Stock Market: सेंसेक्स डे हाई से फिसलकर 73131 पर, निफ्टी 22600 से नीचे

0
12

नई दिल्ली। Stock Market Update 11:05 AM :  शेयर बाजार में भारी उतार चढ़ाव के बीच निफ्टी फिर से लाल हो गया है। इसमें 9 अंकों की कमी है और 22590 पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स भी 73491 के डे हाई से फिसलकर 73131 पर आ गया है। इसमें महज 7 अंकों की तेजी है।

एक समय यह 72514 के लेवल तक फिसल चुका था। निफ्टी मिडकैप सलेक्ट लाल तो स्मॉलकैप 100 में मामूली तेजी है। बैंक निफ्टी, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो, आईटी, मीडिया, पीएसयू बैंक लाल निशान पर हैं। मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक, रियलटी, हेल्थ केयर में तेजी है, लेकिन सभी 1 प्रतिशत से नीचे हैं।

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला सोमवार 26 अक्टूबर को भी जारी रहा। सेंसेक्स 312 अंक नीचे 72811 और निफ्टी 100 अंक से अधिक टूटकर 22470 पर आ गया। इससे पहले बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 73000 के नीचे खुला।

यह पिछले बंद के मुकाबले 133 अंक नीचे 72990 पर ओपन हुआ। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 75 अंकों के नुकसान के साथ 22524 के लेवल से सोमवार के कारोबार की शुरुआत की।

सेंसेक्स और निफ़्टी के लिए ग्लोबल मार्केट संकेत

  • गिफ्ट निफ्टी
    सोमवार सुबह गिफ्ट निफ्टी करीब 22,535 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले बंद स्तर से लगभग 72 अंक या 0.32 प्रतिशत नीचे था। इससे भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत की आशंका बढ़ गई है।
  • एशियाई बाजार
    सोमवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी बाजार खुलते ही सूचकांक 0.92 प्रतिशत गिरकर 5,499 पर आ गया। निवेशक प्रमुख सेमीकंडक्टर कंपनियों के नतीजों और अमेरिकी फेड के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। पिछले सप्ताह कोस्पी में 2.08 प्रतिशत की गिरावट आई थी। जापान में भी बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई, लेकिन बाद में निक्केई 225 संभलकर करीब 0.2 प्रतिशत की बढ़त पर कारोबार करने लगा। Kioxia और SoftBank के शेयरों में तेजी से इसे सहारा मिला।