नई दिल्ली। GST collections in October 2026: जीएसटी कलेक्शन के मोर्चे पर अच्छी खबर दिवाली से पहले आ गई है। सरकार की तरफ से 1 नवंबर 2026 को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर महीने में कुल जीएसटी कलेक्शन 2.31 लाख करोड़ रुपये रहा है।
सालाना आधार पर जीएसटी कलेक्शन में 22.90 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। अप्रैल के बाद इस वित्त वर्ष में अक्टूबर के महीने में सबसे अधिक जीएसटी कलेक्शन हुआ है। बता दें, यह लगातार चौथा महीना है जब जीएसटी कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।
इस फाइनेंशियल ईयर के पहले 7 महीने में कुल जीएसटी कलेक्शन सरकार ने 14.78 लाख करोड़ रुपये का किया है। पिछले साल इसी पीरियड की तुलना में इस बार 13.20 प्रतिशत अधिक जीएसटी कलेक्शन हुआ है।
ग्रॉस डोमेस्टिक रेवन्यू 15.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ अक्टूबर के महीने में 1.59 लाख करोड़ रुपये रहा है। वहीं, इंपोर्ट्स से रेवन्यू 44.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 72246 करोड़ रुपये रहा है। बता दें, अक्टूबर के महीने में कुल 27934 करोड़ रुपये का रिफंड भी हुआ है। जोकि सालाना आधार पर 6.5 प्रतिशत अधिक है।
अक्टूबर के महीने में सेंट्रल जीएसटी 42935 करोड़ रुपये रहा है। स्टेट जीएसटी 51340 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, इंटीग्रेटेड जीएसटी 1.37 लाख करोड़ रुपये रहा है। बता दें, रिफंड को एडजस्ट करने के बाद नेट जीएसटी रेवन्यू 25.60 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2.03 करोड़ रुपये रहा है।
किस स्टेट से कितना जीएसटी कलेक्शन
महाराष्ट्र से सबसे अधिक जीएसटी कलेक्शन हुआ है। अकेले इस राज्य से सरकार ने 35150 करोड़ रुपये की कमाई की है। जोकि पिछले साल की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है। कर्नाटक में जीएसटी कलेक्शन 15922 करोड़ रुपये रहा है। यह भी सालाना आधार पर 18 प्रतिशत अधिक है। गुजरात से इस बार कुल 13516 करोड़ रुपये जीएसटी कलेक्ट हुआ है। यह पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है।
यूपी से 10235 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन रहा है। हरियाणा से कुल 11529 करोड़ रुपये, दिल्ली से 9298 करोड़ रुपये, पंजाब से 2856 करोड़ रुपये जीएसटी कलेक्ट हुआ है। बता दें, मध्य प्रदेश के जीएसटी कलेक्शन में सालाना आधार पर 29 प्रतिशत और झारखंड ने इस बार पिछले वर्ष की तुलना में 31 प्रतिशत अधिक जीएसटी अक्टूबर के महीने में कलेक्ट किया है। पश्चिम बंगाल में 6055 करोड़ रुपये और केरल में 3486 करोड़ रुपये जीएसटी कलेक्ट हुआ है।

