नई दिल्ली। Stock Market Update 10:39 AM: शेयर मार्केट मंगलवार को तेजी की पटरी पर दौड़ रहा है। सेंसेक्स आज 76000 के पार खुलने के बाद अब 838 अंकों की बढ़त के साथ 76500 के पार पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी दोहरे शतक के साथ 223 अंक ऊपर 23663 पर है।
सेंसेक्स की रौनक बढ़ाने वाले शेयरों एशियन पेंट्स (3.36%), इंडिगो (2.84%), HDFC Bank (2.74%) हैं। इनके अलावा हिन्दुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट भी टॉप गेनर की लिस्ट में हैं।
सुबह 9:15 बजे शेयर मार्केट में लगातार दूसरे दिन भी तेजी देखने को मिली। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 76000 के पार खुला। निफ्टी ने भी मंगलवार के कारोबार की शुरुआत शतक के साथ 23582 के लेवल से की। सेंसेक्स 595 अंक ऊपर 76288 और निफ्टी 141 अंक चढ़कर 23582 पर खुला।
ग्लोबल मार्केट के सेंसेक्स और निफ़्टी के लिए संकेत
- गिफ्ट निफ्टी: सुबह साढ़े आठ बजे के करीब गिफ्ट निफ्टी 23525 के लेवल पर था। यह निफ्टी फ्यूचर पिछले बंद की तुलना में 123 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा था, जो घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मजबूत होने का संकेत दे रहा है।
- वॉल स्ट्रीट का हाल: अमेरिकी शेयर बाजार का बेंचमार्क इंडेक्स डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज ने बेहतर प्रदर्शन किया। यह 200 अंक ऊपर बंद हुआ, हालांकि यह अपने इंट्राडे हाई से लगभग 450 पॉइंट फिसल गया। नैस्डैक टेक्नोलॉजी के शेयरों को सबसे भारी नुकसान का सामना करना पड़ा, जिसमें नैस्डैक कंपोजिट 715 अंक गिर गया और नैस्डैक 100 अपने संबंधित इंट्राडे हाई से 750 अंक से अधिक लुढ़का। एसएंडपी 500 सोमवार को अपने उे हाई से 120 अंक से अधिक गिरकर 0.5% नीचे समाप्त हुआ।
- एशियन मार्केट: दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क इंडेक्स कोस्पी मंगलवार को 196 अंक या 3.36% गिरकर 5,662.37 पर आ गया। प्रमुख शेयरों में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स 4.59% गिर गया, जबकि चिपमेकर एसके हाइनिक्स में 5.1% की गिरावट आई। वहीं, जापान का शेयर बाजार आज बंद है।इस बीच, ताइवान शेयर बाजार ने मंगलवार को अपनी गिरावट का सिलसिला जारी रखा, जिसमें ताइएक्स इंडेक्स 1.21% से अधिक गिरकर 44,376.04 पर आ गया।

