नई दिल्ली। Stock Market Closed : भारतीय शेयर बाजारों में 4 शुक्रवार को 4 ट्रेडिंग सेशन बाद हरियाली देखने को मिली। बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। घरेलू बाजारों को मजबूत ग्लोबल संकेतों से सपोर्ट मिला। बीएसई सेंसेक्स 362 अंक चढ़कर 76,515.43 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने कारोबारी सेशन के दौरान 76,883 का हाई भी बनाया। निफ्टी भी 24 अंकों की मजबूती के साथ 23,897 पर बंद हुआ।
बाजार की तेजी में मेटल शेयरों में चमक देखने को मिली। निफ्टी मेटल इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ। फाइनेंशियल सर्विसेज और मीडिया सेक्टर के इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए। जबकि रियल्टी, फार्मा और IT सेक्टर में कमजोरी की वजह से सेक्टोरल इंडेक्स 0.90 फीसदी तक टूटकर बंद हुए।
सेंसेक्स आज 76,657.02 के लेवल पर खुला। इसका आज का हाई 76,883.14 और लो 76,515.43 रहा। मार्केट बंद के दौरान सेंसेक्स 0.48 फीसदी उछलकर 76,515.43 पर बंद हुआ।
निफ्टी की आज की ओपनिंग 23,910.90 के स्तर पर रही। इसका आज का हाई 24,005.75 और लो 23,895.85 रहा। मार्केट बंद के दौरान निफ्टी 0.10 फीसदी उछलकर 23,897.70 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयरों में तेजी दिखी। इनमें सबसे अधिक बढ़त टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज में देखी गई। टाटा स्टील जहां 2.91 फीसदी उछलकर हरे निशान में 189 पर बंद हुआ, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.61 फीसदी तेजी के साथ 1322 के लेवल पर बंद हुआ। इनके अलावा बजाज फाइनेंस में 1.47 फीसदी, ट्रेंट में 1.34 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 1.33 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 1.30 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.15 फीसदी और इन्फोसिस में 0.18 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
निफ्टी टॉप गेनर एंड टॉप लूजर
निफ्टी में शामिल 27 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 23 शेयर लाल निशान में बंद हुए। SBI लाइफ का शेयर 3.5 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा। टाटा स्टील, HDFC लाइफ समेत रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1-2 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। जबकि HCL टेक, भारती एयरटेल समेत मारुति के शेयरों में 1-2 फीसदी की गिरावट रही।

