नई दिल्ली। Gold and Silver Price Today: सोने-चांदी के वायदा भाव में हफ्ते के पहले दिन नरमी देखने को मिल रही है। हालांकि दोनों के भाव 29 जून को तेजी के साथ खुले। लेकिन बाद में सुस्त पड़ गए।
खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,43,950 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,20,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 18 रुपये की तेजी के साथ 1,44,180 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,44,162 रुपये था।
हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 193 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,969 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,44,180 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,43,945 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 376 रुपये की तेजी के साथ 2,21,780 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,21,404 रुपये था।
खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 684 रुपये की गिरावट के साथ 2,20,720 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,21,783 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,20,720 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव नरम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,101.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,096.30 डॉलर प्रति औंस था।
खबर लिखे जाने के समय यह 11.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,084.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 58.68 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 59.22 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.55 डॉलर की गिरावट के साथ 58.67 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

