कोटा। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु आजमगढ़–बांद्रा टर्मिनस–आजमगढ़ विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 05183 (आजमगढ़–बांद्रा टर्मिनस) का संचालन प्रत्येक शनिवार को 18 जुलाई से 26 सितम्बर तक कुल 11 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन आजमगढ़ स्टेशन से रात्रि 22.30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मार्ग में रविवार को बयाना स्टेशन पर 15.30 बजे एवं कोटा स्टेशन पर 19.00 बजे ठहरते हुए सोमवार को प्रातः 08.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05184 (बांद्रा टर्मिनस–आजमगढ़) का संचालन प्रत्येक सोमवार को 20 जुलाई से 28. सितम्बर तक कुल 11 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस स्टेशन से सोमवार प्रातः 10.45 बजे प्रस्थान कर मंगलवार को कोटा स्टेशन पर 01.20 बजे एवं बयाना स्टेशन पर 05.45 बजे ठहरते हुए बुधवार को 00.25 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।
यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में आजमगढ़, मुहम्मदाबाद, मऊ जंक्शन, औंड़िहार जंक्शन, बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला जंक्शन, इदगाह आगरा जंक्शन, बयाना, कोटा, नागदा जंक्शन, रतलाम, वडोदरा जंक्शन, सूरत, बोरीवली एवं बांद्रा टर्मिनस स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी।
इस विशेष ट्रेन में 08 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकॉनमी , 08 शयनयान श्रेणी एवं 02 सामान्य श्रेणी सहित कुल 20 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।

