नई दिल्ली। Stock Market Closed : घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को धनतेरस के दिन निवेशकों की दिवाली हो गई। सेंसेक्स 2.17 प्रतिशत या फिर 1718.01 अंक की उछाल के साथ 81,028.02 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 2.01 अंक या फिर 493.75 अंक की बढ़त के साथ 25030.35 अंक पर बंद हुआ है।
सेंसेक्स में 30 में से 29 कंपनियों के शेयरों तेजी देखने को मिली है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों की कीमतों में 6 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई है। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाइटम, एक्सिस बैंक के शेयरों की कीमतों में बड़ी तेजी दर्ज की गई है।
बीते कारोबारी सत्र यानी कि गुरुवार को सेंसेक्स 2009 अंक यानी कि 2.60 फीसदी उछलकर 79,310.01 पर बंद हुआ था। वहीं, आज यह 2.17 फीसदी यानी कि 1718.01 अंक मजबूत होकर 81,028.02 पर बंद हुआ। दोनों दिनों का मिलाकर सेंसेक्स करीब 5 फीसदी यानी कि 3727 अंक ऊपर चढ़ा है।
अब बात निफ्टी की। बीते कारोबारी सत्र में इसमें 2.40 फीसदी यानी 576 अंकों की तेजी दिखी और यह 24,536.60 पर बंद हुआ था। आज यह 2.01 फीसदी मतलब कि 493.75 अंक उछलकर हरे निशान में 25,030.35 पर बंद हुआ। इसमें बीते दो दिनों में 1070 अंक यानी करीब साढ़े चार फीसदी की तेजी आई है।
अमेरिका, कोरिया और जापान के शेयर बाजारों में गिरावट के तूफान के बाद घरेलू बाजार हरे निशान पर खुला, लेकिन खुलने के चंद मिनट बाद ही दोनों इंडेक्स लाल हो गए। सेंसेक्स 217 अंक टूटकर 79092 के लेवल पर आ गया था। निफ्टी भी 115 अंक नीचे 24421 पर आ गया। बता दें बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक लगातार सातवें दिन भी बढ़त पर खुला। सेंसेक्स 103 अंक ऊपर 79413 के लेवल पर खुला।

