कोटा। Kota District Roller Skating Championship 2026: कोटा रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा स्थानीय मल्टीपरपज स्कूल परिसर में जिला स्तरीय ‘रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026’ का शानदार आयोजन किया गया।
यह प्रतियोगिता राजस्थान रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन से संबद्धता तथा ‘रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के तत्वावधान में आयोजित की गई। इस चैंपियनशिप में कोटा जिले के विभिन्न विद्यालयों, अकादमियों और क्लबों के बालक-बालिकाओं ने भारी संख्या में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष जानकीलाल नायक ‘जोंटी’ ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश बिरला उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथित्व की भूमिका विधायक संदीप शर्मा ने निभाई। जिन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
समारोह में भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक मीणा, कोटा शहर जिला अध्यक्ष (एसटी मोर्चा) रामजी मीणा, पूर्व पार्षद प्रतिभा माली तथा भाजपा युवा नेता लालचंद नायक भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे।
इस दौरान विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से जमीनी स्तर पर छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है। राजेश बिरला ने कहा कि युवाओं में खेल भावना, शारीरिक फिटनेस और स्केटिंग के प्रति रुचि को बढ़ाने में चेंपियनशिप उपयोगी साबित होंगी।
एसोसिएशन के महासचिव मोहसिन खान ने बताया कि चैंपियनशिप में अंडर-6 से लेकर 19 वर्ष तक के विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया।
प्रतियोगिता में मुख्य रूप से ट्रैक इवेंट्स आयोजित किए गए। जहाँ नन्हे और युवा स्केटर्स ने ट्रैक पर अपनी हैरतअंगेज गति, बेहतरीन शारीरिक संतुलन और उत्कृष्ट स्केटिंग कौशल का प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों और खेल प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम
विभिन्न आयु और स्पर्धा वर्गों में पदक विजेताओं की सूची इस प्रकार है:
- स्वर्ण पदक: अश्मिका गौर, चहल देटवाल, रियान वशिष्ठ, प्रियांश पौराणिक, अद्विक मित्तल, प्रिशा अग्रवाल, मानवेंद्र सिंह, देबोस्मिता प्रधान, प्रीतिश अग्रवाल, दृष्टि तंवर, धीर चावला, अवधेश गुर्जर, नवी गुप्ता, और शगुन कौर।
- रजत पदक: धृति ढिल्लन, श्री लता, रुद्रांश, महीप गुप्ता, प्रथा सिंह, रूद्र सिंह, दीक्षित, माहित सिंह, और रक्षित।
- कांस्य पदक: गव्यू शर्मा, दुर्वंक शर्मा, मीमांश कालरा, रुपाली सुमन, धार्मिक जैन, कृष्णा त्रिवेदी, वेद डी, धार्विक जैन, और धानवी।
- इसके साथ ही दिग्विजय प्रजापति और एंजेल हबीब ने भी अपने आयु वर्ग में शानदार तकनीकी प्रदर्शन कर प्रशंसा प्राप्त की।

