नई टाटा पंच 360° कैमरा, सनरूफ और 10.25 स्क्रीन के साथ लॉन्च, जानिए कीमत

0
31

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स कंपनी ने यहां के बाजार में अपनी मोस्ट सेलिंग पंच SUV का नया मॉडल भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 189,900 साउथ अफ्रीका रैंड तय की है, जो भार के हिसाब से करीब 10.86 लाख रुपए हो जाती है। बता दें कि भारत में पंच की शुरुआती कीमत 5.74 लाख रुपए है। यानी ये साउथ अफ्रीकी बाजार में करीब 5.12 लाख महंगी है।

कंपनी ने पंच को तीन वैरिएंट प्योर+, एडवेंचर और अकम्प्लिश्ड+ S में लॉन्च किया है। इसे दो पेट्रोल इंजन में खरीद पाएंगे, लेकिन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन नहीं मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि नई पंच के साथ पुरानी पंच की बिक्री भी जारी रहेगी। पुराने पंच की कीमत भी R224,900 से शुरू होती है।

तीनों वैरिएंट की कीमतें
एंट्री-लेवल पंच प्योर+ की कीमत R224,900 (12.86 लाख रुपए) है। इसके बाद एडवेंचर की कीमत R244,900 (14.01 लाख रुपए) है। दोनों में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। वहीं, अकम्प्लिश्ड+ S में टर्बो-पेट्रोल इंजन और 6-स्पीड मैनुअल पेश किया गया है, जिसकी कीमत R269,900 (15.44 लाख रुपए) है।

पंच के सबसे बड़ा मैकेनिकल चेंजेस में 1.2-लीटर, थ्री-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन का शामिल होना है। अकम्प्लिश्ड+ S पर पेश किया गया, यह 88 किलोवाट का पावर और 170 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। नेचुरली एस्पिरेटेड 1.2-लीटर, थ्री-सिलेंडर इंजन 65 किलोवाट और 115 एनएम के साथ जारी है। जबकि पुरानी दक्षिण अफ्रीकी रेंज में 5-स्पीड मैनुअल और AMT दोनों ऑप्शन मिलते हैं। नई लाइनअप केवल मैनुअल है। इसलिए ग्राहकों को टर्बो ऑप्शन तो मिल जाता है, लेकिन फिलहाल वे ऑटोमैटिक ऑप्शन से दूर रह जाएंग। भारतीय पंच टर्बो वैरिएंट में भी ऑटोमैटिक नहीं मिलता है।

फीचर्स और सेफ्टी
अपडेटेड पंच एक शार्प फ्रंट डिजाइन से लैस है। इसकी लंबाई 49mm बढ़कर 3,876mm हो गई, जबकि चौड़ाई 1,742mm और ऊंचाई 1,615mm है। इसका व्हीलबेस 2,445mm है। अनलेडेन ग्राउंड क्लीयरेंस 193mm और फ्यूल टैंक 37-लीटर का है। पुरानी पंच में ये 35 लीटर का मिलता है। इस 6 कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे, जिसमें फर्स्ट लाइट, क्लिफसाइड, एलो क्रिमसन, केप सिल्वरलीफ, कालाहारी सनसेट और हाईवेल्ड होराइजन शामिल हैं।

सेफ्टी के लिए न्यू पंच की पूरी रेंज में 6 एयरबैग्स मिलते हैं। टाटा ने इसे लेकर 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग का भी दावा किया है। बता दें कि भारत NCAP में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। एंट्री-लेवल प्योर+ में LED हेडलैंप, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसमें, 6-इंच का हरमन टचस्क्रीन, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, एक रिवर्स कैमरा और क्रूज कंट्रोल भी शामिल हैं।