टी. रविकांत मुख्यमंत्री शर्मा के प्रमुख सचिव होंगे, दो अन्य अधिकारियों को भी नियुक्त किया

0
44

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल ने शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद ब्यूरोक्रेसी में बदलाव करते हुए वरिष्ठ आईएएस टी. रविकांत को प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। साथ ही आईएएस आनंदी की सचिव और आईएएस सौम्या झा की संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्ति की गई है। जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति अस्थाई तौर पर की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्मिक विभाग ने तीनों अधिकारियों की अस्थाई तौर पर इस पद पर नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। तीनों ही अधिकारी अपने वर्तमान पद पर कार्य करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय का काम भी देखेंगे।

कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। टी रविकांत फिलहाल चिकित्सा और यूडीएच का कामकाज देख रहे थे। इसके साथ ही आईएएस आनंदी को सचिव और सौम्या झा को मुख्यमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। आईएएस टी. रविकांत पहले भी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के सचिव रहे चुके है। ब्यूरोक्रेस मे साथ सुथरे चेहरे माने जाते हैं। विभिन्न पदों रहते हुए सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए जाने जाते है।

1998 बैच के आईएएस है टी रविकांत
उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 1998 बैच के अधिकारी रविकांत इससे पहले राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के निदेशक और विशिष्ट शासन सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय के विशिष्ट सचिव और कोटा, झुंझुनूं, भरतपुर, हनुमानगढ़ और बांसवाड़ा में कलेक्टर के पद पर रह चुके हैं। इससे पहले अशोक गहलोत का प्रमुख सचिव आईएएस कुलदीप रांका को बनाया था। लेकिन राज्य में सत्ता परिवर्तन होने के साथ ही ब्यूरोक्रेसी में बदलाव की शुरुआत हो गई है।