कोटा। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन द्वारा लंदन में आयोजित वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट में हाड़ौती के पर्यटन स्थलों का शानदार प्रदर्शन किया गया। फेडरेशन के पांडाल में आने वाले विदेशी एवं अन्य विजिटर्स का राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा पहनाकर स्वागत किया गया। पांडाल में प्रदर्शित हाड़ौती के पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों एवं प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर विदेशी विजिटर्स काफी अभिभूत हुए।
होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी एवं महासचिव संदीप पाडिया ने बताया कि वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट में हाड़ौती के पर्यटन स्थलों का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया है। यहां आने वाले विदेशी विजिटर्स ने हाड़ौती के पर्यटन की विविधता को देखकर काफी प्रसन्नता व्यक्त की।
विजिटर्स ने बताया कि अब तक राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर एवं उदयपुर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को ही अधिक प्राथमिकता दी जाती रही है, लेकिन हाड़ौती में पर्यटन की जो विविधता मौजूद है, वह बेहद आकर्षक और अनूठी है।
यहां पुरातात्विक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरें, वन्यजीव, घने जंगल, जल पर्यटन एवं आधुनिक शैली के पर्यटन स्थलों का अद्भुत समावेश है। इन सभी विशेषताओं को देखते हुए विजिटर्स ने हाड़ौती को राजस्थान की एक नई और महत्वपूर्ण पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की संभावनाएं जताईं।
माहेश्वरी ने कहा कि वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट में हाड़ौती की टीम की भागीदारी पूर्णतया सफल रही है। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर हाड़ौती के पर्यटन स्थलों को जिस तरह की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

