64MP के AI कैमरे, दमदार बैटरी के साथ कार्बन के नए फोन 13 हजार से कम में लॉन्च

0
20

नई दिल्ली। Karbonn कंपनी ने एक बार फिर स्मार्टफोन सेगमेंट में वापसी कर दी है। कंपनी ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी नई Rebel सीरीज के दो स्मार्टफोन Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro लॉन्च किए हैं। खास बात यह है कि दोनों फोन की कीमत 13 हजार रुपये से कम रखी गई है।

इनमें से एक मॉडल में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जबकि दूसरे में 64MP कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा कंपनी ने Rebel 5G का भी ऐलान किया है, जिसे जल्द लॉन्च किया जाएगा।

कीमत
कीमत की बात करें तो Karbonn Rebel की MRP 14,999 रुपये है, लेकिन इसे 11,999 रुपये की लॉन्च कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 1,000 रुपये का बैंक ऑफर मिलने के बाद इसकी प्रभावी कीमत घटकर 10,999 रुपये रह जाती है। वहीं, Karbonn Rebel Pro की MRP भी 14,999 रुपये है। इसकी लॉन्च कीमत 12,499 रुपये रखी गई है और 1,000 रुपये के बैंक ऑफर के बाद इसे 11,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। ये दोनों स्मार्टफोन Amazon.in पर उपलब्ध होंगे।

फीचर्स
Karbonn Rebel में 6.75 इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP AI कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G81 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें Android 16 मिलता है। कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है।

स्पेसिफिकेशन्स
Karbonn Rebel Pro में 6000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन की खासियत इसका 64MP AI डुअल रियर कैमरा है, जिसके साथ ट्रिपल-रिंग डिजाइन मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर मूवमेंट ज्यादा स्मूद नजर आते हैं। इसमें MediaTek Helio G81 प्रोसेसर और Android 16 दिया गया है। यह फोन चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जिनमें Cherry Red भी शामिल है।