बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 1400 अंक फिसला, निवेशकों के 5 लाख करोड़ डूबे

0
14

नई दिल्ली। Stock Market Update 2:30 PM: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को दमदार तेजी के साथ खुले। मजबूत ग्लोबल संकेतों और तिमाही नतीजों समेत हैवीवेट्स में खरीदारी से बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ खुले, जो फिलहाल दिन के ऊपरी स्तरों से फिसल गए हैं। सेंसेक्स 74682 से टूटकर 73740 के पास आ गया है। निफ्टी भी गिरकर 22800 के पास कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 1.11 फीसदी गिरकर 22,888 पर आ गया था।  

30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज दिन (1.50 PM) में 1400 अंक तक गिर गया था। इस दौरान शेयर बाजार में कोहराम जैसी स्थिति हो गई। हालांकि, बाद में बाजार ने रिकवरी की कोशिश की, लेकिन फिर से इसमें गिरावट नजर आई।

वहीं, आज मार्केट बंद के दौरान निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए। स्टॉक एक्सचेंज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपये घटकर 468 लाख करोड़ रुपये से भी नीचे आ गया।

बाजार में ऊपरी स्तरों से कमजोरी देखने को मिल रही। ऑटो, मेटल और मिडकैप शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार पर दबाव बना है। निफ्टी मेटल और ऑटो इंडेक्स 1-1 फीसदी फिसल गए हैं। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स सवा फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है। निफ्टी में आयशर मोटर और बजाज ऑटो 1 से 2 फीसदी फिसल गए हैं।

दूसरी ओर IT और PSU बैंक सेयरों में जोश है। निफ्टी IT इंडेक्स 2.4 फीसदी उछल गया है। निफ्टी के टॉप गेनर्स में इंफोसिस, RIL और TCS शामिल हैं, जिनमें 2.5 से 3.2 फीसदी तक की तेजी है।

हालांकि, कंपनियों के तिमाही नतीजों के चलते कुछ शेयरों में गिरावट भी दर्ज की गई। आज निवेशकों की नजर बजाज फाइनेंस, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, हिंदुस्तान जिंक, वारी रिन्यूएबल, पिरामल फाइनेंस, शोभा, जस्ट डायल, इंफोसिस और कई अन्य कंपनियों के शेयरों पर है । तिमाही नतीजों, नए ऑर्डर और कारोबार से जुड़ी घोषणाओं के कारण इन स्टॉक्स में हलचल देखने को मिली।

बाजार में खरीदारी के बीच IT सेक्टर के शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। शुरुआती कारोबार में ही Nifty IT इंडेक्स करीब 2% चढ़ गया। इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज जैसे बड़े IT शेयरों में तेजी रही।एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर 2.23% बढ़कर 1,410.70 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, Dalmia Bharat के शेयर में भी खरीदारी दिखी। कंपनी का शेयर 2.04% की तेजी के साथ 1,655.70 रुपये पर कारोबार करता नजर आया।

SML महिंद्रा का मुनाफा 44% गिरा
SML Mahindra के निवेशकों के लिए दूसरी तिमाही के नतीजे निराशाजनक रहे। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 44.4% गिरकर 11.7 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 21.1 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। हालांकि, कंपनी की आय में बढ़ोतरी हुई। दूसरी तिमाही में रेवेन्यू 20.7% बढ़कर 669.8 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 555.1 करोड़ रुपये था। मुनाफे में गिरावट के बीच SML Mahindra का शेयर 9.06% टूटकर 5,572.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दिन के दौरान शेयर ने 5,514.75 रुपये का निचला स्तर भी छुआ।