नई दिल्ली। Stock Market Update 1:40 PM: भारतीय शेयर बाजार में धनतेरस के दिन ही दिवाली जैसा माहौल है। सेंसेक्स 900 अंकों से अधिक की उछाल के साथ 80200 के लेवल को पार कर गया। इस इंडेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा 4.54 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर है। ICICI बैंक में करीब 3 प्रतिशत की तेजी है। HDFC बैंक और टाइटन में 2 पर्सेंट से अधिक का गेन है। निफ्टी भी रॉकेट बनकर 231 अंक ऊपर 24771 के लेवल पर है। स्मॉल और मिड कैप इंडेक्स लाल हैं।
अमेरिका, कोरिया और जापान के शेयर बाजारों में गिरावट के तूफान के बाद शुक्रवार को घरेलू बाजार हरे निशान पर खुला, लेकिन खुलने के चंद मिनट बाद ही दोनों इंडेक्स लाल आ गया था । सेंसेक्स 217 अंक टूटकर 79092 के लेवल पर आ गया था।
निफ्टी भी 115 अंक नीचे 24421 पर रहा था। बता दें बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक लगातार सातवें दिन भी बढ़त पर खुला। सेंसेक्स 103 अंक ऊपर 79413 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स महज 1 अंक ऊपर 24538 पर खुला।
एलन मस्क ने एक दिन में गंवा दी 9% से ज्यादा दौलत
अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को भारी गिरावट आई। निवेशकों को आशंका है कि मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स की भारी जीत के कारण एआई पर हो रहे खर्च पर लगाम लग सकती है। इससे बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। इस गिरावट के कारण दुनिया के टॉप 10 अमीरों की नेटवर्थ भी फिसल गई। सबसे ज्यादा झटका एलन मस्क को लगा। दुनिया के सबसे बड़े रईस की नेटवर्थ एक झटके में 9 फीसदी से ज्यादा गिर गई।

