Stock Market रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला, सेंसेक्स 80 हजारी, निफ्टी 25 हजार

0
16

मुंबई। Stock Market Opened: जून के आखिरी कारोबारी दिन यानी 28 जून शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी नए रिकॉर्ड बना कर खुले हैं। सेंसेक्स अपने कदम 80000 के लेवल की ओर मजबूती से बढ़ा चुका है। जबकि, निफ्टी 25000 की ओर चल पड़ा है। आज बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पहली बार 79457 के लेवल पर खुला। जबकि, निफटी 41 अंक ऊपर 24085 पर।

अगले सोमवार से जुलाई का महीना शुरू हो जाएगा। इस महीने शेयर बाजार ने ऑल-टाइम हाई के साख क्रैश के रिकॉर्ड भी बनाए हैं। 4 जून को शेयर बाजार में 4 साल में सबसे बड़ी गिरावट आई थी। वहीं, बीते सत्र में स्टॉक मार्केट के दोनों एक्सचेंज ऑल-टाइम हाई पर पहुंचकर बंद हुए थे। शेयर मार्केट आज भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुलने के चंद मिनट बाद ही लगातार चौथे दिन नया इतिहास रच दिया है। सेंसेक्स ने आज फिर 79,546 का नया हाई बनाया। जबकि, निफ्टी 24,124 पर पहुंच गया।

निफ्टी टॉप गेनर
निफ्टी टॉप गेनर में डॉक्टर रेड्डी लैब्स, दिविस लैब्स, ओएनजीसी, हिन्डाल्को और कोल इंडिया जैसे स्टॉक्स थे। जबकि, टॉप लूजर में अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स और मारुति।

कल भी रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन था
बता दें 27 जून को सेंसेक्स ने नए शिखर 79396.03 और निफ्टी 50 ने 24087.45 को छुआ। इससे पहले 26 जून को सेंसेक्स 78759.4 और निफ्टी 23,889.90 के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचे था। जबकि, 25 जून को सेंसेक्स ने 78164.71 नया ऑल टाइम हाई बनाया और निफ्टी ने 23,754.15 पर पहुंच कर इतिहास रच दिया।