टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 33 हजार रुपये तक महंगी, जानिए वैरिएंट वाइज नई कीमत

0
23

नई दिल्ली। प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ने की वजह से टोयोटा ने अपनी लोकप्रिय MPV इनोवा क्रिस्टा की कीमतें बढ़ा दी हैं। वैरिएंट के हिसाब से कीमतों में 22,000 रुपए से लेकर 33,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद अब इनोवा क्रिस्टा की नई एक्स-शोरूम कीमतें 19.95 लाख रुपए से 27.10 लाख रुपए के बीच हो गई हैं।

इस साल जून में इसके फेसलिफ्ट वर्जन के लॉन्च होने के बाद से इसमें कोई बड़ा अपडेट नहीं किया गया है। इनोवा क्रिस्टा में 5 मुख्य ट्रिम लेवल आते हैं, जिसमें G, GX, GX+, VX और ZX शामिल हैं। फीचर्स के अलावा, ये वैरिएंट अपनी सीटिंग कैपेसिटी 7 या 8 सीटर और कलर ऑप्शन के मामले में भी अलग-अलग हैं। इनोवा क्रिस्टा के प्लैटिनम व्हाइट पर्ल कलर वाले वैरिएंट की कीमत अन्य कलर ऑप्शन के मुकाबले थोड़ी ज्यादा है।

VX MT 7S, VX MT 8S, VX MT 7S प्लैटिनम व्हाइट पर्ल और VX MT 8S प्लैटिनम व्हाइट पर्ल वैरिएंट की कीमतों में 31,000 रुपए की दूसरी सबसे बड़ी बढ़ोतरी की गई है। इनोवा क्रिस्टा के जिन वैरिएंट की कीमत 27,000 रुपए बढ़ी है, उनमें GX+ MT 8S और GX+ MT 8S प्लैटिनम व्हाइट पर्ल शामिल हैं। इन वैरिएंट के 7-सीट वाले वर्ज़न की कीमत में 26,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

इनोवा क्रिस्टा के फीचर्स
इनोवा क्रिस्टा फ्लीट ऑपरेटर्स, टैक्सी ड्राइवरों और प्राइवेट ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। अपनी बॉडी-ऑन-फ्रेम बनावट के कारण, यह MPV काफी मजबूत है। यह खराब या कच्ची सड़कों पर आसानी से चल सकती है और भारी वजन उठा सकती है। इनोवा क्रिस्टा अपनी विश्वसनीयता और कम मेंटेनेंस खर्च के लिए भी जानी जाती है। इसमें दमदार डीजल पावरट्रेन मिलता है। इनोवा क्रिस्टा में 2.4-लीटर का डीजल इंजन लगा है, जो 150 PS की पावर और 343 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। ग्राहकों को Eco और Power जैसे ड्राइव मोड चुनने का ऑप्शन भी मिलता है।

इनोवा क्रिस्टा के अंदर काफी जगह है। इसके इंटीरियर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यात्रियों को बेहतरीन कम्फर्टेबल मिल सके। इसकी मुख्य विशेषताओं में प्रीमियम लेदर सीटें, ज्यादा लेगरूम, वन-टच टम्बल होने वाली सेकंड रो की सीटें और आसानी से स्लाइड होने वाली फ्रंट पैसेंजर सीट शामिल हैं। अन्य खासियतों में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले शामिल हैं। इसमें एक डेडिकेटेड कनेक्टिविटी सुइट, कूल्ड ग्लव बॉक्स और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर भी मिलता है।

टोयोटा क्रिस्टा वैरिएंट वाइज नई कीमतें
वैरिएंटनई कीमतपुरानी कीमतअंतर
2.4L डीजल MT
GX 7S19.9519.7223,000
GX 8S19.9919.7722,000
GX+ 7S21.4121.1426,000
GX+ 8S21.4721.227,000
VX 7S25.2424.9331,000
VX 8S25.2924.9831,000
ZX 7S29.9629.6333,000