Vivo Y21T स्मार्टफोन 50MP रियर कैमरे के साथ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

0
218

नई दिल्ली। वीवो का नया Vivo Y21T स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 50MP रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन स्लिम डिजाइन में आएगा। फोन की थिकनेस 8mm है। फोन 3 जनवरी 2022 यानी आज से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन दो कलर ऑप्शन मिडनाइट ब्लू और पर्ल व्हाइट में आएगा।

कीमत और ऑफर्स: Vivo Y21 स्मार्टफोन को वीवो इंडिया ई-स्टोर से खरीदा जा सकेगा। Vivo Y21T स्मार्टफोन का 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज ऑप्शन 16,490 रुपये में आएगा। फोन 2 जीबी एक्सटेंडेड रैम सपोर्ट के साथ आएगा। साथ ही 1 जीबी एक्स्ट्रा स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन्स: Vivo Y21T स्मार्टफोन 6.58 इंच फुल एचडी प्लस Incell के साथ आएगा। जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 2408 ×1080 पिक्सल है। फोन में 90Hz रिफ्रेस्ड रेट सपोर्ट दिया गया है। Vivo Y21 स्मार्टफोन में Snapdragon 680 प्रोसेसर सपोर्ट दिया गया है। फोन एंड्राइड 12 बेस्ड FunTouch ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कियाय गया है।

कैमरा: Vivo Y21 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50MP है। इसके अलावा 2MP सुपर माइक्रो कैमरा और 2MP बोकेह कैमरा सपोर्ट दिया गया है। फोन में पोर्टेट मोड, सुपर एचडीआर और सुपर नाइट मोड सपोर्ट दिया गया है। फोन के फ्रंड में 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जिसे 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

आई प्रोटेक्शन: फोन को आई प्रोटेक्शन मोड दिया गया है। फोन में फास्ट और एक्यूरेट साइज फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट दिया गया है। फोन में मल्टी टर्बो 5.0 इनहैंस डेटा कनेक्शन, सिस्टम प्रोसेर स्पीड और पावर सेविंग परफॉर्मेंस का सपोर्ट मिलेगा। फोन अल्ट्रा मोड सपोर्ट के साथ आएगा।