हुंडई ने SUV Tucson के 5th जेनरेशन को किया लॉन्च, जानिए फीचर्स

0
6

नई दिल्ली। हुंडई ने अपनी पॉप्युलर SUV Tucson के 5th जेनरेशन को अनवील कर दिया है। नई टूसॉन को मौजूदा मॉडल के लॉन्च के करीब 6 साल बाद लाया किया गया है। न्यू जेनरेशन एसयूवी में कंपनी ने डिजाइन से लेकर केबिन स्पेस तक बड़े बदलाव किए हैं।

इसका एक्सटीरियर पहले के मुकाबले ज्यादा बॉक्सी और दमदार है, जबकि अंदर कनेक्टेड स्क्रीन और प्रीमियम इंटीरियर के साथ इसे ज्यादा मॉडर्न बनाने की कोशिश की गई है। आइए जानते हैं कि हुंडई की नई टूसॉन में और क्या कुछ खास है।

बॉक्सी और बिल्कुल नया डिजाइन
नई टूसॉन का सबसे बड़ा बदलाव इसका डिजाइन है। पुराने मॉडल की शार्प बॉडी लाइन्स की जगह अब ज्यादा सीधा और बॉक्सी लुक दिया गया है। फ्रंट में एक स्लिम फुल-विड्थ लाइट बार दी गई है, जिसके नीचे ब्लैक-आउट ग्रिल सेक्शन मिलता है। इसके अलावा दोनों साइड पर वर्टिकल LED DRLs दिए गए हैं, जिन्हें कंपनी ने H-Edge Lighting नाम दिया है। हुंडई के अनुसार ये लाइटिंग कंपनी की नई ‘Art of Steel’ डिजाइन लैंग्वेज का हिस्सा है। नई टूसॉन का रियर लुक भी बदला हुआ है। टेलगेट पर कनेक्टेड LED लाइट बार दी गई है, जिसके दोनों एज पर वर्टिकल रेड लाइट एलिमेंट हैं। बीच में कंपनी का लोगो और उसके नीचे ‘TUCSON’ लिखा हुआ है। इसके अलावा स्क्वेयर व्हील आर्च, लगभग वर्टिकल रियर विंडस्क्रीन और उठा हुआ रूफ स्पॉयलर एसयूवी के लुक को और ज्यादा रगेड बनाता है।

पहले से ज्यादा बड़ी
नई टूसॉन के डायमेंशन भी बढ़े हैं। इसकी लंबाई 4,700 mm, चौड़ाई 1,905 mm और ऊंचाई 1,685 mm है, जबकि व्हीलबेस 2,785 mm का है। मौजूदा मॉडल की तुलना में लंबाई 60 mm और व्हीलबेस 30 mm बढ़ा है। वहीं, चौड़ाई में भी 40 mm की बढ़ोतरी हुई है। इसका फायदा खासतौर पर पीछे बैठने वाले लोगों को मिलेगा। सेकेंड रो में हेडरूम अब 1,031 mm है, जो पहले से 29 mm ज्यादा है। पीछे के दरवाजों के खुलने का एंगल भी 73 डिग्री से बढ़ाकर 83 डिग्री कर दिया गया है। इससे पीछे बैठने और उतरने में ज्यादा आसानी होगी।

प्रीमियम केबिन
केबिन में भी टूसॉन को पूरी तरह नया लुक दिया गया है। डैशबोर्ड पर एक ही हाउसिंग के अंदर दो कनेक्टेड स्क्रीन दी गई हैं। इनमें बाईं तरफ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दाईं तरफ बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम है, जिसमें नेविगेशन और मीडिया फंक्शन मिलेंगे। ड्राइवर के सामने टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसमें फिजिकल बटन मौजूद हैं। डैशबोर्ड और डोर पैनल के निचले हिस्से में ऑरेंज टोन वाली एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है। इसके साथ हल्के रंग की लेदर अपहोल्स्ट्री सीटों और डोर ट्रिम को प्रीमियम लुक देती है।

नया XRT वेरिएंट
नई टूसॉन के साथ हुंडई ने XRT ट्रिम भी ऐड किया है। यह वेरिएंट उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो ज्यादा आउटडोर और एडवेंचर-ओरिएंटेड एसयूवी चाहते हैं। XRT में स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में ज्यादा रगेड डिजाइन ट्रीटमेंट दिया गया है। लॉन्च के समय एसयूवी को कुल आठ एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इनमें पांच नए रंग शामिल हैं, जिनके नाम सेरेनिटी वाइट पर्ल, ड्रिफ्टवुड ग्रे मैट और ड्रिफ्टवुड ग्रे मेटैलिक भी हैं।

पावरट्रेन
हुंडई ने फिलहाल नई टूसॉन के इंजन और पावरट्रेन की पूरी जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, मौजूदा मॉडल में हाइब्रिड और नॉन-हाइब्रिड दोनों ऑप्शन उपलब्ध हैं और इसलिए नई जनरेशन में भी इन पावरट्रेन ऑप्शन्स को जारी रखने की उम्मीद है।