कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को आवक की कमी से लहसुन मिडियम 200 रुपये ऊंचा बिका। मिलर्स की लिवाली से चना, गेहूं 50-50 रुपये, सोयाबीन 150 रुपये और सरसों 100 रुपये उछल गई। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 1.80 लाख कट्टे और लहसुन की 3000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं मिल क्वालिटी 2850 से 2951, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2950 से 3025, बेस्ट टुकड़ी 3025 से 3150, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 1750 से 2650, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल। धान (1509) नया 3400 से 4201, धान (1847) 3400 से 4100, धान (1718) 4200 से 4660 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 5800 से 7255, सरसो 8000 से 8751, अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 12000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8000, उड़द नया 4500 से 8600, चना देशी 6500 से 6850, चना मौसमी नया 5800 से 6750, चना पेप्सी 5800 से 6751, चना डंकी 5200 से 6300, चना काबुली 5500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल ।
लहसुन 5000 से 19500, मैथी 5800 से 6700 धनिया बादामी 14500 से 15200, धनिया ईगल 15000 से 15500, धनिया रंगदार 16000 से 17500 रुपये प्रति क्विंटल।

