नई दिल्ली। Stock Market Closed: अमेरिकी मध्यावधि (मिडटर्म) चुनाव में प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में बड़ी तेजी नजर आई है। इस तेजी से निवेशकों को लगभग 9 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।
30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में 2100 अंकों से अधिक की बढ़त दिखाया है। वहीं, निफ्टी 24,558 के ऊपर पहुंच गया है। मार्केट बंद के दौरान सेंसेक्स 2008 अंक उछलकर यानी 2.60% बढ़कर 79,310.01 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 2.40 फीसदी यानी कि 576 अंक बढ़कर हरे निशान में 24,536 . 60 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स 2100 अंक उछला
बेंचमार्क इंडेक्स 5 नवंबर को सुबह बढ़त के साथ खुले। अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते दूसरे सेशन में खरीदारी और बढ़ी। सेंसेक्स 2100 अंकों से ज्यादा उछला। सेशन के दौरान इंडेक्स 79470 तक उछला। बता दें कि सेंसेक्स ने 1 दिसंबर 2025 को 86159 का स्तर छुआ था, जो रिकॉर्ड हाई भी है। वहीं, निफ्टी ने 5 जनवरी को 26358 का स्तर ऑल टाइम हाई छुआ था।
निफ्टी गुरुवार के सेशन में 24579 तक उछला। इंडेक्स में शामिल 50 में से 38 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। श्रीराम फाइनेंस और बजाज फाइनेंस 6-7 फीसदी तक की कमजोरी दर्ज की जा रही। वहीं, अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर 3 फीसदी से ज्यादा टूटकर टॉप लूजर हैं।
जोरदार तेजी, टूटा रिकॉर्ड
बाजार की तेजी में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पहली बार 500 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया। शुरुआती सेशन में यह 501.64 लाख करोड़ रुपये के ऊपर तक गया। जबकि पिछले सेशन में क्लोजिंग के बाद यह आंकड़ा 494.4 लाख करोड़ रुपये था। यानी बाजार की तेजी में करीब 8.40 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
ट्रंप की हार से एलन मस्क की दौलत में भारी गिरावट
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को मिली हार से दुनिया के सबसे अमीर अरबपति एलन मस्क को बड़ा नुकसान हुआ है। चुनाव नतीजे के बाद एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला और स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज (SpaceX) के शेयरों में 3% से ज्यादा की गिरावट आई। इन कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू में लगभग 130 अरब डॉलर की कमी आ गई। इसका असर एलन मस्क के नेटवर्थ पर भी पड़ा। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मस्क का नेटवर्थ एक दिन में 33 बिलियन डॉलर या 3.7% टूटकर 865 बिलियन डॉलर पर आ गया।

