Stock Market: सेंसेक्स 77 हजार और निफ्टी 20 अंक गिरकर 23800 के नीचे

0
16

नई दिल्ली। Stock Market Update 12:00 PM: शेयर बाजार हरे से लाल निशान पर आ गया है। सेंसेक्स डे हाई 77396 से फिसलकर 76807 पर आ गया है। अब 110 अंक नीचे है। वहीं, निफ्टी भी 20 अंक नीचे 23790 पर आ गया है। निफ्टी IT इंडेक्स में 2.14 प्रतिशत की गिरावट है। प्राइवेट बैंक भी लाल है। बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर हैं।

बुधवार को सुबह 9:15 बजे शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स 77000 और निफ्टी भी 23800 को क्रास कर गया। बाजार की ओपनिंग कमजोर रही, लेकिन मार्केट खुलने के चंद मिनट बाद ही निफ्टी गिरावट का शतक ठोक कर 23696 पर आ गया। सेंसेक्स भी 76604 के लेवल को टच कर गया। हालांकि, कुछ ही देर बाद सेंसेक्स ने 215 अंकों की बढ़त बना ली और 77133 पर पहुंच गया। निफ्टी भी 38 अंक ऊपर 23849 पर है।

भारत में शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी आई है लेकिन जापान में स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत से एआई से जुड़े शेयरों में भारी गिरावट आई है और निक्केई तीन महीने के लो पर चला गया। माना जा रहा है कि डेमोक्रेट्स की जीत से डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स को लेकर नियम सख्त हो सकते हैं। साथ ही एआई इन्फ्रा पर कंपनियों के खर्च में गिरावट आ सकती है।