नई दिल्ली। Stock Market Closed : घरेलु शेयर बाजार बुधवार को लाल निशान पर बंद हुए। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन 0.19 प्रतिशत या फिर 143 अंक की गिरावट के साथ 73709.69 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी आज 0.34 प्रतिशत या फिर 77.60 अंक की गिरावट के साथ 22811.35 अंक पर बंद हुआ है।
इस गिरावट के माहौल में भी एचसीएल, इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयरों की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, टीसीएस के शेयरों का दाम आज करीब 3 प्रतिशत की उछाल के साथ बंद हुआ है। अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस, आईटीसी के शेयरों में भी उछाल दर्ज की गई। दूसरी तरफ से बजाज फाइनेंस, इटरनल, ट्रेंट के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुबह तेजी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 650 अंक चढ़ गया, जबकि Nifty 23,000 के ऊपर पहुंच गया। IT और Oil & Gas सेक्टर के शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला।
इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज जैसे IT शेयरों में मजबूती दिखी। इसके बाद मार्केट में गिरावट दर्ज की गई। कंपनियों के तिमाही नतीजों के चलते कुछ शेयरों में गिरावट भी दर्ज की गई। सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा टूट गया और Nifty भी 22,800 के नीचे लुढ़क गया।

