राजस्थान केसरी दंगल: टाइटल मुकाबलों में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने दिखाया दम

0
12

कोटा। Chambal Rajasthan Kesari Dangal: राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026 के अंतर्गत श्रीराम रंग मंच पर मंगलवार को आयोजित ‘चंबल राजस्थान केसरी दंगल’ के दूसरे दिन खेल प्रेमियों को रोमांचक दांव-पेंच और जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले।

प्रतियोगिता के तहत एक ओर जहां हाड़ौती स्तर के छात्र व छात्रा वर्ग के विभिन्न भार वर्गों के परिणाम घोषित हुए, वहीं मुख्य टाइटल मुकाबलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के नामचीन पहलवानों ने मैट पर उतरकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में दिनभर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होता रहा।

​दंगल के दूसरे दिन मुख्य आकर्षण का केंद्र विभिन्न टाइटल के लिए हुए मुकाबले रहे। राजस्थान केसरी (ग्रीको रोमन) वर्ग में गत विजेता झुंझुनूं के छगन मीणा ने अपने अनुभव और बेहतरीन दांव-पेंच का प्रदर्शन करते हुए बीकानेर के सतवीर को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

राजस्थान चम्बल किशोरी वर्ग में अंडर-17 अंतरराष्ट्रीय मेडलिस्ट भीलवाड़ा की संध्या विश्नोई ने शानदार खेल दिखाते हुए अलवर की अंतिम कुमारी को शिकस्त दी और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हाड़ी रानी चम्बल -कुमारी टाइटल में कविता माली ने भीलवाड़ा की खुशी सैनी को मात दी, जबकि अजमेर की कुमकुम ने नागौर की रवीना पर बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की।

इसके अतिरिक्त, चम्बल कुमार टाइटल में भीलवाड़ा के सूरज माली ने कोटा के हिमांशु को पराजित किया तथा अजमेर के शिवम ने भीलवाड़ा के विष्णु को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। चम्बल केसरी टाइटल के मुकाबलों में भरतपुर के रोहित ने भरतपुर के ही पंकज को पराजित किया, वहीं भीलवाड़ा के मनीष चौधरी ने डीग के हरिराम को हराकर मुकाबले में अपनी बढ़त बनाए रखी।

​हाड़ौती स्तर छात्र (बालक) वर्ग प्रतियोगिता के परिणाम

  • 25 किग्रा भार वर्ग: कुणाल (इन्डोरेन्स) प्रथम, दक्ष (सीताराम) द्वितीय, अंशु जाटव (हरगोविंद) तृतीय एवं राघव (हरगोविंद) चतुर्थ स्थान पर रहे।
  • ​30 किग्रा भार वर्ग: सुमित (इन्डोरेन्स) प्रथम, सात्विक (हरगोविंद) द्वितीय, तनिष्क (सीताराम) तृतीय एवं यथार्थ (मंगलेश्वर छावनी) चतुर्थ स्थान पर रहे।
  • ​35 किग्रा भार वर्ग: अविनाश (महावीर कैथून) प्रथम, गर्वित (मंगलेश्वर छावनी) द्वितीय, सुभान (अधराशिला) तृतीय एवं नवीन सुमन (मंगलेश्वर सुभाषनगर) चतुर्थ स्थान पर रहे।
  • ​40 किग्रा भार वर्ग: आदित्य (मंगलेश्वर छावनी) प्रथम, गौरव (हरगोविंद) द्वितीय, आयुष (सीताराम) तृतीय एवं वासुदेव (कैथून) चतुर्थ स्थान पर रहे।
  • ​45 किग्रा भार वर्ग: ब्रह्मप्रकाश (बजरंग जयमल) प्रथम, तरुण (सीताराम) द्वितीय, अंकुश (मंगलेश्वर छावनी) तृतीय एवं प्रातनु (सीताराम) चतुर्थ स्थान पर रहे।
  • ​50 किग्रा भार वर्ग: विशेष (महावीर नगर I) प्रथम, विशाल (हरगोविंद) द्वितीय, कार्तिक (हरगोविंद) तृतीय एवं नितिन (सीताराम) चतुर्थ स्थान पर रहे।
  • ​55 किग्रा भार वर्ग: मनीष (MNI) प्रथम, देवराज (इन्डोरेन्स) द्वितीय, भाविश (इन्डोरेन्स) तृतीय एवं समीर (सीताराम) चतुर्थ स्थान पर रहे।

हाड़ौती स्तर छात्रा (बालिका) वर्ग प्रतियोगिता के परिणाम

  • 25 किग्रा भार वर्ग: राखी (महावीर कैथून) प्रथम, श्वेता (मंगलेश्वर JK नगर) द्वितीय, तन्वी (मंगलेश्वर छावनी) तृतीय एवं मानसी (हरगोविंद) चतुर्थ स्थान पर रहीं।
  • ​30 किग्रा भार वर्ग: शिवानी (इन्डोरेन्स) प्रथम, प्रियांशी (मंगलेश्वर छावनी) द्वितीय, इक्षिका (हरगोविंद) तृतीय एवं शिव (हरगोविंद) चतुर्थ स्थान पर रहीं।
  • ​35 किग्रा भार वर्ग: सपना (महावीर कैथून) प्रथम, शिवांशी प्रिययानी (संसारपुर छावनी) द्वितीय, रिनिका (मंगलेश्वर JK नगर) तृतीय एवं जया (इन्डोरेन्स) चतुर्थ स्थान पर रहीं।
  • ​40 किग्रा भार वर्ग: रुपाली (मंगलेश्वर छावनी) प्रथम, रितिका (मंगलेश्वर छावनी) द्वितीय, प्रिशा (हरगोविंद) तृतीय एवं थानिका (मंगलेश्वर छावनी) चतुर्थ स्थान पर रहीं।
  • ​45 किग्रा भार वर्ग: नदनी (इन्डोरेन्स) प्रथम, दिव्यांशी (मंगलेश्वर छावनी) द्वितीय एवं मालका (सीताराम) तृतीय स्थान पर रहीं।
  • ​50 किग्रा भार वर्ग: प्रिया (सीताराम) प्रथम, अन्नू (नयागांव) द्वितीय एवं धनकवड़े (सीताराम) तृतीय स्थान पर रहीं।
  • ​55 किग्रा भार वर्ग: प्रिया (MNI) प्रथम, पल्लवसेन (इन्डोरेन्स) द्वितीय, आविता (नयागांव) तृतीय एवं भागवित (शाला क्रीड़ा संगम) चतुर्थ स्थान पर रहीं।