एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी भी शोभायात्रा से जुड़े।
शोभायात्रा में जय महेश की पताका लेकर समाजबंधु आगे चले, जिनके पीछे घुड़सवार, शहनाई वादक आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा मार्ग में आगे भगवान शिव की सुंदर झांकी, राधाकृष्ण, शिव परिवार, भगवान हनुमान, वानर टोली के साथ, वृहद शिवलिंग आकर्षण का केन्द्र रहा। शोभायात्रा मार्ग में 31 स्वागत गेट बनाए गए और विभिन्न समाजों एवं व्यापार संघों ने शोभायात्रा का स्वागत पुष्प व फूलों से किया। अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला को विभिन्न समाजों के अध्यक्षों ने माला पहनाई।
शोभायात्रा में ओम नम:शिवाए- बम—बम शिव का डमरू बाजे रे.. मेरे सिर पर रख दो बाबा..मेरी लगी श्याम संग प्रीत, कीर्तन की है रात आदि भजनों से गोविंद माहेश्वरी ने माहेश्वरी बंधुओं को बंधा रखा। गोविंद माहेश्वरी के भजनो की धुनों पर नाचते और महादेव के जयकारों के शोभायात्रा में बढते चले गए। कोषाध्यक्ष राजेन्द्र शारदा ने बताया कि शोभायात्रा के प्रमुख सहयोगकर्ता एलन मानधना परिवार व ओम माहेश्वरी, प्रमोद,नवल सहित समस्त केरियर पांईंट तथा खुवाल परिवार रहा।
केजी जाखेटिया ने बताया कि शोभा यात्रा में सभी माहेश्वरी बंधु पारम्परिक परिवेश पुरुष वर्ग सफेद कुर्ता-पायजामा तथा महिला वर्ग केसरिया, पीली साडी पहनकर कर सम्मिलित हुई। शोभा यात्रा में सामाजिक, धार्मिक झांकियां, बैंड बाजे, शहनाई नगाड़ा ढोल एवं गोविंद माहेश्वरी (मानधना) ने भजनों की बयार बहाई।
मंत्री बिट्ठलदास मूंदडा ने बताया कि शोभायात्रा जवाहर नगर थाना, महावीर नगर तृतीय, मीरा मार्केट, हनुमान मंदिर होती हुई माहेश्वरी पब्लिक स्कूल श्रीनाथपुरम पहुची।
माहेश्वरी समाज उपाध्यक्ष नन्द किशोर काल्या ने बताया कि भव्य शोभा यात्रा का पूरे मार्ग में सर्व समाज, व्यापारिक संगठन, सामाजिक संगठनों, राजनैतिक प्रतिनिधियो, माहेश्वरी परिवारों द्वारा पुष्प वर्षा, शीतल पेय से स्वागत किया। शोभायात्रा मार्ग को सड़क को नीले, गुलाबी व सफेद रंग की रंगोली से रेखा बना कर प्रदर्शित किया गया।
लोक सभा स्पीकर का बधाई सन्देश
आतिथ्य समारोह के दौरान लोक सभा स्पीकर का शुभकामना संदेश का वीडियो सुनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी समाज बंधुओं को महेश जयंती की शुभकामना प्रेषित की।



