मजबूत वैश्विक रूझानों से सेंसेक्स 61 हजार और निफ़्टी 18 हजार के पास

0
241

मुंबई। मजबूत वैश्विक रूझानों और विदेशी कोषों की ताजा आवक के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी हुई। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 563.09 अंक चढ़कर 60,522.94 पर पहुंच गया। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 161.55 अंक बढ़कर 17,948.35 पर पहुंच गया। फ़िलहाल मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 587.2 अंक उछल कर 60,547.05 और निफ़्टी 172.05 अंक बढ़कर 17,958.85 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, मारुति, डॉ रेड्डीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर और महिंद्रा एंड महिंद्रा बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एनटीपीसी और टाटा स्टील में गिरावट हुई।

शुक्रवार को सेंसेक्स 203.01 अंक या 0.34 प्रतिशत चढ़कर 59,959.85 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 49.85 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 17,786.80 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,568.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अन्य एशियाई बाजारों में सोल, तोक्यो और हांगकांग के बाजार हरे निशान में थे, जबकि शंघाई कमजोर था। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 95.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।