नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट की बिग बैंग दिवाली सेल में Samsung Galaxy S25 FE पर Flipkart पर शानदार डील मिल रही है। कंपनी ने इस फोन को भारत में 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। हालांकि, अब यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 44,999 रुपये में लिस्टेड है।
बड़ा डिस्काउंट
Samsung Galaxy S25 FE को फ्लिपकार्ट की सेल में 15,000 रुपये सस्ते में बेचा जा रहा है, बता दें कि भारत में इस 59,999 रुपये में पेश किया था। लेकिन फिलहाल Flipkart पर यह फोन 44,999 रुपये में मिल रहा है।
बैंक ऑफर
Flipkart पर मिल रही सीधी छूट के अलावा बैंक ऑफर का फायदा भी उठाया जा सकता है। Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड या Flipkart SBI बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 40,999 रुपये हो जाती है।
एक्सचेंज ऑफर्स
अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो उसे एक्सचेंज करके भी कीमत कम कर सकते हैं। Flipkart पर पुराने फोन के बदले अधिकतम 30,950 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। हालांकि, यह रकम हर ग्राहक को नहीं मिलेगी। पुराने फोन का ब्रांड, मॉडल, काम करने की स्थिति और उसकी स्क्रीन समेत अन्य चीजों पर एक्सचेंज वैल्यू तय होगी।
AMOLED डिस्प्ले
Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है, जिससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन पर कंटेंट देखने में मदद मिलती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus+ दिया गया है। फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है।
प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Samsung का Exynos 2400 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR5X RAM मिलती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर आधारित One UI 8 के साथ आता है। Samsung ने इस डिवाइस के लिए 7 साल तक Android OS अपग्रेड और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
दमदार कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S25 FE में पीछे की तरफ तीन कैमरे दिए गए हैं। इसका मुख्य कैमरा 50MP का है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। टेलीफोटो कैमरे के जरिए 3x ऑप्टिकल जूम किया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

