अमेरिका में तानाशाह शासन का अंत, ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को झटका

0
15

वाशिंगटन। अमेरिका में 2026 के मध्यावधि चुनाव के नतीजों ने अमेरिकी राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत कर दी है। बुधवार को घोषित नतीजों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी संसद (कांग्रेस) के दोनों सदनों-प्रतिनिधि सभा और सेनेट-पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए इसे एक बड़े राजनीतिक झटके के रूप में देखा जा रहा है। महंगाई, डगमगाती अर्थव्यवस्था, ईरान युद्ध और सरकारी भ्रष्टाचार को लेकर मतदाताओं की नाराजगी के चलते डेमोक्रेट्स ने यह बड़ी जीत दर्ज की है।

डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बाद पहली बार संसद से रिपब्लिकन का नियंत्रण खत्म हुआ है, जिससे उनकी कठोर संरक्षणवादी व्यापार नीतियों और एकतरफा फैसलों की गति थमने के संकेत हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था और व्यापारिक घरानों की नजरें इन नतीजों पर टिकी हुई थीं, क्योंकि बीते कुछ महीनों में भारत के निर्यात और व्यापारिक हित सीधे तौर पर ट्रंप के नीतिगत फैसलों से प्रभावित हो रहे थे।

नतीजों का क्या असर पड़ेगा
ऐसे तो डोनाल्ड ट्रंप जनवरी 2029 तक अमेरिकी राष्ट्रपति के पद पर बने रहेंगे, लेकिन संसद के दोनों सदनों में बहुमत खोने के बाद उनके लिए अपने एजेंडे को एकतरफा आगे बढ़ाना आसान नहीं होगा। डेमोक्रेट्स का नियंत्रण स्थापित होने से शीर्ष पदों पर नियुक्तियों और कड़े व्यापारिक तथा आव्रजन फैसलों पर अमेरिकी संसद की सख्त निगरानी रहेगी। संसद अब जांच-पड़ताल, बजटीय शक्तियों और सुनवाई के जरिए ट्रंप के विवादित फैसलों की राजनीतिक कीमत बढ़ा सकती है। इसके चलते भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए व्यापारिक वार्ताओं में अधिक विकल्प और बेहतर सौदेबाजी का अवसर मिल सकता है।

ईरान ने ट्रंप को ‘खतरनाक कूड़ा’ बताया
भारत में ईरानी दूतावास ने अपने एक्स हैंडल पर एक एआई वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में जोरदार ठहाके वाले इमोजी लगाकर डोनाल्ड ट्रंप की खिल्ला उड़ाई गई है। वीडियो में दिख रहा है कि चार लोग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस से निकालकर कूड़े के डिब्बे में फेंक रहे हैं। कूड़े के डिब्बे पर लिखा है ‘खतरनाक कूड़ा।’ कैप्शन में लिखा है, ‘द यूएस मिडटर्म इलेक्शन।

ठकाके वाला इमोजी

अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में बड़ा उलटफेर

  • दरअसल, अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में अमेरिकी संसद में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव और सीनेट दोनों जगहों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का कंट्रोल खत्म हो गया है और दोनों सदनों में विपक्षी डेमोक्रेट्स हावी हो गए हैं।
  • 100 सीटों वाली सीनेट में डेमोक्रेट्स स्पष्ट बढ़त बनाते दिख रहे हैं। वहीं रिपब्लिकन को काफी नुकसान हुआ है।
  • जबकि, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में डेमोक्रेट्स का न सिर्फ कब्जा हो गया है, बल्कि बराक ओबामा की पार्टी को 2008 के बाद सबसे बड़ी बढ़त मिली है।